ब्राज़ीली रियाल

रियाल ब्राज़ील का वर्तमान मुद्रा है। इसका मुद्रा चिह्न R$ है और आईएसओ कोड BRL है। इसे 100 सेंटावो में विभाजित किया जाता है। 

आधुनिक रियाल को 1994 में लाया गया था, जब पिछली मुद्रा, क्रुज़ेरो रियाल को रियाल योजना के तहत हटा दिया गया, जो एक मौद्रिक सुधार योजना थी। इसका उद्देश्य था तीन दशकों के लगातार मुद्रास्फीति को रोकना। उस समय इसका मतलब था अमेरिकी डॉलर के साथ 1:1 का विनिमय दर बनाए रखना। इसे 1999 में 2:1 के दर तक अवमूल्यन का सामना करना पड़ा, और 2002 तक 4:1 तक पहुँच गया था, और 2015 के आर्थिक संकट से पहले इसके मूल्य में थोड़ी बढ़ोतरी हुई थी। जून 2016 तक यह 3.2 रियाल प्रति डॉलर के आँकड़े तक पहुँच गई है। 

आधिकारिक तौर पर ब्राज़ीली रियाल के डॉलर जैसे चिह्न (जिसे सीफ़्राँओ कहते हैं) में एक के बजाय दो सीधी लकीरें () हैं।  [1] लेकिन यूनिकोड इसे केवल फ़ॉन्ट डिजाइन का मामला मानता है, और दो लकीरों वाले संस्करण के लिए अलग कोड नहीं है। [2]

इतिहास

आधुनिक रियाल को 1 जुलाई 1994 के इतामार फ्रांको के राष्ट्रपति काल के दौरान लाया गया था, जब  रुबेन्स रिकुपेरो वित्त मंत्री थे। यह ब्राज़ीली अर्थव्यवस्था को स्थिर करने के लिए अपनाई गई रियाल योजना का हिस्सा था। इसने क्रुज़ेरो रियाल की जगह ले ली। इससे भारी तादाद में देशभर के नोटों को बदलना पड़ा। 

जब इसे इस्तेमाल में लाया गया, तब इसका मूल्य 1 युनिदाद रियाल दे वलोर (unidade real de valor URV, यानि वास्तविक मूल्य इकाई) के बराबर रखा गया। एक URV का मूल्य 2750 क्रुज़ेरो रियाल के बराबर था, जो उस समय अमेरिकी डॉलर और क्रुज़ेरो रियाल का विनिमय दर था। परिणामस्वरूप रियाल अमेरिकी डॉलर के मूल्य के बराबर था। 

ऐतिहासिक विनिमय दर (USD:BRL)

2002–2016 तक ब्राज़ीली रियाल प्रति अमेरिकी डॉलर
वर्षन्यूनतम↓अधिकतम↑औसत
DateRateDateRateRate
200211 अप्रैल2.2710 अक्टूबर4.002.9221
20032 जुलाई2.81814 फरवरी3.7003.078
200430 दिसंबर2.65422 मई3.2422.926
200511 नवंबर2.16315 मार्च2.7662.4349
200605 मई2.05624 मई2.4012.1782
200714 नवंबर1.7325 जनवरी2.1531.948
200831 जुलाई1.5625 दिसंबर2.6211.8349
200915 अक्टूबर1.6982 मार्च2.4431.9974
201013 अक्टूबर1.6555 फरवरी1.8911.7603
201126 जुलाई1.528422 सितंबर1.9521.675
201229 फरवरी1.69203 दिसंबर2.13951.9546
201311 मार्च1.94321 अगस्त2.45122.1576
201427 जून2.195416 दिसंबर2.76142.3531
201522 जनवरी2.555423 सितंबर4.24913.331
201630 जून3.183322 जनवरी4.1737

उपयोगकर्ता

ब्राज़ील के साथ-साथ उसके पड़ोसी देश, जैसे उरुग्वे और पैराग्वे, जहाँ हर साल सैंकड़ों ब्राज़ीली ख़रीददारी करने जाते हैं, वहाँ रियाल का इस्तेमाल होता है। इसे अर्जेंटीना में भी स्वीकारा जाता है, जैसे राजधानी ब्यूनस आयर्स के रेस्त्राँओं में। 

References

🔥 Top keywords: जय श्री रामराम नवमीश्रीरामरक्षास्तोत्रम्रामक्लियोपाट्रा ७राम मंदिर, अयोध्याहनुमान चालीसानवदुर्गाअमर सिंह चमकीलामुखपृष्ठहिन्दीभीमराव आम्बेडकरविशेष:खोजबड़े मियाँ छोटे मियाँ (2024 फ़िल्म)भारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशभारतीय आम चुनाव, 2024इंडियन प्रीमियर लीगसिद्धिदात्रीमिया खलीफ़ाखाटूश्यामजीभारत का संविधानजय सिया रामसुनील नारायणलोक सभाहनुमान जयंतीनरेन्द्र मोदीलोकसभा सीटों के आधार पर भारत के राज्यों और संघ क्षेत्रों की सूचीभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीगायत्री मन्त्ररामायणअशोकप्रेमानंद महाराजभारतीय आम चुनाव, 2019हिन्दी की गिनतीसट्टारामायण आरतीदिल्ली कैपिटल्सभारतश्रीमद्भगवद्गीता