कैथोड किरण नलिका

सुग्रहीता

ऋणाग्र किरण नलिका (अंग्रेज़ी:कैथोड रे ट्यूब, लघुरूप:सी.आर.टी.) एक निर्वात नलिका होती है, जिसमें एक इलेक्ट्रॉन बंदूक (ऋणवेशिक स्रोत) और एक प्रदीप्त पटल होता है। इसमें इलेक्ट्रॉन को त्वरित करने और कोण देने के लिए आंतरिक या बाह्य प्रविधि (तकनीक) का प्रयोग होता है। ये नलिका पटल पर इलेक्ट्रॉन की किरण को डाल कर प्रकाश उत्सर्जित कर छवि निर्माण करने के प्रयोग में आता है। ये छवि किसी विद्युत संकेत तरंगरूप (दोलनदर्शी), छवि (दूरदर्शन, या संगणक पटल) या तेजोन्वेष (राडार) के लक्ष्य दिखाने के लिए होती है।

रंगीन सीआरटी का काटा हुआ आरेख:
१. तीन इलेक्ट्रॉन बंदूक (इलेक्ट्रान गन) (लाल, हरा और नीले फॉस्फर बिंदु हेतु)
२. इलेक्ट्रॉन किरण
३. केन्द्रन कुंडली
४. कोण देने की कुंडलियां
५. धनाग्र (एनोड) संबंध
६. चित्र के अनावश्यक लाल, हरे और नीले भाग को छिपाने और किरणों को पृथक करने के लिए आवरण
७. फॉस्फर पर्त में लाल, नीली और हरित क्षेत्र
६. फॉस्फर-मंडित पटल का आंतरिक दृश्य

ये एक अल्फा विकिरण एमिटर है।

🔥 Top keywords: जय श्री रामराम नवमीश्रीरामरक्षास्तोत्रम्रामक्लियोपाट्रा ७राम मंदिर, अयोध्याहनुमान चालीसानवदुर्गाअमर सिंह चमकीलामुखपृष्ठहिन्दीभीमराव आम्बेडकरविशेष:खोजबड़े मियाँ छोटे मियाँ (2024 फ़िल्म)भारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशभारतीय आम चुनाव, 2024इंडियन प्रीमियर लीगसिद्धिदात्रीमिया खलीफ़ाखाटूश्यामजीभारत का संविधानजय सिया रामसुनील नारायणलोक सभाहनुमान जयंतीनरेन्द्र मोदीलोकसभा सीटों के आधार पर भारत के राज्यों और संघ क्षेत्रों की सूचीभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीगायत्री मन्त्ररामायणअशोकप्रेमानंद महाराजभारतीय आम चुनाव, 2019हिन्दी की गिनतीसट्टारामायण आरतीदिल्ली कैपिटल्सभारतश्रीमद्भगवद्गीता