बग़लान प्रान्त

बग़लान
بغلان‎ / Baghlan
मानचित्र जिसमें बग़लान بغلان‎ / Baghlan हाइलाइटेड है
सूचना
राजधानी :पुल-ए-ख़ुमरी
क्षेत्रफल :21,118 किमी²
जनसंख्या(2013):
 • घनत्व :
863,700
 41/किमी²
उपविभागों के नाम:ज़िले (वुलेसवालई)
उपविभागों की संख्या:15
मुख्य भाषा(एँ):दरी, पश्तो


बग़लान (फ़ारसी: بغلان‎, अंग्रेजी: Baghlan) अफ़्ग़ानिस्तान का एक प्रांत है जो उस देश के पूर्वोत्तरी भाग में स्थित है। बग़लान की राजधानी पुल-ए-ख़ुमरी शहर है। इसका क्षेत्रफल २१,११२ वर्ग किमी है और इसकी आबादी सन् २००६ में लगभग ७.८ लाख अनुमानित की गई थी।[1]

नाम

सम्भव है कि 'बग़लान' नाम इस प्रान्त में मिलने वाले कुषाण सम्राट कनिष्क द्वारा निर्मित 'सुर्ख़ कोतल' नामक कुल-मंदिर के खंडहरों में यूनानी लिपि में मिलने वाले शब्द 'बागोलागो' (ΒΑΓΟΛΑΓΓΟ) का परिवर्तित रूप हो।[2] इस शब्द का अर्थ 'छवियों का मंदिर' बताया जाता है।

'बग़लान' में 'ग़' अक्षर के उच्चारण पर ध्यान दें क्योंकि यह बिना बिन्दु वाले 'ग' से ज़रा भिन्न है। इसका उच्चारण 'ग़लती' और 'ग़रीब' शब्दों के 'ग़' से मिलता है।

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

🔥 Top keywords: जय श्री रामराम नवमीश्रीरामरक्षास्तोत्रम्रामक्लियोपाट्रा ७राम मंदिर, अयोध्याहनुमान चालीसानवदुर्गाअमर सिंह चमकीलामुखपृष्ठहिन्दीभीमराव आम्बेडकरविशेष:खोजबड़े मियाँ छोटे मियाँ (2024 फ़िल्म)भारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशभारतीय आम चुनाव, 2024इंडियन प्रीमियर लीगसिद्धिदात्रीमिया खलीफ़ाखाटूश्यामजीभारत का संविधानजय सिया रामसुनील नारायणलोक सभाहनुमान जयंतीनरेन्द्र मोदीलोकसभा सीटों के आधार पर भारत के राज्यों और संघ क्षेत्रों की सूचीभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीगायत्री मन्त्ररामायणअशोकप्रेमानंद महाराजभारतीय आम चुनाव, 2019हिन्दी की गिनतीसट्टारामायण आरतीदिल्ली कैपिटल्सभारतश्रीमद्भगवद्गीता