एमिरेट्स (एयरलाइंस)

एमिरेट्स (अरबी: طَيَران الإماراتDMG: तयारान अल-इमारात) दुबई अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र, दुबई आधारित एक वायुसेवा है। यह मध्य पूर्व की प्रति सप्ताह 2,500 उड़ान संचालित कर रही,[1][2] सबसे बड़ी वायु सेवा है। यह अपने टर्मिनल ३ से विश्व के ६ महाद्वीपों में ७४ देशों के १२२ शहरों में सेवा देती है।[3] यह कंपनी विश्व के दस सबसे बड़े अविराम व्यापारिक उड़ान मार्गों यानि दुबई से लॉस एंजिसिस, सैनफ्रांसिस्को, डैल्लास एवं हाउस्टन को भी वायु सेवा देती है।[4][5] एमिरेट्स द एमिरेट्स समूह की सह्भागी कंपनी है, जिसमें लगभग 50,000 कर्मचारी सेवारत हैं और ये दुबई सरकार के पूर्ण स्वामित्त्व में सीधे इन्वेस्ट्मेन्ट कार्पोरेशन ऑफ़ दुबई के अधीन कार्य करती है।[6] इसकी माल यातायात (कार्गो) संबंधी गतिविधियाँ एमिरेट्स समूह के एमिरेट्स स्काई कारगो प्रभाग द्वारा संचालित की जाती हैं[7]

एमिरेट्स एयरलाइंस
IATA
EK
ICAO
UAE
कॉलसाइन
EMIRATES
स्थापना १९८५
प्रचालन आरंभ 25 अक्टूबर 1985 (1985-10-25)
केन्द्र दुबई अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र [A]
प्रमुख शहर दुबई अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र
फ़्रीक्वेन्ट फ़्लायर प्रो. स्काईवर्ड्स
विमानक्षेत्र लाउंज एमिरेट्स लाउंज
सहयोगी
बेड़े का आकार 182 (सितंबर २०१२ के अनुसार) [B]
गंतव्य 125 (जुलाई २०१२ के अनुसा) [B]
कंपनी का नारा

फ़्लाई एमिरेट्स, हैलो टुमॉरो
फ़्लाई एमिरेट्स. कीप डिस्कवरिंग (पुराना नारा)
फ़्लाई एमिरेट्स. टू ओवर १०० डेस्टिनेशंस

फ़्लाई एमिरेट्स, इन सिक्स कॉन्टिनेन्ट्स
मातृ कंपनी द एमिरेट्स ग्रुप
मुख्यालय गरहॉद, दुबई, संयुक्र अरब अमीरात
प्रमुख व्यक्ति
जालस्थल www.emirates.com

एमिरेट्स नियमित यात्री आमद और किलोमीटर उड़ान के मामले में दुनिया की चौथी सबसे बड़ी एयरलाइन्स है,साथ ही अंतरास्ट्रीय यात्रियों को सेवा प्रदान करने वाली चौथी बड़ी एयरलाइन्स भी है। [8] एमिरेट्स ने १ मार्च २०१६ से दुबई से ऑकलैंड के लिए सबसे लंबी दुरी वाली व्यावसायिक उड़ान सेवा आरम्भ की।

१९८० के दशक में मध्य में गल्फ एयर ने दुबई के लिए अपनी सेवायों में कटौती करनी शुरू कर दी थी। इसी कारण दुबई के शाही परिवार की सहायता से पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइन्स से भाड़े पर लिए गए दो विमानों के साथ एमिरेट्स ने मार्च १९८५ में अपनी पहली सेवा आरम्भ की। १० मिलियन डॉलर की आरंभिक पूंजी के साथ इस एयरलाइन्स को बिना किसी सरकारी सहायता के अपना संचालन करना था। पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइन्स ने अपनी एकेडमी में एमिरेट्स के केबिन क्रू को प्रशिक्षण दिया। यह एयरलाइन्स अहमद बिन सईद अल मक्तोउम, इसके वर्तमान प्रेसिडेंट, के नेतृत्व में शुरू की गयी। अपनी शुरुआत के कुछ ही वर्षों के अंदर एमिरेट्स ने अपने विमान दस्ते और गंतव्यों की संख्या में कई गुनी वृद्धि कर ली थी। अक्टूबर २००८ में एमिरेट्स ने अपने सभी ऑपरेशन्स को दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल ३ में स्थानांतरित कर दिया।

एमिरेट्स एयरबस और बोइंग के वाइड बॉडी वाले विमानों के मिले-जुले दस्ते के साथ कार्यरत है और दुनिया की कुछ सिमित एयरलाइन्स में से एक है जो सिर्फ वाइड बॉडी वाले विमान संचालित करते हैं। सितंबर २०१६ में एमिरेट्स एयरबस ए ३८० विमानों के सबसे बड़े दस्ते - ८३ विमान सेवा में और ५९ विमान जल्द शामिल किये जाने वाले - वाली एयरलाइन्स थी। पहली बाद शामिल किये जाने के साथ ही एयरबस आ ३८० भीड़-भाड़ वाले लंबी दुरी के गंतव्यों के लिए एमिरेट्स की पहली पसंद रही है। एमरेट्स के पास १२८ बोइंग ७७७ -३०० इ आर विमान भी हैं और यह बोइंग विमानों का परिचालन करने वाली सबसी बड़ी एयरलाइन्स भी है।

कंपनी प्रबंधन

यह एयरलाइन थे एमिरेट्स ग्रुप की एक सहायक कंपनी है जो स्वयं दुबई सर्कार के स्वामित्व वाली निवेश कंपनी इन्वेस्टमेंट कारपोरेशन ऑफ़ दुबई की सहायक कंपनी है। अपने शुरुआत के बाद से ही, दूसरे साल को छोड़ कर, एमिरेट्स कभी घाटे में नहीं रही और इसकी सालाना वृद्धि कभी २०% के काम नहीं रही है। अपने पहले ११ साल में यह हर साढ़े तीन साल (उसके बाद से हर चार साल) में दोगुनी आकर वाली हो जाती थी।

गंतव्य

एमिरेट्स ६ महाद्वीपों के ७० से अधिक देशों के १४० से अधिक गंतव्यों के लिए प्रति सप्ताह ३००० से अधिक उड़ाने संचालित करता है। हर साल इसमें कई नए गंतव्य जोड़ दिए जाते हैं।

अलायंस

एमिरेट्स विश्व के तीन बड़े एयरलाइन अलायंस – वन वर्ल्ड, स्काई टीम अथवा स्टार अलायन्स - में से किसी का भी सदस्य नहीं है। साल २००० में थोड़े समय के लिए इसने स्टार अलायन्स में शामिल होने पर विचार किया था पर अंत में इसने अपनी स्वतंत्रता कायम रखी.[9]

सन्दर्भ

विस्तृत पठन

  • "एयरलाइनय वर्ल्ड (एमिरेट्स – 25 ईयर्स ऑफ़ एक्सेलेन्स: बिल्डिंग अ ग्लोबल नेटवर्क), पृ. 28–37". स्टैम्फ़ोर्ड, UK: की पब्लिशिंग. २०१०. आइ॰एस॰एस॰एन॰ 1465-6337. नामालूम प्राचल |month= की उपेक्षा की गयी (मदद); Cite journal requires |journal= (मदद) (Airliner World ऑनलाईन)
🔥 Top keywords: जय श्री रामराम नवमीश्रीरामरक्षास्तोत्रम्रामक्लियोपाट्रा ७राम मंदिर, अयोध्याहनुमान चालीसानवदुर्गाअमर सिंह चमकीलामुखपृष्ठहिन्दीभीमराव आम्बेडकरविशेष:खोजबड़े मियाँ छोटे मियाँ (2024 फ़िल्म)भारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशभारतीय आम चुनाव, 2024इंडियन प्रीमियर लीगसिद्धिदात्रीमिया खलीफ़ाखाटूश्यामजीभारत का संविधानजय सिया रामसुनील नारायणलोक सभाहनुमान जयंतीनरेन्द्र मोदीलोकसभा सीटों के आधार पर भारत के राज्यों और संघ क्षेत्रों की सूचीभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीगायत्री मन्त्ररामायणअशोकप्रेमानंद महाराजभारतीय आम चुनाव, 2019हिन्दी की गिनतीसट्टारामायण आरतीदिल्ली कैपिटल्सभारतश्रीमद्भगवद्गीता