नासा

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी

नैशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (हिन्दी अनुवाद:राष्ट्रीय वैमानिकी और अन्तरिक्ष प्रबंधन; अंग्रेज़ी: National Aeronautics and Space Administration) या जिसे संक्षेप में नासा (अंग्रेज़ी: NASA) कहते हैं, संयुक्त राज्य अमेरिका की सरकार की शाखा है जो देश के सार्वजनिक अंतरिक्ष कार्यक्रमों व एरोनॉटिक्स व एरोस्पेस संशोधन के लिए जिम्मेदार है। फ़रवरी 2006 से नासा का लक्ष्य वाक्य "भविष्य में अंतरिक्ष अन्वेषण, वैज्ञानिक खोज और एरोनॉटिक्स संशोधन को बढ़ाना" है।[5] 14 सितंबर 2011 में नासा ने घोषणा की कि उन्होंने एक नए स्पेस लॉन्च सिस्टम के डिज़ाइन का चुनाव किया है जिसके चलते संस्था के अंतरिक्ष यात्री अंतरिक्ष में और दूर तक सफर करने में सक्षम होंगे और अमेरिका द्वारा मानव अंतरिक्ष अन्वेषण में एक नया कदम साबित होंगे। नासा Archived 2022-07-08 at the वेबैक मशीन [6][7][8] में वैज्ञानिक या अंतरिक्ष यात्री बने Archived 2022-07-08 at the वेबैक मशीन

National Aeronautics and Space Administration
राष्ट्रीय विमानिकी और अंतरिक्ष प्रबंधन
नासा का चिन्ह नारा: फॉर द बेनिफिट ऑफ़ ऑल (सबकी भलाई के लिए)[1]
नासा का चिन्ह
नारा: फॉर द बेनिफिट ऑफ़ ऑल (सबकी भलाई के लिए)[1]
संस्था अवलोकन
स्थापनाजुलाई 29, 1958; 65 वर्ष पूर्व (1958-07-29)
पूर्ववर्ती संस्थाएंएन.ए.सी.ए (1915–1958)[2]
अधिकार क्षेत्रअमेरिकी सरकार
मुख्यालयवाशिंगटन डी.सी.
कर्मचारी18,800+[3]
वार्षिक बजटUS$17.8 billion (FY 2012)[4]
संस्था कार्यपालकगणचार्ल्स बोल्डेन, प्रबंधक
 
लोरी गार्वर, डेप्युटी प्रबंधक
वेबसाइट
nasa.gov

इतिहास

नासा का गठन नैशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस अधिनियम के अंतर्गत 19 जुलाई 1958 में इसके पूर्वाधिकारी संस्था [9] नैशनल एडवाइज़री कमिटी फॉर एरोनॉटिक्स (एनएसीए) के स्थान पर किया गया था। इस संस्था ने 1 अक्टूबर 1958 से कार्य करना शुरू किया।[10][11] तब से आज तक अमेरिकी अंतरिक्ष अन्वेषण के सारे कार्यक्रम नासा द्वारा संचालित किए गए हैं जिनमे अपोलो चन्द्रमा अभियान, स्कायलैब अंतरिक्ष स्टेशन और बाद में अंतरिक्ष शटल शामिल है।[12]

वर्तमान

वर्तमान में नासा अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन को समर्थन दे रही है, चाँद पर फिर से मानव को भेजने के लिये आर्टेमिस कार्यक्रम चला रही है, और ओरायन बहु-उपयोगी कर्मीदल वाहन व व्यापारिक कर्मीदल वाहन के निर्माण व विकास पर ध्यान केंद्रित कर रही है। संस्था लॉन्च सेवा कार्यक्रम (एलएसपी) के लिए भी जिम्मेदार है जो लॉन्च कार्यों व नासा के मानवरहित लॉन्चों कि उलटी गिनती पर ध्यान रखता है।


सन्दर्भ

🔥 Top keywords: जय श्री रामराम नवमीश्रीरामरक्षास्तोत्रम्रामक्लियोपाट्रा ७राम मंदिर, अयोध्याहनुमान चालीसानवदुर्गाअमर सिंह चमकीलामुखपृष्ठहिन्दीभीमराव आम्बेडकरविशेष:खोजबड़े मियाँ छोटे मियाँ (2024 फ़िल्म)भारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशभारतीय आम चुनाव, 2024इंडियन प्रीमियर लीगसिद्धिदात्रीमिया खलीफ़ाखाटूश्यामजीभारत का संविधानजय सिया रामसुनील नारायणलोक सभाहनुमान जयंतीनरेन्द्र मोदीलोकसभा सीटों के आधार पर भारत के राज्यों और संघ क्षेत्रों की सूचीभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीगायत्री मन्त्ररामायणअशोकप्रेमानंद महाराजभारतीय आम चुनाव, 2019हिन्दी की गिनतीसट्टारामायण आरतीदिल्ली कैपिटल्सभारतश्रीमद्भगवद्गीता