न्यिंगची विभाग

तिब्बत का एक प्रशासनिक विभाग
न्यिंगची विभाग
ཉིང་ཁྲི་ས་ཁུལ་
Nyingchi (Linzhi) Prefecture
林芝地区
मानचित्र जिसमें न्यिंगची विभाग ཉིང་ཁྲི་ས་ཁུལ་ Nyingchi (Linzhi) Prefecture 林芝地区 हाइलाइटेड है
सूचना
राजधानी :बायी
क्षेत्रफल :१,१६,१७५ किमी²
जनसंख्या(२००७):
 • घनत्व :
१,९५,१०९
 १.७/किमी²
उपविभागों के नाम:ज़िले
उपविभागों की संख्या:
मुख्य भाषा(एँ):तिब्बती


न्यिंगची विभाग या न्यिंगख्री विभाग (तिब्बती: ཉིང་ཁྲི་ས་ཁུལ་, अंग्रेज़ी: Nyingchi Prefecture), जिसे जनवादी गणतंत्र चीन का प्रशासन चीनी में लिन्झी विभाग (चीनी: 林芝地区, अंग्रेज़ी: Linzhi Prefecture) बुलाता है, तिब्बत का एक प्रशासनिक विभाग है जो वर्तमान में जनवादी गणतंत्र चीन द्वारा नियंत्रित तिब्बत स्वशासित प्रदेश का हिस्सा है। यह क्षेत्र तिब्बत स्वशासित प्रदेश के दक्षिणपूर्व में स्थित है। इसकी सीमाएँ भारत के अरुणाचल प्रदेश राज्य से लगती हैं और चीन की सरकार उस भारतीय राज्य के इस विभाग का हिस्सा होने का दावा करता है हालांकि भारत इस दावे का खंडन करता है। विश्व-प्रसिद्ध यरलुंग त्संगपो महान घाटी और नमचा बरवा नामक पर्वत इसी विभाग के मेदोग ज़िले में स्थित हैं। ऐतिहासिक रूप से न्यिंगची विभाग का भूक्षेत्र तिब्बत के पारम्परिक खम प्रान्त का हिस्सा हुआ करता था।

ज़िले

प्रशासनिक रूप से नगचु विभाग ७ ज़िलों में बंटा हुआ है। चीनी सरकार के अनुसार भारत के अरुणाचल प्रदेश के कई हिस्से इस विभाग के मेदोग और ज़ायु ज़िलों के भाग हैं, लेकिन भारत इसका खंडन करता है और यह क्षेत्र भारत के नियंत्रण में भी हैं।[1]

नक़्शा
#नामअंग्रेज़ी नामचीनी नामतिब्बती नामवाइली लिप्यंतरणआबादी (२००३ अनुमान)क्षेत्रफल (किमी²)घनत्व (प्रति किमी²)
1न्यिंगची ज़िलाNyingchi County林芝县ཉིང་ཁྲི་ས་རྫོང་nying khri rdzong30,0008,5364
2कोंगपोग्यामदा ज़िलाGongbo'gyamda County工布江达县ཀོང་པོ་རྒྱ་མདའ་རྫོང་kong po rgya mda' rdzong30,00012,9602
3मनलिंग ज़िलाMainling County米林县སྨན་གླིང་རྫོང་sman gling rdzong20,0009,5072
4मेतोग ज़िलाMêdog County墨脱县མེ་ཏོག་རྫོང་me tog rdzong10,00031,3940
5बोमे ज़िलाBomê County波密县སྤོ་མེས་རྫོང་spo mes rdzong30,00016,7702
6ज़ायु ज़िलाZayü County察隅县རྫ་ཡུལ་རྫོང་rdza yul rdzong20,00031,3051
7नंग ज़िलाNang County朗县སྣང་རྫོང་snang rdzong10,0004,1142

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

🔥 Top keywords: सट्टासुनील छेत्रीक्लियोपाट्रा ७मुखपृष्ठविशेष:खोजभारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशपृथ्वीराज चौहानभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीस्वाति मालीवालभारतीय आम चुनाव, 2019ब्लू (2009 फ़िल्म)भारतीय आम चुनाव, 2024नरेन्द्र मोदीभारत का संविधानलोक सभारासायनिक तत्वों की सूचीहिन्दी की गिनतीलोकसभा सीटों के आधार पर भारत के राज्यों और संघ क्षेत्रों की सूचीकबीरभीमराव आम्बेडकरहिन्दीभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसभारतमिस्रमहात्मा गांधीबिहार के लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रखाटूश्यामजीमिया खलीफ़ाभारत का प्रधानमन्त्रीमाधवराव सिंधियासंज्ञा और उसके भेदराहुल गांधीप्रेमचंदभारत के राजनीतिक दलों की सूचीभारतीय राज्यों के वर्तमान मुख्यमंत्रियों की सूचीतुलसीदासश्रीमद्भगवद्गीताभारतीय जनता पार्टीबिहार के जिले