मालागासी भाषा

मलगासी (Malagasy) माडागास्कर देश की भाषा है। यह ऑस्ट्रोनीशियाई भाषा परिवार की मलय-पोलेनीशियाई शाखा की सदस्या है और इसका अफ़्रीका की अन्य भाषाओं से कोई सम्बन्ध नहीं है। माडागास्कर की अधिकांश जनता, जो मालागासी समुदाय का भाग है, इसे पहली भाषा के रूप में प्रयुक्त करती है, वहीं दुनिया के दूसरे कोनों में रहने वाले मालागासी प्रवासी भी इस भाषा को बोलचाल में इस्तेमाल करते हैं। माडागास्कर की लगभग पूरी आबादी, यानि क़रीब १.५ करोड़ लोग, मालागासी को अपनी मातृभाषा के रूप में प्रयोग करते हैं।[1]

मालागासी कभी अरबी लिपि के एक रूप में लिखी जाती थी

संस्कृत प्रभाव

तीसरी से दसवी शताब्दी ईसवी काल में मालागासी लोगों के पूर्वजों ने आधुनिक इण्डोनेशियामलेशिया के बोर्नियो द्वीप से नौकाएँ लेकर हिन्द महासागर पार किया और माडागास्कर में आ बसे। उस काल में संस्कृत मलय द्वीपसमूह (जिसका बोर्नियो भाग है) में ज्ञान व धर्म की भाषा थी। जब मालागासी लोगों के पूर्वजों ने महासागर पार करा, वे अपने साथ संस्कृत के लगभग ३५ शब्द भी ले आये जो कुछ बदलकर आज भी मालागासी भाषा में मिलते हैं। इनमें करोड़ संख्या के लिये संस्कृत का शब्द "कोटि" है, जो मालागासी में "कति" बन गया है। इसी तरह वैशाख (अप्रैल-मई) बदल गया है और अधुनिक मालागासी में अप्रैल को "साका मासय" और मई को "साका वे" कहा जाता है।[2]

इन्हें भी देखें

बाहरी कड़ीयाँ

सन्दर्भ

🔥 Top keywords: जय श्री रामराम नवमीश्रीरामरक्षास्तोत्रम्रामक्लियोपाट्रा ७राम मंदिर, अयोध्याहनुमान चालीसानवदुर्गाअमर सिंह चमकीलामुखपृष्ठहिन्दीभीमराव आम्बेडकरविशेष:खोजबड़े मियाँ छोटे मियाँ (2024 फ़िल्म)भारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशभारतीय आम चुनाव, 2024इंडियन प्रीमियर लीगसिद्धिदात्रीमिया खलीफ़ाखाटूश्यामजीभारत का संविधानजय सिया रामसुनील नारायणलोक सभाहनुमान जयंतीनरेन्द्र मोदीलोकसभा सीटों के आधार पर भारत के राज्यों और संघ क्षेत्रों की सूचीभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीगायत्री मन्त्ररामायणअशोकप्रेमानंद महाराजभारतीय आम चुनाव, 2019हिन्दी की गिनतीसट्टारामायण आरतीदिल्ली कैपिटल्सभारतश्रीमद्भगवद्गीता