डोटेली भाषा


डोटेली या डोट्याली मुख्य रूप से नेपाल के सुदूर-पश्चिमांचल विकास क्षेत्र और मध्य-पश्चिमांचल विकास क्षेत्र में बोली जानेवाली एक हिंद-आर्य भाषा है।[2] नेपाल के क़रीब 8,00,000 द्वारा मातृभाषा के रूप में बोली जानेवाली यह भाषा नेपाली से भारी रूप से प्रभावित कुमाऊँनी की एक उपभाषा है जो देवनागरी में लिखी जाती है। नेपाल का संविधान-2015 की धारा 5, भाग 1 अनुसार डोटेली को आधिकारिक भाषा का दर्जा दिया गया है।[1]

डोटेली
डोट्याली
बोलने का  स्थान नेपाल
तिथि / काल 2011
क्षेत्र डोटी जिला, सुदूर-पश्चिमांचल विकास क्षेत्र और मध्य-पश्चिमांचल विकास क्षेत्र
मातृभाषी वक्ता नेपाल में 7,88,000
भाषा परिवार
लिपि देवनागरी
राजभाषा मान्यता
नियंत्रक संस्था कोई संगठन नहीं
भाषा कोड
आइएसओ 639-3 dty
लुआ त्रुटि Module:Location_map में पंक्ति 422 पर: No value was provided for longitude।

उत्पत्ति और इतिहास

राहुल सांकृत्यायन के मुताबिक़ 1790 तक डोटी ज़िला पर कुमाऊँ मंडल के कत्यूरी राजवंश का राज था जिसके दौरान कुमाऊँनी भाषा से डोटेली बोली की उत्पत्ति हुई थी। कत्यूरी राजवंश का आठ राज्यों में विभाजन होने के बाद डोटी राज्य की रचना हुई थी।[3] नेपाल में डोटेली को नेपाली की ही एक बोली मानी जाती है पर विद्वानों द्वारा डोटेली को एक भिन्न और स्वतंत्र भाषा का दर्जा देने की माँग हो रही है।

उपभाषाएँ

खुद ही कुमाँऊनी भाषा की एक उपभाषा होने के बावजूद डोटेली की बैतडेली, बझांगी और दार्चुली लगायत अन्य कुछ उपभाषाएँ भी हैं।[4] इन उपभाषाओं में ज़्यादा अंतर नहीं है और इन उपभाषाओं को आसानी से समझा जा सकता है। नेपाल के विभिन्न ज़िलों में डोटेली को विभिन्न नाम से जाना जाता है। उन नामों को निम्न तालिका में प्रस्तुत किया गया है:

ज़िला अनुसार भाषा का नाम
ज़िलाभाषा का नाम
कैलालीबैतडेली, बझांगी, नेपाली
कंचनपुरबैतडेली नेपाली, नेपाली
डोटीडोट्याली, डोटेली
डडेलधुराडोट्याली, डडेलधुरी
बैतडीबैतडी, बैतडेली, डोट्याली
दार्चुलादार्चुलेली, डोट्याली
बझांगबझांगी, बझांगी नेपाली, नेपाली

डोटेली और नेपाली में अंतर

हिंदीडोटेलीनेपाली
अचारडाडाअचार
अंदरभितरभित्र
अदरकआदोअदुवा
आटाधुलोपिठो
आदमीबैकानपुरुष
आप/तुमतमतपाईँ / तिमी
आमआमआँप
इंसानमान्सुमान्छे
उजालाझक्पट्टालउज्यालो
उनकाउनरोउनको
उल्टाबिप्प्याउल्टो
उसनेउइलेउसले
ऊपरीमल्लोमाथिल्लो
ओह
औरतबैकिनीमहिला
कंडालीसिण्नोसिस्नो
कनिष्ठाटिट्या औंलोकान्छी औँला
कल (अतीत)बेलिहिजो
कहनाभुण्नुभन्नु
किसकाकैकोकसको
किसेकैलाईकसलाई
कीचड़कच्यारहिलो
कुल्हाड़ीतिखुनबन्चरो
केलाकेलाकेरा
केले का पातसाँपडोकेराको पात
कैसे हैं?कसाछौकस्तो हुनुहुन्छ ?
कोलाहलकाला रे कनौटोकोलाहल
क्या पताधैइखै
क्षमता से ज़्यादा खानाहनोद्दुमात्रा भन्दा बढी खानु
खुरपाबनासखुर्पा
खुले में शौच करने की जगहगौणखुला आकासमुनि दिसापिसाब गर्ने ठाउँ
खूबसूरतरुबशो खातअत्यन्तै सुन्दर
गरमी हुईघाम भ्योगर्मी भयो
गालकन्पुडोगाला
गीलापनकच्पण्नुगिलोपना
चलनाहिटहिँड्नु
छोटा भाई/छोटी बहनकाजीभाइ / बहिनी
जगहठौरठाउँ
जात्राजाँतजात्रा
जूंजोडोजुम्रा
जैव उर्वरकपर्सोजैविक मल
ठंडाठन्नचिसो
तंबाकूतमाखतमाखु
तला हुआ मांसचोखिउनभुटुन
थोड़ानानुअलिकति
दर्द होनाचिड्कनदुख्नु
दहीधिनालीदही
दही जमाने का बरतनपारोदही जमाउने भाँडो
दूध देने वाली गायधिन्वा गाईदूध दिने गाई
देवर/ननदगोसिदेवर / नन्द
दोपहरछकलादिउँसो
नदीगाडनदी
नहीं हैनैथिनछैन
नीचेतलतिरतल
पत्नीस्वाइनीस्वास्नी
परसों (अतीत)पोरुअस्ति
प्यारसोराई, समराईमाया
प्यार से खुद से छोटे लोगों को संबोधन करने का शब्दबुद्यामायाले आफूभन्दा सानोलाई गरिने सम्बोधन
फूफापुसाइफुपाजु
फेंकनाखित्फाल्नु
बकरीबाकोरोबाख्रा
बंजरबैलोबाँझो
बारातबर्यात्जन्ती
बावलाबौलापागल
बाहरबाईरबाहिर
बिल्लीबिल्लोबिरालो
बुलानाधदिउनुबोलाउनु
बेटाचेलोछोरा
बेटीचेलीछोरी
बेलचासाफ्लोसाबेल
बैलबल्लगोरु
भाभीबौजुभाउजू
मक्खन रखने का बरतनहडप्यानौनी राख्ने भाँडो
मत कीजिएजनगरनगर्नुहोस्
मत जाइएजनजानजानुहोस्
मत बैठिएजनबसनबस्नुहोस्
माताइजाआमा
मेंढकझगुलोभ्यागुता
मैंनेमुइलेमैले
मोटाबकलोबाक्लो
मोज़े का गेंदगीरसानो खालको मोजाको बल
मौसीकइसिसानीमा
रुपयारुप्यारुपियाँ
रोमजाबररौँ
शरीरहडशरीर
शादीबर्यातबिहे
शामबासासाँझ
शोर मचानाधीराट बहनी मचौनहल्ला गर्नु
सपनासुईनासपना
सिरमुण्डोटाउको
सीधासप्प्यासुल्टो
सुखी हुई घासगाज्जोसुकेको घाँस
सुननासुण्नुसुन्नु
सुबहब्यानलबिहान
सूतिकाजत्कालसुत्केरी
सौतेली माँकाखीकान्छी आमा
हँसियाआँसिहँसिया
हिसालूहँस्यालऐँसेलु
ज़्यादाझिक्क, भत्तीधेरै

इन्हें भी देखें

संदर्भ

बाहरी कड़ियाँ

🔥 Top keywords: जय श्री रामराम नवमीश्रीरामरक्षास्तोत्रम्रामक्लियोपाट्रा ७राम मंदिर, अयोध्याहनुमान चालीसानवदुर्गाअमर सिंह चमकीलामुखपृष्ठहिन्दीभीमराव आम्बेडकरविशेष:खोजबड़े मियाँ छोटे मियाँ (2024 फ़िल्म)भारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशभारतीय आम चुनाव, 2024इंडियन प्रीमियर लीगसिद्धिदात्रीमिया खलीफ़ाखाटूश्यामजीभारत का संविधानजय सिया रामसुनील नारायणलोक सभाहनुमान जयंतीनरेन्द्र मोदीलोकसभा सीटों के आधार पर भारत के राज्यों और संघ क्षेत्रों की सूचीभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीगायत्री मन्त्ररामायणअशोकप्रेमानंद महाराजभारतीय आम चुनाव, 2019हिन्दी की गिनतीसट्टारामायण आरतीदिल्ली कैपिटल्सभारतश्रीमद्भगवद्गीता