दीया मिर्ज़ा

भारतीय अभिनेत्री

दीया मिर्ज़ा भारतीय सिनेमा की एक प्रमुख अभिनेत्री हैं।[2] वह मिस एशिया पैसिफिक भी रह चुकी हैं। उनका जन्म ९ दिसम्बर १९८१ को हैदराबाद, आंध्र प्रदेश, भारत में हुआ। उन्होंने २ दिसम्बर सन् २००० को मनीला, फिलीपींस में “मिस इंडिया एशिया पैसिफिक” जीता। इसी पुरस्कार समारोह में उन्होंने दो और पुरस्कार भी जीते, “मिस ब्यूटीफुल स्माइल” एवं “द सोनी विऊअरज़ चोइस अवार्ड”।

दीया मिर्ज़ा
जन्म 9 दिसम्बर 1981 (1981-12-09) (आयु 42)
पेशा अभिनेत्री
जीवनसाथी साहिल सिंघा (वि॰ 2014; divorce 2019)
वैभव रेखी (वि॰ 2021)[1]

प्रारंभिक और व्यक्तिगत जीवन

उनके पिता फ्रेंक हेंडरिक एक जर्मन इंटीरीयर डिज़ाइनर है। उनकी माँ दीपा मिर्ज़ा बंगाली हैं। जब दीया मिर्ज़ा 6 साल की थी तब उनके माता-पिता अलग हो गए। 9 साल की उम्र में उनके पिता का देहांत हो गया। उनकी माँ ने अहमद मिर्ज़ा से शादी कर ली। अहमद मिर्ज़ा का उपनाम दीया ने अपने नाम के साथ जोड़ लिया। अहमद मिर्ज़ा की सन् 2004 में मृत्यु हो गयी।

दीया मिर्ज़ा ने अक्टूबर 2014 में अपने प्रेमी साहिल संघा से आर्य समाज तौर-तरीके से शादी की।[3] अगस्त 2019 में, मिर्जा ने अलग होने की घोषणा की।[4][5]

दीया मिर्जा अपने पूर्व पति साहिल संघा के साथ

15 फरवरी 2021 को, मिर्जा ने मुंबई में व्यवसायी वैभव रेखी से शादी की।[6][7][8]

फ़िल्मी जीवन

उन्होनें अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत रहना है तेरे दिल में से की थी। इसमें उन्होनें माधवन के साथ काम किया था। हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं हुई पर इस फिल्म का संगीत सफल रहा। इसके बाद उन्होने दीवानापन और तुमको न भूल पाएँगे में काम किया।

२००५ में दीया मिर्ज़ा ने विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म परिणिता में काम किया। २००६ में उन्होनें एक बार फिर विधु विनोद चोपड़ा की संजय दत्त के साथ लगे रहो मुन्ना भाई फिल्म में काम किया। उन्होनें सोनू निगम की म्यूजिक वीडियो "कज़रा मुहब्बत वाला" में भी काम किया। इसके बाद उनकी दस कहानियाँ, फाइट क्लब, अलग, हनीमून ट्रैवल्स प्राइवेट लिमिटेड और कैश जैसी असफल फिल्में आई।

फिल्में

वर्षफ़िल्मचरित्रटिप्पणी
२०१४बॉबी जासूसस्वयं
२०११लव ब्रेक जिंदगीनैना
२०१०हम तुम और घोस्टगहना
लक बाई चांसस्वयं
कुर्बानरेहाना
फल और अखरोटमोनिका गोखले
जय वीरूअन्ना
२००९किसानप्रिया
२००८क्रेजी 4शिखा
२००७कैशअदिति
शूट आउट एट लोखंडवाला
हनीमून ट्रैवल्स प्राइवेट लिमिटेडशिल्पा
दस कहानियाँ
हे बेबी
ओम शाँति ओम
२००६प्रतीक्षा
अलगपूर्वा पामुलापति राना
लगे रहो मुन्ना भाई
फाइट क्लबअनु चोपड़ा
२००५कोई मेरे दिल में हैसिमरन
ब्लैकमेल
परिनीतागायत्री तात्या
दसअनु धीर
२००४स्टॉप!शमा
तुमसा नहीं देखा
क्यूँ! हो गया ना...प्रीति (विशेष भूमिका)
२००३तहज़ीब
२००२तुमको ना भूल पायेंगे
२००१दीवानापनकिरन चौधरी
रहना है तेरे दिल मेंरीना मल्होत्रा

Peta India : person of the year 2023

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

बाहरी कड़ियाँ

🔥 Top keywords: सट्टासुनील छेत्रीक्लियोपाट्रा ७मुखपृष्ठविशेष:खोजभारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशपृथ्वीराज चौहानभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीस्वाति मालीवालभारतीय आम चुनाव, 2019ब्लू (2009 फ़िल्म)भारतीय आम चुनाव, 2024नरेन्द्र मोदीभारत का संविधानलोक सभारासायनिक तत्वों की सूचीहिन्दी की गिनतीलोकसभा सीटों के आधार पर भारत के राज्यों और संघ क्षेत्रों की सूचीकबीरभीमराव आम्बेडकरहिन्दीभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसभारतमिस्रमहात्मा गांधीबिहार के लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रखाटूश्यामजीमिया खलीफ़ाभारत का प्रधानमन्त्रीमाधवराव सिंधियासंज्ञा और उसके भेदराहुल गांधीप्रेमचंदभारत के राजनीतिक दलों की सूचीभारतीय राज्यों के वर्तमान मुख्यमंत्रियों की सूचीतुलसीदासश्रीमद्भगवद्गीताभारतीय जनता पार्टीबिहार के जिले