तीव्र गति रेल

२०० किलोमीटर प्रति घंटा (१२५ मील प्रति घंटा) से तेज़ चलने वाली पब्लिक यातायात रेल को तीव्र गति रेल माना जाता है। अंतर्राष्ट्रीय रेल संघ के मुताबिक तीव्र गति रेल वह रेल है जो अपने लिये ही निर्धारित रेल पथ पर २५० किलोमीटर प्रति घंटा से तेज़ चलती है और अपग्रेडेड सामान्य रेल पथ पर २०० किलोमीटर प्रति घंटा से तेज़ चलती है।[1]

वर्तमान में दुनिया भर में लगभग ३५०० किलोमीटर लंबा तेज गति से चलने वाली रेल के लिये लौहपथ तैयार है जिसमें से १५४० किलोमीटर तो केवल फ़्रांस में ही है। यह यूरोप के तीन चौथाई तीव्र गति रेललाइन के बराबर है।

सामान्यत: तीव्र गति रेल अधिकतम २५० किलोमीटर प्रति घंटा एवं ३०० किलोमीटर प्रति घंटा के बीच चलती हैं।

दुनिया की सबसे तेज़ रेल लाइन पर चलने वाली का रिकार्ड फ्रान्स की टी जी वी के नाम है जिसने ३ अप्रैल २००७ को ५७४.८ किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चला कर बनाया।[2]

वर्तमान में किसी भी प्रकार की दुनिया की सबसे तेज़ चलने वाली रेल का रिकार्ड ५८१ किलोमीटर प्रति घंटा का है जो जापान की जे आर – मैगलेव MLX01 (चुम्बकीय रेल) ने बनाया है।

परिभाषा

इतिहास

अन्य साधनों से तुलना

🔥 Top keywords: जय श्री रामराम नवमीश्रीरामरक्षास्तोत्रम्रामक्लियोपाट्रा ७राम मंदिर, अयोध्याहनुमान चालीसानवदुर्गाअमर सिंह चमकीलामुखपृष्ठहिन्दीभीमराव आम्बेडकरविशेष:खोजबड़े मियाँ छोटे मियाँ (2024 फ़िल्म)भारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशभारतीय आम चुनाव, 2024इंडियन प्रीमियर लीगसिद्धिदात्रीमिया खलीफ़ाखाटूश्यामजीभारत का संविधानजय सिया रामसुनील नारायणलोक सभाहनुमान जयंतीनरेन्द्र मोदीलोकसभा सीटों के आधार पर भारत के राज्यों और संघ क्षेत्रों की सूचीभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीगायत्री मन्त्ररामायणअशोकप्रेमानंद महाराजभारतीय आम चुनाव, 2019हिन्दी की गिनतीसट्टारामायण आरतीदिल्ली कैपिटल्सभारतश्रीमद्भगवद्गीता