उज़्बेकिस्तान

एशिया के केन्द्रीय भाग में स्थित एक देश

एशिया के केन्द्रीय भाग में स्थित एक देश है जो चारों ओर से जमीन से घिरा है। इतना ही नहीं, इसके चहुँदिश के देश की खुद भी समुद्र तक कोई पहुँच नहीं है। इसके उत्तर में कज़ाख़िस्तान, पूरब में ताज़िकिस्तान दक्षिण में तुर्कमेनिस्तान और अफ़गानिस्तान स्थित है। यह 1991 तक सोवियत संघ का एक घटक था। उज़्बेकिस्तान के प्रमुख शहरों में राजधानी ताशकंत के अलावा समरकंद तथा बुख़ारा का नाम प्रमुखता से लिया जा सकता है। यहाँ के मूल निवासी मुख्यतः उज़्बेक नस्ल के हैं, जो बोलचाल में उज्बेक भाषा का प्रयोग करते हैं।

O‘zbekiston Respublikasi
Ўзбекистон Республикаси

उज़्बेकिस्तान गणराज्य
ध्वज कुल चिह्न
अवस्थिति: उज़्बेकिस्तान
राजधानी
और सबसे बड़ा नगर
ताशकंद
41°16′N 69°13′E / 41.267°N 69.217°E / 41.267; 69.217
राजभाषा(एँ) उज़्बेक
मान्यता प्राप्त क्षेत्रीय भाषाएँ काराकाल्पक
Language for inter-ethnic
communication
रूसी
निवासी उज़्बेकिस्तानी
सरकार अध्यक्षीय गणराज्य
 -  राष्ट्रपति Shavkat Mirziyayev
 -  प्रधानमंत्री
स्वतंत्रता सोवियत संघ से
 -  गठन १७४७  
 -  उज्बेक एसएसआर २७ अक्टूबर १९२४ 
 -  घोषणा १ सितंबर १९९१ 
 -  मान्यता ८ दिसम्बर १९९१ 
 -  पूर्ण २५ दिसम्बर १९९१ 
क्षेत्रफल
 -  कुल ४४७,४०० km2 (५६ वां)
 -  जल (%) ४.९
जनसंख्या
 -  २००९ जनगणना २७,७२७,४३५ (४५ वां)
सकल घरेलू उत्पाद (पीपीपी) २००८ प्राक्कलन
 -  कुल $७१.५०१ बिलियन (-)
 -  प्रति व्यक्ति $२,६२९ (-)
मानव विकास सूचकांक (२०१३)Steady ०.६६१[1]
मध्यम · ११६वाँ
मुद्रा उज़्बेकिस्तानी सोम (O'zbekiston so'mi) (UZS)
समय मण्डल UZT (यू॰टी॰सी॰+५)
 -  ग्रीष्मकालीन (दि॰ब॰स॰) आकलन नहीं (यू॰टी॰सी॰+५)
दूरभाष कूट ९९८
इंटरनेट टीएलडी .uz
बुखारियन अमीरात, कोकान्द खनाते, [ख्वार्जेम]].

इतिहास

मानववास यहाँ पर ईसा के 2000 साल पहले से है। ऐसा माना जाता है कि आज के उज़्बेकों ने वहाँ पर पहले से बसे आर्यों को विस्थापित कर दिया। सन् 327 ईसापूर्व में सिकंदर जब विश्व विजय (जो वास्तव में फ़ारस विजय से ज्यादा अधिक नहीं थी) पर निकला तो यहाँ उसे बहुत प्रतिरोध का सामना करना पड़ा। उसने यहाँ की राजकुमारी रोक्साना से शादी भी की पर युद्ध में उसे बहुत फ़ायदा नहीं हुआ। सिकंदर के बाद ईरान के पार्थियन तथा सासानी साम्राज्य का अंग यह आठवीं सदी तक रहा। इसके बाद अरबों ने ख़ुरासान पर कब्जा कर लिया और क्षेत्र में इस्लाम का प्रचार हुआ।

नौंवी सदी में यह सामानी साम्राज्य का अंग बना। सामानियों ने पारसी धर्म त्यागकर सुन्नी इस्लाम को आत्मसात किया। चौदहवीं सदी के अंत में यह तब महत्वपूर्ण क्षेत्र बन गया जब यहाँ तैमूर लंग का उदय हुआ। तैमूर ने मध्य और पश्चिमी एशिया में अद्भुत सफ़लता पाई। तैमूर ने उस्मान (ऑटोमन) सम्राट को भी हरा दिया था। उन्नीसवीं सदी में यह बढ़ते हुए रूसी साम्राज्य और 1924 में सोवियत संघ का सदस्य का अंग बना। 1991 में इसने सोवियत संघ से आजादी हासिल की।

प्रांत और विभाग

उज़बेकिस्तान प्रशासनिक रूप से १२ प्रान्तों और एक स्वशासित गणतंत्र में बंटा हुआ है। इनके अलावा राजधानी ताशकंत को भी एक स्वतन्त्र शहर का दर्जा प्राप्त है। उज़बेक भाषा में प्रान्तों को कई अरब देशों और अफ़्ग़ानिस्तान की तरह विलायत बुलाया जाता है हालांकि इसका उज़बेक उच्चारण 'विलोयत' है। सभी प्रांत आगे जिलों में बंटे हुए हैं जिन्हें उज़बेक भाषा में 'तूमन' कहा जाता है। ध्यान दें कि यह तूमन शब्द मंगोल भाषा से लिया गया है और मध्यकालीन मंगोल साम्राज्य में यह सेना कि ईकाई हुआ करती थी। कुल मिलाकर पूरे देश में १६० तूमन हैं।

इन्हें भी देखें

बाहरी कड़ियाँ

🔥 Top keywords: जय श्री रामराम नवमीश्रीरामरक्षास्तोत्रम्रामक्लियोपाट्रा ७राम मंदिर, अयोध्याहनुमान चालीसानवदुर्गाअमर सिंह चमकीलामुखपृष्ठहिन्दीभीमराव आम्बेडकरविशेष:खोजबड़े मियाँ छोटे मियाँ (2024 फ़िल्म)भारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशभारतीय आम चुनाव, 2024इंडियन प्रीमियर लीगसिद्धिदात्रीमिया खलीफ़ाखाटूश्यामजीभारत का संविधानजय सिया रामसुनील नारायणलोक सभाहनुमान जयंतीनरेन्द्र मोदीलोकसभा सीटों के आधार पर भारत के राज्यों और संघ क्षेत्रों की सूचीभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीगायत्री मन्त्ररामायणअशोकप्रेमानंद महाराजभारतीय आम चुनाव, 2019हिन्दी की गिनतीसट्टारामायण आरतीदिल्ली कैपिटल्सभारतश्रीमद्भगवद्गीता