बरितो नदी

बरितो नदी दक्षिणपूर्वी एशिया के बोर्नियो द्वीप पर इण्डोनेशिया के दक्षिण कालिमंतान प्रान्त में स्थित एक नदी है। ८९० किमी लम्बी यह नदी मूलर पर्वतमाला से उभरती है और बंजरमासीन शहर से गुज़रती हुई जावा सागर में बह जाती है। इसी के किनारे रहने वाले डायक लोगों का उपसमुदाय ऐसी भाषा बोलता है जो हिन्द महासागर मे सैंकड़ो मील दूर स्थित माडागास्कर द्वीप की मालागासी भाषा से सबसे अधिक समानता रखती है, जिस से इतिहासकार अनुमान लगाते हैं कि इसी क्षेत्र से तीसरी से दसवी सदी ईसवी में डायक लोग जाकर माडागास्कर में बसे और मालागासी लोगों के पूर्वज बने।[1]

बरितो नदी
Barito River
नदी
सन् १९०४-१९१५ काल में बरितो नदी में कटी लकड़ी
देशइण्डोनेशिया
राज्यदक्षिण कालिमंतान
क्षेत्रबोर्नियो
उपनदियाँ
 - बाएँमर्तापुरा नदी
स्रोत
 - स्थानमूलर पर्वतमाला
मुहाना
 - स्थानजावा सागर
 - ऊँचाईमी. (0 फीट)
लंबाई890 कि.मी. (553 मील)

बरितो नदी की मुख्य उपनदी मर्तापुरा नदी है जिसका संगम बरितो नदी से बंजरमासीन में होता है।

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

🔥 Top keywords: सट्टासुनील छेत्रीक्लियोपाट्रा ७मुखपृष्ठविशेष:खोजभारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशपृथ्वीराज चौहानभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीस्वाति मालीवालभारतीय आम चुनाव, 2019ब्लू (2009 फ़िल्म)भारतीय आम चुनाव, 2024नरेन्द्र मोदीभारत का संविधानलोक सभारासायनिक तत्वों की सूचीहिन्दी की गिनतीलोकसभा सीटों के आधार पर भारत के राज्यों और संघ क्षेत्रों की सूचीकबीरभीमराव आम्बेडकरहिन्दीभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसभारतमिस्रमहात्मा गांधीबिहार के लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रखाटूश्यामजीमिया खलीफ़ाभारत का प्रधानमन्त्रीमाधवराव सिंधियासंज्ञा और उसके भेदराहुल गांधीप्रेमचंदभारत के राजनीतिक दलों की सूचीभारतीय राज्यों के वर्तमान मुख्यमंत्रियों की सूचीतुलसीदासश्रीमद्भगवद्गीताभारतीय जनता पार्टीबिहार के जिले