परावैद्युत सामर्थ्य
भौतिकी में परावैद्युत सामर्थ्य (dielectric strength) के निम्नलिखित अर्थ हैं-
- (१) वह अधिकतम विद्युत क्षेत्र (electric field) जो कोई इंसुलेटिंग पदार्थ बिना भंजन (ब्रेकडाउन) हुए सहन कर सकता है उसे उस पदार्थ का परावैद्युत सामर्थ्य कहते हैं।
- (२) परावैद्युत पदार्थों और विद्युताग्रों के किसी विशेष विन्यास के लिये वह न्यूनतम विद्युत क्षेत्र जिसके लगाने पर ब्रेकडाउन हो जाय।
उदाहरण के लिये, नीचे की सारणी में सामान्य ताप और दाब पर शुष्क वायु का परावैद्युत सामर्थ्य ३ मेगावोल्त/मीतर दिया गया है। इसका अर्थ है कि शुष्क वायु में रखी दो प्लेटों के बीच की दूरी १ मीटर हो तो उन दोनों प्लेटों पर ३ मेगावोल्ट तक का अधिकतम वोल्टेज लगाने पर भी प्लेटों के बीच नगण्य धारा ही बहेगी।
प्रमुख पदार्थों की परावैद्युत सामर्थ्य
नीचे की सारणी में कुछ प्रमुख पदार्थों की परावैद्युत सामर्थ्य ( MV/m, या 106 Volt/meter में) दी गयी हैं-
पदार्थ | परावैद्युत सामर्थ्य (MV/m) |
---|---|
हिलियम (relative to nitrogen)[1] | 0.15 |
वायु [2] | 3.0 |
अलुमिना (Alumina)[1] | 13.4 |
खिडकी का काँच[1] | 9.8 - 13.8 |
सिलिकॉन तेल , खनिज तेल[1][3] | 10 - 15 |
बेंजीन[1] | 163 |
पॉलीस्टरीन[1] | 19.7 |
पॉलीएथिलीन[4] | 19 - 160 |
निओप्रीन रबर[1] | 15.7 - 26.7 |
आसूत जल[1] | 65 - 70 |
उच्च निर्वात (field emission limited)[5] | 20 - 40 (depends on electrode shape) |
Fused silica[6] | 25–40 at 20 °C |
मोम लगा कागज (Waxed paper)[7] | 40 - 60 |
PTFE (टेफ्लॉन, extruded )[1] | 19.7 |
PTFE (Teflon, insulating film)[1][8] | 60 - 173 |
अभ्रक (Mica)[1] | 118 |
हीरा[9] | 2000 |
PZT | 10–25[10][11] |
निर्वात | 1012 |
सन्दर्भ
इन्हें भी देखें
- उच्च विभव इंजीनियरी
- भंजन वोल्टता (ब्रेकडाउन वोल्टेज)
- परावैद्युतांक (डाईएलेक्ट्रिक परमिटिविटी)
🔥 Top keywords: सट्टासुनील छेत्रीक्लियोपाट्रा ७मुखपृष्ठविशेष:खोजभारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशपृथ्वीराज चौहानभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीस्वाति मालीवालभारतीय आम चुनाव, 2019ब्लू (2009 फ़िल्म)भारतीय आम चुनाव, 2024नरेन्द्र मोदीभारत का संविधानलोक सभारासायनिक तत्वों की सूचीहिन्दी की गिनतीलोकसभा सीटों के आधार पर भारत के राज्यों और संघ क्षेत्रों की सूचीकबीरभीमराव आम्बेडकरहिन्दीभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसभारतमिस्रमहात्मा गांधीबिहार के लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रखाटूश्यामजीमिया खलीफ़ाभारत का प्रधानमन्त्रीमाधवराव सिंधियासंज्ञा और उसके भेदराहुल गांधीप्रेमचंदभारत के राजनीतिक दलों की सूचीभारतीय राज्यों के वर्तमान मुख्यमंत्रियों की सूचीतुलसीदासश्रीमद्भगवद्गीताभारतीय जनता पार्टीबिहार के जिले