ओलेक्जेंडर तुर्चिनोव

ओलेक्जेंडर तुर्चिनोव (यूक्रेनी: Олександр Валентинович Турчинов; जन्म 31 मार्च 1964) एक यूक्रेनी राजनीतिज्ञ, पटकथा लेखक और आर्थिक विशेषज्ञ हैं। वे यूक्रेन के कार्यवाहक राष्ट्रपति रह चुके हैं।[2][3][4] 25 फ़रवरी 2014 को तुर्चिनोव ने कार्यवाहक राष्ट्रपति के रूप में यूक्रेनी सशस्त्र बलों के सर्वोच्च कमांडर इन चीफ का पदभार ग्रहण किया था।[5]

ओलेक्जेंडर तुर्चिनोव
Олександр Турчинов

यूक्रेन के कार्यवाहक राष्ट्रपति
पदस्थ
कार्यालय ग्रहण 
22 फ़रवरी 2014
प्रधानमंत्रीअरसेनी एत्सेन्युक
पूर्वा धिकारीविक्टर यानुकोविच

यूक्रेन के राष्ट्रपति
पदस्थ
कार्यालय ग्रहण 
22 फ़रवरी 2014
पूर्वा धिकारीव्लादिमीर रिबाक

यूक्रेन के प्रधानमंत्री
कार्यवाहक
पद बहाल
4 मार्च 2010 – 11 मार्च 2010
राष्ट्रपतिविक्टर यानुकोविच
पूर्वा धिकारीयूलिया टीमोशेंको
उत्तरा धिकारीमाइकोला अजारोव

यूक्रेन के 18 वें उप प्रधानमंत्री
पद बहाल
18 दिसम्बर 2007 – 11 मार्च 2010
प्रधानमंत्रीयूलिया टीमोशेंको
पूर्वा धिकारीमाइकोला अजारोव
उत्तरा धिकारीएंड्री क्ल्युएव

यूक्रेन सुरक्षा सेवा के 7 वें निदेशक
पद बहाल
4 फ़रवरी 2005 – 8 सितंबर 2005
राष्ट्रपतिविक्टर युशचेंको
पूर्वा धिकारीइहोर समेश्कों
उत्तरा धिकारीइहोर दृज़्हचन्यि

जन्म31 मार्च 1964 (1964-03-31) (आयु 60)
डिंप्रोपेट्रोवस्क, सोवियत संघ
(अबयूक्रेन)
जन्म का नामऑलेक्ज़ेंडर वालेन्त्य्नोव्यच तुर्चिनोव
राजनीतिक दलबत्किव्श्च्यना (1999 से अब तक), हरोमाडा (राजनीतिक दल) (1994-1999)
अन्य राजनीतिक
संबद्धताऐं
यूलिया त्यमोशेंको ब्लॉक (2001 से अबतक)
जीवन संगीहैना वोलोदयमयरीवना
बच्चेक्यरयलों
शैक्षिक सम्बद्धतायूक्रेन की राष्ट्रीय खनन विश्वविद्यालय
धर्मयूक्रेन की इंजील बैपटिस्ट संघ[1]
हस्ताक्षर
जालस्थलआधिकारिक जालपृष्ठ

शिक्षा एवं करियर

ओलेक्जेंडर तुर्चिनोव का जन्म 31 मार्च 1964 को डिंप्रोपेट्रोवस्क, निप्रॉपेट्रोस, सोवियत संघ (अबयूक्रेन) में हुआ था। उन्होने 1986 में निप्रॉपेट्रोस मैटलर्जिकल संस्थान से स्नातक की शिक्षा ग्रहण की, तत्पश्चात उन्होने 1987 से 1990 तक क्र्यवोरिज़्हस्टल में काम किया, जहां वे कम्युनिस्ट यूथ लीग के आंदोलन और प्रचार प्रभाग की समिति के प्रमुख के रूप में जुड़े रहे। 1993 में वे औपचारिक रूप से प्रधानमंत्री कुचमा के आर्थिक सलाहकार नियुक्त किए गए। दिसंबर 1993 में उन्होने उद्योगपति और उद्यमियों की यूक्रेनी संघ की स्थापना की और वे इसके उपाध्यक्ष बने। 1994 में वे अपने एक व्यापार सहयोगी पाव्लो लीजारेंको के साथ मिलकर हरोमडा राजनीतिक पार्टी बनाई। जनवरी 1994 में वे यूक्रेन नेशनल एकेडमी ऑफ साइंस लेबॉरेटरी ऑफ शैडो इकोनोमी रिसर्च के प्रमुख बनाए गए जहां उन्होने मार्च 1998 तक यूक्रेन के आर्थिक सुधार संस्थान के निदेशक का दायित्व सँभाला।[6]

राजनीतिक जीवन

1998 के हारोमड़ा राजनीतिक पार्टी की ओर से संसदीय चुनाव में वे यूक्रेनियन संसद के लिए पहली बार चुने गए, किन्तु पाव्लो लजारेंको के घोटाले उजागर होने के बाद उन्होने मई 1999 में गुट और पार्टी दोनों छोड़ दिया। वे ब्यूट की ओर से 2002 और 2006 में पुन: यूक्रेनियन संसद के लिए चुने गए। 4 फ़रवरी 2005 को उन्हे यूक्रेन की सुरक्षा सेवा का पहला नागरिक प्रमुख नियुक्त किया गया।[7]2008 में वे यूलिया ट्य्मोशेंको ब्लॉक और आवर यूक्रेन पीपुल्स सेल्फ डिफेंस ब्लॉक उम्मीदवार बने।[8]2008 में कीव के मेयर चुनाव में 218,600 वोट (कुल मतदान का 19.13%) के साथ वे दूसरे स्थान पर रहे।

4 मार्च 2010 को, सेकेंड ट्यमेशेंको सरकार के पतन के बाद पूर्व प्रधानमंत्री यूलिया ट्य्मोशेंको ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। तत्पश्चात एक नई सरकार के गठन तक के लिए तुर्चिनोव को कार्यवाहक प्रधानमंत्री बनाया गया।[9] 11 मार्च 2010 को यूक्रेन में नई निर्वाचित सरकार का गठन हुआ और माइकोला अजारोव प्रधानमंत्री बनाए गए।[10]

2012 में वे फादरलैंड संसदीय क्षेत्र से पुन: निर्वाचित हुये। 22 फ़रवरी 2013 को उन्हें संसद का अध्यक्ष चुना गया।[11] 23 फ़रवरी 2014 को यूक्रेन के तात्कालिन राष्ट्रपति विक्टर यानुकोविच के ऊपर महाभियोग लगाए जाने के बाद यूक्रेन की संसद ने तुर्चिनोव को अस्थायी रूप से राष्ट्रपति के कार्यो की जिम्मेदारी सौंप दी। उन्हें विपक्ष की नेता व यूक्रेन की पूर्व प्रधानमंत्री यूलिया तेमोशेंको का विश्वासपात्र माना जाता है।[12][13]

अन्य गतिविधियाँ

2004 में उनकी एक किताब "इल्यूशन ऑफ फियर" प्रकाशित हुई।[14] 2005 में उन्होने उसी नाम से उस किताब पर आधारित एक फिल्म की पटकथा लिखी।[15] यह फिल्म यूक्रेन में वर्ष 2008 में प्रदर्शित हुई और इस फिल्म के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा फिल्म के लिए अकादमी पुरस्कार प्राप्त हुआ।[16]

व्यक्तिगत जीवन

उसकी पत्नी हना तुर्चिनोवा राष्ट्रीय शैक्षणिक ड्रागोमनोव विश्वविद्यालय में विदेशी भाषा के प्रमुख है। उनके एक पुत्र है, जिनका जन्म 1994 में हुआ।[17]

सन्दर्भ

बाहरी कड़ियाँ

🔥 Top keywords: जय श्री रामराम नवमीश्रीरामरक्षास्तोत्रम्रामक्लियोपाट्रा ७राम मंदिर, अयोध्याहनुमान चालीसानवदुर्गाअमर सिंह चमकीलामुखपृष्ठहिन्दीभीमराव आम्बेडकरविशेष:खोजबड़े मियाँ छोटे मियाँ (2024 फ़िल्म)भारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशभारतीय आम चुनाव, 2024इंडियन प्रीमियर लीगसिद्धिदात्रीमिया खलीफ़ाखाटूश्यामजीभारत का संविधानजय सिया रामसुनील नारायणलोक सभाहनुमान जयंतीनरेन्द्र मोदीलोकसभा सीटों के आधार पर भारत के राज्यों और संघ क्षेत्रों की सूचीभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीगायत्री मन्त्ररामायणअशोकप्रेमानंद महाराजभारतीय आम चुनाव, 2019हिन्दी की गिनतीसट्टारामायण आरतीदिल्ली कैपिटल्सभारतश्रीमद्भगवद्गीता