कॅरीबियाई सागर

सागर

कॅरीबियाई सागर (अंग्रेज़ी: Caribbean Sea) अंध महासागर के मध्य-पश्चिमी भाग से जुड़ा हुआ एक समुद्र है। यह उष्ण कटिबंधीय क्षेत्र में पश्चिमी गोलार्ध में आता है। इसके पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम में मेक्सिको और मध्य अमेरिका हैं, उत्तर में बड़े ऐंटिलीस के द्वीप हैं और पूर्व में छोटे ऐंटिलीस के द्वीप हैं।[1] इस सागर का कुल क्षेत्रफल २७,५४,००० वर्ग किमी है।[2] इसका सबसे गहरा बिंदु केमन खाई (Cayman Trough) में पड़ता है और सतह से ७,६८६ मीटर नीचे है।

कैरिबियाई सागर
दोमिनिकी गणतंत्र के इस्ला साओना द्वीप का एक तटीय क्षेत्र

भूगोल

प्लेट विवर्तनिकी के हिसाब से कॅरीबियाई सागर कैरीबियाई तख़्ते पर स्थित है। इसमें पाँच गहरी द्रोणियाँ हैं जो एक दुसरे से जल के भीतर चल रही पहाड़ी शृंखलाओं से एक-दूसरे से बंटी हुई हैं। हालाँकि इसकी सब से गहरी खाई (केमन खाई) ७,६८६ मीटर नीचे जाती है, फिर भी औसत रूप से यह समुद्र अन्य समुद्रों के मुकाबले में कम गहराई रखता है। इसमें कुछ स्थान ऐसे हैं जहाँ दो भौगोलिक तख़्ते मिलते हैं, जैसे की पुएर्तो रीको खाई जहाँ उत्तर अमेरिकी तख़्ता और कैरिबियाई तख़्ता मिलते हैं। इन इलाक़ों में भूकंप और सूनामी आने का ख़तरा हमेशा बना रहता है। पिछले ५०० सालों के ऐतिहासिक सुराग़ों के अनुसार इस क्षेत्र में ७.५ मैग्नीट्यूड से अधिक के १२ ज़लज़ले आ चुके हैं।[3] १२ जनवरी २०१० को इसी क्षेत्र में स्थित हाइती का देश एक ७.१ मैग्नीट्यूड के भूकंप का शिकार रहा जिसमें २ लाख से ज़्यादा लोग मारे गए।

इतिहास

कॅरीबियाई सागर का नाम यहाँ रहने वाली कैरिब नाम की प्राचीन आदिवासी जनजाति पर पड़ा था। सन् १४९२ में यूरोप से भारत का पश्चिमी मार्ग ढूंढता हुआ क्रिस्टोफ़र कोलम्बस इसी सागर में पहुँचा था। इसके बाद यहाँ पुर्तगाल, स्पेन, ब्रिटेन, फ़्रांस और नीदरलैण्ड जैसी यूरोपियाई ताक़तों ने अपने उपनिवेश (कॉलोनियाँ) बना लिए। कैरिबियाई सागर पर समुद्री व्यापार बढ़ा और उसके साथ यहाँ जल-दस्युओं (पाइरेटों) का भी प्रकोप हो गया जो जहाज़ों को लूटकर यहाँ के अनगिनत छोटे-छोटे द्वीपों में अपने अड्डों में छुप जाया करते थे।

आधुनिक युग में यहाँ २२ द्वीप क्षेत्र (राष्ट्र और राज्य) हैं और इस समुद्र पर उत्तर और मध्य अमेरिका के १२ अन्य राष्ट्रों के तट पड़ते हैं। सुहावना मौसम, साल-भर की धूंप, गरम पानी और भिन्न वातावरणों और संस्कृतियों के द्वीपों की वजह से यह एक लोकप्रिय पर्यटन का केंद्र बन गया है।

दृश्य

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

🔥 Top keywords: जय श्री रामराम नवमीश्रीरामरक्षास्तोत्रम्रामक्लियोपाट्रा ७राम मंदिर, अयोध्याहनुमान चालीसानवदुर्गाअमर सिंह चमकीलामुखपृष्ठहिन्दीभीमराव आम्बेडकरविशेष:खोजबड़े मियाँ छोटे मियाँ (2024 फ़िल्म)भारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशभारतीय आम चुनाव, 2024इंडियन प्रीमियर लीगसिद्धिदात्रीमिया खलीफ़ाखाटूश्यामजीभारत का संविधानजय सिया रामसुनील नारायणलोक सभाहनुमान जयंतीनरेन्द्र मोदीलोकसभा सीटों के आधार पर भारत के राज्यों और संघ क्षेत्रों की सूचीभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीगायत्री मन्त्ररामायणअशोकप्रेमानंद महाराजभारतीय आम चुनाव, 2019हिन्दी की गिनतीसट्टारामायण आरतीदिल्ली कैपिटल्सभारतश्रीमद्भगवद्गीता