गाब्रिएल दाँनुतस्यो

गाब्रिएल दाँनुतस्यो (Gabriele D'Annunzio ; इतालवी उच्चारण : [ɡabriˈɛːle danˈnuntsjo] ; 12 मार्च, 1863 – 01 मार्च 1938) इटली का लेखक, कवि, पत्रकार, नाटककार, तथा प्रथम विश्वयुद्ध का योद्धा त्था। १८८९ से १९१० तक इतालवी साहित्य में तथा १९१४ से १०२४ तक इटली के राजनीतिक जीवन में उसका प्रमुख स्थान था। उसको प्रायः इल वाटे (Il Vate = कवि) या इल प्रोफेटा ( Il Profeta = मसीहा) के नाम से जाना जाता था।

गाब्रिएल दाँनुतस्यो

परिचय

आनुंत्सियो का जीवन बहुत घटनापूर्ण रहा। वह विलास और वैभव का प्रेमी था। यूरोपीय रोमांसकालीन परवर्ती साहित्य की प्रवृत्तियों के समन्वय की अपूर्व क्षमता आनुंत्सियों की रचनाओं में मिलती है। भाषा की दृष्टि से उसे अलंकारवादी कहा जा सकता है। कविता, नाटक, उपन्यास, गद्यकाव्य सभी कुछ उसने लिखा।

कृतियाँ

इसकी प्रारंभिक रचनाएँ प्रीमो बेटे (कविताएँ) में संगृहीत हैं। अन्य काव्यकृतियों में 'कांतो नीवो' 'इंतरमेज्जो दी रीमे', 'एलेजिए रोमाने', 'ईसोंतेओ ए ला कीमेरा', 'पोएमा पारादीसियाको', 'ले लाउदी', हैं। प्रसिद्ध उपन्यासों में 'इल प्याचे', 'लरे', 'इंतोचेले', 'इल फुवाको' आदि हैं। नाट्यकृतियों में 'फ्रांचेस्का दा रीमिनी', 'ला फील्या दी योरियो', 'ला नावे' आदि हैं। 'ले नोवेल्ले देल्ला पेस्कारा' उसकी कहानियों का प्रसिद्ध संग्रह है। आत्मकथात्मक गद्यकाव्य की दृष्टि से 'कोंतेंलात्सियोने देल्ला मोर्ते' तथा 'लीवरो सेग्रेतो' उल्लेखनीय हैं।

🔥 Top keywords: जय श्री रामराम नवमीश्रीरामरक्षास्तोत्रम्रामक्लियोपाट्रा ७राम मंदिर, अयोध्याहनुमान चालीसानवदुर्गाअमर सिंह चमकीलामुखपृष्ठहिन्दीभीमराव आम्बेडकरविशेष:खोजबड़े मियाँ छोटे मियाँ (2024 फ़िल्म)भारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशभारतीय आम चुनाव, 2024इंडियन प्रीमियर लीगसिद्धिदात्रीमिया खलीफ़ाखाटूश्यामजीभारत का संविधानजय सिया रामसुनील नारायणलोक सभाहनुमान जयंतीनरेन्द्र मोदीलोकसभा सीटों के आधार पर भारत के राज्यों और संघ क्षेत्रों की सूचीभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीगायत्री मन्त्ररामायणअशोकप्रेमानंद महाराजभारतीय आम चुनाव, 2019हिन्दी की गिनतीसट्टारामायण आरतीदिल्ली कैपिटल्सभारतश्रीमद्भगवद्गीता