सामग्री पर जाएँ

फ़रग़ना वादी

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
(फरगाना वादी से अनुप्रेषित)
अंतरिक्ष से फ़रग़ना वादी का दृश्य
उज़्बेकिस्तान में फ़रग़ना वादी में कुछ खेत-बाग़ान
फ़रग़ना वादी का क्षेत्र उज़्बेकिस्तान, किर्गिज़स्तान और ताजिकिस्तान में बंटा हुआ है

फ़रग़ना वादी या फ़रग़ना घाटी (फ़ारसी: وادی فرغانه‎, वादी-ए-फ़रग़ना; ताजिकी: водии Фарғона, वोदी-ए-फ़रग़ोना; अंग्रेजी: Fergana Valley) मध्य एशिया का एक क्षेत्र है जो पूर्वी उज़्बेकिस्तान, किर्गिज़स्तान और ताजिकिस्तान में विस्तृत है। मध्य एशिया का यह इलाक़ा वैसे तो काफ़ी शुष्क और रेगिस्तानी है, लेकिन इस त्रिकोण अकार की वादी में नरयिन नदी, कारा दरिया और उनके विलय से बनने वाले सिर दरिया की वजह से यह घाटी हरी-भरी और उपजाऊ है। फ़रग़ना वादी की मध्य एशिया और भारतीय उपमहाद्वीप के इतिहासों पर गहरी छाप है और मुग़ल साम्राज्य का पहला सम्राट बाबर इसी घाटी का एक उज़बेक निवासी था। फ़रग़ना वादी में बहुत भिन्न समुदायों के लोग रहते हैं। घाटी की कुल जनसँख्या १.२ करोड़ अनुमानित की गई है और यह मध्य एशिया की सबसे घनी आबादी वाला क्षेत्र है।[1]

नाम का उच्चारण

'फ़रग़ना' में 'ग़' अक्षर के उच्चारण पर ध्यान दें क्योंकि यह बिना बिन्दु वाले 'ग' से ज़रा भिन्न है। इसका उच्चारण 'ग़लती' और 'ग़रीब' शब्दों के 'ग़' से मिलता है।

भूगोल

फ़रग़ना वादी उत्तर में तियन शान पर्वतों और दक्षिण में गिस्सर-अलई पर्वतों के बीच में स्थित एक ३०० किमी लम्बी और ७० किमी चौड़ी घाटी है। इसका कुल क्षेत्रफल २२,००० वर्ग किमी है। नरयिन और कारा दरिया की मौजूदगी से यहाँ की भूमि काफ़ी उपजाऊ है। इन दोनों नदियों का उज़्बेकिस्तान के नमन्गान प्रान्त के नमन्गान शहर में संगम होता है और उसके बाद इसे सिर दरिया के नाम से बुलाया जाता है। यहाँ बहुत से अन्य नदी-झरने भी पानी और उसके साथ-साथ रेत लाते हैं। यह रेत नदियों के किनारों पर जमा होकर ढेरियाँ बना लेती है जो हवा के प्रभाव से हिलकर अक्सर खेत-खलिहानों में भी आ जाते हैं।[2]

मौसम

फ़रग़ना में काफ़ी गर्मी भी पड़ती है और सख़्त सर्दी भी। मार्च के महीने में तापमान २० °सेंटीग्रेड तक पहुँचता है और जून-जुलाई तक कुछ शहरों में ४० °सेंटीग्रेड छूने लगता है। अक्टूबर में बारिशें होती हैं। दिसम्बर और जनवरी में पाला और बर्फ़ गिरते हैं और तापमान -२० °सेंटीग्रेड तक गिर सकता है।[3]

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

🔥 Top keywords: सट्टासुनील छेत्रीक्लियोपाट्रा ७मुखपृष्ठविशेष:खोजभारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशपृथ्वीराज चौहानभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीस्वाति मालीवालभारतीय आम चुनाव, 2019ब्लू (2009 फ़िल्म)भारतीय आम चुनाव, 2024नरेन्द्र मोदीभारत का संविधानलोक सभारासायनिक तत्वों की सूचीहिन्दी की गिनतीलोकसभा सीटों के आधार पर भारत के राज्यों और संघ क्षेत्रों की सूचीकबीरभीमराव आम्बेडकरहिन्दीभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसभारतमिस्रमहात्मा गांधीबिहार के लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रखाटूश्यामजीमिया खलीफ़ाभारत का प्रधानमन्त्रीमाधवराव सिंधियासंज्ञा और उसके भेदराहुल गांधीप्रेमचंदभारत के राजनीतिक दलों की सूचीभारतीय राज्यों के वर्तमान मुख्यमंत्रियों की सूचीतुलसीदासश्रीमद्भगवद्गीताभारतीय जनता पार्टीबिहार के जिले