पश्चिम बंगाल

भारतीय पूर्वी राज्य

पश्चिम बंगाल (बांग्ला: পশ্চিম বঙ্গ) भारत के पूर्वी भाग में स्थित एक राज्य है। इसके पड़ोस में नेपाल, सिक्किम, भूटान, असम, बांग्लादेश, ओडिशा, झारखण्ड और बिहार हैं। इसकी राजधानी कोलकाता है। इस राज्य में 23 जनपद है। यहाँ की मुख्य भाषा बांग्ला है।

पश्चिम बंगाल
পশ্চিম বঙ্গ
भारत का राज्य
ऊपर से दक्षिणावर्त: दक्षिणेश्वर कालीबाड़ी, हावड़ा ब्रिज; दुर्गा पूजा, सुंदरबन राष्ट्रीय उद्यान बंगाल टाइगर; दीघा समुद्र तट पर सूर्योदय, तारापीठ मां तारा मंदिर; पुरुलिया में चाउ नाच से दार्जिलिंग, कोलकाता के प्रसिद्ध कालीघाट कालीमंदिर और हैप्पी वैली टी गार्डन का शहर का दृश्य।
पश्चिम बंगाल is located in पृथ्वी
पश्चिम बंगाल
पश्चिम बंगाल
पश्चिम बंगाल का भारत में स्थान
देशभारत भारत
स्थापित1 नवंबर 1956
राजधानीकोलकता
  • सबसे बड़ा शहर
कोलकता
जिले
शासन
 • सभापश्चिम बंगाल सरकार
 • राज्यपालल गणेशन
 • मुख्यमंत्रीममता बनर्जी (AITC)
 • विधायिकापश्चिम बंगाल विधानसभा (294)
 • उच्च न्यायालयकलकत्ता उच्च न्यायालय
क्षेत्र88752 किमी2 (34,267 वर्गमील)
क्षेत्र दर्जा13th
जनसंख्या (2011)[1]
 • कुल9,13,47,736
 • दर्जा4th
 • घनत्व1,029 किमी2 (2,670 वर्गमील)
वासीनामबेंगाली
जीडीपी(GDP) (2018–19)[2][3]
 • कुल
 • प्रति व्यक्ति1,08,372 (US$1,582.23)
भाषाएँ
 • सरकारी
 • अतिरिक्त आधिकारिकनेपाली दार्जीलिंग के दो डिवीज़न में[7]
समय मण्डलभारतीय मानक समय (यूटीसी+05:30)
आई॰एस॰ओ॰ ३१६६ कोडIN-WB
वाहन पंजीकरणWB
मानव विकास सूचकांक (2017)वृद्धि 0.637 (मध्यम) · 21st[8]
साक्षरता (2011)77.08%[9]
लिंगानुपात (2011)950 ♀/1000 ♂[10]
वेबसाइटऔपचारिक जालस्थल Edit this at Wikidata
^* 294 elected, 1 nominated

बंगाल का इतिहास

बंगाल पर इस्लामी शासन 13वीं शताब्दी से प्रारम्भ हुआ तथा 13वीं शताब्दी में मुग़ल शासन में व्यापार तथा उद्योग का एक समृद्ध केन्द्र में विकसित हुआ। 15वीं शताब्दी के अन्त तक यहाँ यूरोपीय व्यापारियों का आगमन हो चुका था तथा 18वीं शताब्दी के अन्त तक यह क्षेत्र ब्रिटिश ईस्ट इण्डिया कम्पनी के नियन्त्रण में आ गया था। भारत में ब्रिटिश साम्राज्य का उद्गम यहीं से हुआ। 1947 में भारत स्वतन्त्र हुआ और इसके साथ ही बंगाल, मुस्लिम प्रधान पूर्व बंगाल (जो बाद में बांग्लादेश बना) तथा हिन्दू प्रधान पश्चिम बंगाल (भारतीय बंगाल) में विभाजित हुआ।

भूगोल

पश्चिम बंगाल (भारतीय बंगाल) के राज्य प्रतीक
स्थापना दिवस18 अगस्त (भारत
में विलय)
राज्य पशुबंगाल बाघ
राज्य पक्षीश्वेतकंठ कौड़िल्ला
राज्य वृक्षचितौन [11]
राज्य पुष्पहरसिंगार [11]

यह राज्य भारत के पूर्वी भाग में 88,853 वर्ग किमी के भूखण्ड पर फैला है। इसके उत्तर में सिक्किम, उत्तर-पूर्व में असम, पूर्व में बांग्लादेश, दक्षिण में बंगाल की खाड़ी तथा उड़ीसा तथा पश्चिम में बिहार तथा झारखण्ड है।

उत्तर में हिमालय पर्वत श्रेणी का पूर्वी हिस्सा से लेकर दक्षिण में बंगाल की खाड़ी तक प्रदेश की भौगोलिक दशा में खासी विविधता नजर आती है। उत्तर में दार्जिलिंग के शिखर, हिमालय पर्वतश्रेणी के अंग हैं। इसमें संदक्फू चोटी आती है जो राज्य का सर्वोच्च शिखर है। दक्षिण की ओर आने पर, एक छोटे तराई के बाद मैदानी भाग आरम्भ होता है। यह मैदान दक्षिण में गंगा के डेल्टा के साथ खत्म होता है। यही मैदानी क्षेत्र, पूर्व में बांग्लादेश में भी काफी विस्तृत है। पश्चिम की ओर का भूखण्ड पठारी है।

गंगा की धारा मुख्य शाखा यहाँ कई भागों में बँट जाती है - एक शाखा बांग्लादेश में प्रवेश करती है जिसे पद्मा (पॉद्दा) नाम से जाना जाता है, दूसरी शाखाएँ पश्चिम बंगाल (भारतीय बंगाल) में दक्षिण की ओर भागीरथी तथा हुगली नामों के साथ बहती हैं। उपर्युक्त सभी शाखाएँ दक्षिण की ओर बंगाल की खाड़ी में विसर्जित होती हैं। गंगा नदी का मुहाना (सुंदरवन) विश्व का सबसे बड़ा मुहाना (डेल्टा) है। उत्तरी पर्वतीय भाग में तीस्ता, महानंदा, तोरसा आदि नदियाँ बहती हैं। पश्चिमी पठारी भाग में दामोदर, अजय, कंग्साबाती आदि प्रमुख धाराएं हैं।

पश्चिम बंगाल (भारतीय बंगाल) का मौसम मुख्यतः उष्णकटिबन्धीय है।

जनपद

पश्चिम बंगाल के जिले

पश्चिम बंगाल (भारतीय बंगाल) के जिलों की कुल संख्या 23 है। नीचे बायीं ओर दी गयी छवि के अनुसार जिलों के नाम सूचीबद्ध हैं।[12]

  1. दार्जिलिंग
  2. जलपाईगुड़ी
  3. कूचबिहार
  4. उत्तर दिनाजपुर
  5. दक्षिण दिनाजपुर
  6. मालदा
  7. बीरभूम
  8. मुर्शिदाबाद
  9. पूर्व बर्धमान
  10. नदिया
  1. पुरुलिया
  2. बांकुड़ा
  3. हुगली
  4. उत्तर 24 परगना
  5. पूर्व मेदिनीपुर
  6. हावड़ा
  7. कोलकाता
  8. दक्षिण २४ परगना
  9. पश्चिम मेदिनीपुर
  10. अलीपुरद्वार
  11. कलिम्पोंग
  12. झाड़ग्राम
  13. पश्चिम बर्धमान

संस्कृति

नृत्य, संगीत तथा चलचित्रों की यहाँ लम्बी तथा सुव्यवस्थित परम्परा रही है।दुर्गापूजा (बांग्ला: দুর্গাপূজা दुर्गापूजा) यहाँ अति उत्साह तथा व्यापक जन भागीदारी के साथ मनाई जाती है। क्रिकेट तथा फुटबॉल यहाँ के लोकप्रियतम खेलों में से हैं। सौरभ गांगुली जैसे खिलाड़ी तथा मोहन बगान एवं ईस्ट बंगाल जैसी टीम इसी प्रदेश से हैं। अगर आँकड़ों पर जाये तो नक्सलवाद जैसे शब्दों का जन्म यहीं हुआ, पर यहाँ के लोगों की शान्तिप्रियता ही वो चीज है जो सर्वत्र दर्शास्पद (देखने लायक) है। परस्पर बातचीत में तूइ(बांग्ला - তুই) (हिन्दी के तू के लगभग समकक्ष), तूमि (बांग्ला - তুমি) (हिन्दी के तुम के लगभग समकक्ष), तथा आपनि (बांग्ला - আপনি) (हिन्दी के आप के समकक्ष), का प्रयोग द्वितीय पुरूष की वरिष्ठता के आधार पर किया जाता है। शहरों में लोग प्रायः छोटे परिवारों में रहते हैं। यहाँ के लोग मछली-भात (बांग्ला - মাছ ভাত (माछ-भात)) बहुत पसन्द करते हैं। यह प्रदेश अपनी मिठाईयों के लिये काफी प्रसिद्ध है - रसगुल्ले का आविष्कार भी यहीं हुआ था।

साहित्य आन्दोलन

बांग्ला भाषा में एक ही साहित्य आन्दोलन हुये हैं और वो हैं भूखी पीढ़ी आन्दोलन जिसने साठ के दशक में शक्ति चट्टोपाध्याय, मलय रायचौधुरी, देबी राय, सुबिमल बसाक, समीर रायचौधुरी प्रमुख कविगण बिहार के पटना शहर से शुरू किये थे इस आन्दोलन ने पूरे बंगाल में तहलका मचा दिया था; यहाँ तक की आन्दोलनकारियों के विरुद्ध मुकदमा भी दायर किया गया था। बाद में सब बाइज्जत बरी हो गये थे, परन्तु उन लोगों का ख्याति पूरे भारत में तथा अमेरिका और यूरोप में भी फैल गई थी ।

राजनीति

पश्चिम बंगाल में विधानसभा सीटों की संख्या 294 है। इस उतर- पश्चिम भारतीय राज्य (भारतीय बंगाल) में तृणमूल कांग्रेस सरकार है। पश्चिम बंगाल (भारतीय बंगाल) की मुख्य मन्त्री ममता बनर्जी हैं। इससे पहले पिछले 35 सालों से (1977 से) यहाँ वाम मोर्चे की सरकार थी।पश्चिम बंगाल कुल लोकसभा सीटें: 42 (टीएमसी(TMC)-22, भाजपा (BJP)-18,भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस(INC)-2पश्चिम बंगाल कुल राज्यसभा सीटें: 16 (TMC-13,INC-2,IND-1)


प्रसिद्ध व्यक्ति

सन्दर्भ


बाहरी कड़ियाँ

साँचा:West Benga l topics

88°22′E / 22.567°N 88.367°E / 22.567; 88.367 (West Bengal)

🔥 Top keywords: जय श्री रामराम नवमीश्रीरामरक्षास्तोत्रम्रामक्लियोपाट्रा ७राम मंदिर, अयोध्याहनुमान चालीसानवदुर्गाअमर सिंह चमकीलामुखपृष्ठहिन्दीभीमराव आम्बेडकरविशेष:खोजबड़े मियाँ छोटे मियाँ (2024 फ़िल्म)भारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशभारतीय आम चुनाव, 2024इंडियन प्रीमियर लीगसिद्धिदात्रीमिया खलीफ़ाखाटूश्यामजीभारत का संविधानजय सिया रामसुनील नारायणलोक सभाहनुमान जयंतीनरेन्द्र मोदीलोकसभा सीटों के आधार पर भारत के राज्यों और संघ क्षेत्रों की सूचीभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीगायत्री मन्त्ररामायणअशोकप्रेमानंद महाराजभारतीय आम चुनाव, 2019हिन्दी की गिनतीसट्टारामायण आरतीदिल्ली कैपिटल्सभारतश्रीमद्भगवद्गीता