चोयु
नेपाल और चीन में स्थित पृथ्वी पर छठा सबसे ऊँचा पर्वत
(चो ओयु से अनुप्रेषित)
चोयु या चो ओयु (तिब्बती: ཇོ་བོ་དབུ་ཡ, अंग्रेज़ी: Cho Oyu) विश्व का छठा सबसे ऊँचा पर्वत है। यह ८,१८८ मीटर (२६,८६४ फ़ुट) ऊँचा पर्वत हिमालय की महालंगूर हिमाल भाग के खुम्बु उपभाग का पश्चिमतम पर्वत है और एवरेस्ट पर्वत से २० किमी पश्चिम में स्थित है। यह नेपाल और तिब्बत की सीमा पर खड़ा है। चोयु से कुछ ही किलोमीटर पश्चिम में ५,७१६ मीटर (१८,७५३ फ़ुट) की ऊँचाई पर नांगपा ला नामक दर्रा है जो हिमालय के खुम्बु और रोलवालिंग भागों को अलग करता है और तिब्बती लोगों और खुम्बु क्षेत्र के शेरपाओं के बीच का मुख्य व्यापारी मार्ग है।
चोयु (चो ओयु) | |
---|---|
उच्चतम बिंदु | |
ऊँचाई | 8,188 मी॰ (26,864 फीट) ६ठा सर्वोच्च |
उदग्रता | 2,340 मी॰ (7,680 फीट) [1] |
एकाकी अवस्थिति | 29 कि॰मी॰ (95,000 फीट) |
सूचीयन | आठ हज़ारी चरम उदग्र |
निर्देशांक | 28°05′39″N 86°39′39″E / 28.09417°N 86.66083°E 86°39′39″E / 28.09417°N 86.66083°E |
नामकरण | |
हिन्दी अनुवाद | नीली (फ़िरोज़ा) देवी |
भाषा का नाम | तिब्बती भाषा |
भूगोल | |
स्थान | नेपाल-तिब्बत सीमा |
मातृ श्रेणी | महालंगूर हिमाल, हिमालय |
आरोहण | |
प्रथम आरोहण | १९ अक्तूबर १९५४ |
सरलतम मार्ग | हिम/बर्फ़/हिमानी पर चढ़ाई |
नामार्थ
तिब्बती भाषा में "चो ओयु" का अर्थ "नीले (फ़िरोज़ी) रंग की देवी" होता है।
इन्हें भी देखें
सन्दर्भ
🔥 Top keywords: सट्टासुनील छेत्रीक्लियोपाट्रा ७मुखपृष्ठविशेष:खोजभारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशपृथ्वीराज चौहानभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीस्वाति मालीवालभारतीय आम चुनाव, 2019ब्लू (2009 फ़िल्म)भारतीय आम चुनाव, 2024नरेन्द्र मोदीभारत का संविधानलोक सभारासायनिक तत्वों की सूचीहिन्दी की गिनतीलोकसभा सीटों के आधार पर भारत के राज्यों और संघ क्षेत्रों की सूचीकबीरभीमराव आम्बेडकरहिन्दीभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसभारतमिस्रमहात्मा गांधीबिहार के लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रखाटूश्यामजीमिया खलीफ़ाभारत का प्रधानमन्त्रीमाधवराव सिंधियासंज्ञा और उसके भेदराहुल गांधीप्रेमचंदभारत के राजनीतिक दलों की सूचीभारतीय राज्यों के वर्तमान मुख्यमंत्रियों की सूचीतुलसीदासश्रीमद्भगवद्गीताभारतीय जनता पार्टीबिहार के जिले