मध्य रेलवे, भारत

(मध्य रेल (भारत) से अनुप्रेषित)

मध्य रेल, भारतीय रेल के 16 सबसे बड़े अंचलों में से एक अंचल है और इसका मुख्यालय मुंबई में छत्रपती शिवाजी टर्मिनस (पहले विक्टोरिया टर्मिनस) में स्थित है। इसके अंतर्गत भारत की पहली यात्री रेल लाइन भी आती है, जिसे 16 अप्रैल 1853 को मुंबई से ठाणे के बीच चलाया गया था। इसे लघुरूप में मरे कहा जाता है।

मध्य रेल

System map
8- मध्य रेल


मध्य रेल का मुख्यालय छत्रपती शिवाजी टर्मिनस
प्रचालन की तिथियां 1951–वर्तमान
पूर्ववर्ती ग्रेट इंडियन पेनिनसुला रेलवे, सिंधिया स्टेट रेलवे, धौलपुर रेलवे और अन्य
रेल गेज मिश्रित
मुख्यालय मुंबई

मध्य रेल के अंतर्गत महाराष्ट्र का अधिकांश, कर्नाटक का उत्तर-पूर्वी क्षेत्र और मध्य प्रदेश का दक्षिणी हिस्सा आता है। इस रेल अंचल का गठन 5 नवम्बर 1951 को कई सरकारी स्वामित्व वाली रेलों को मिलाकर किया गया था, जिसमें ग्रेट इंडियन पेनिनसुला रेलवे, पूर्व रियासत ग्वालियर की सिंधिया स्टेट रेलवे, निजाम स्टेट रेलवे और धौलपुर रेल शामिल थीं।

पहले उत्तरी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और दक्षिणी उत्तर प्रदेश का इलाका भी मध्य रेल अंचल के अंतर्गत आता था जिसके चलते यह क्षेत्र, रेलपथ की लंबाई और कर्मचारियों की संख्या के हिसाब से भारत का सबसे बड़ा रेल अंचल बन गया था। अप्रैल 2003 में इन क्षेत्रों को मिलाकर एक नये रेल अंचल पश्चिम मध्य रेल का गठन किया गया।

मंडल

इसके अंतर्गत आने वाले मंडल हैं:मुंबई, भुसावल, पुणे, सोलापुर और नागपुर

क्रमांकनामसंक्षेपस्थापना समयमुख्यालयमंडल
1.उत्तर रेलवेउरे14 अप्रैल, 1952दिल्लीअंबाला, फिरोजपुर, लखनऊ, मुरादाबाद
2. पूर्वोत्तर रेलवेउपूरे1952गोरखपुरइज्जत नगर, लखनऊ, वाराणसी
3.पूर्वोत्तर सीमांत रेलवेपूसीरे1958गुवाहाटीअलीपुर द्वार, कटिहार, लामडिंग, रंगिया, तिनसुकिया
4.पूर्व रेलवेपूरेअप्रैल, 1952कोलकाताहावड़ा, सियालदह, आसनसोल, मालदा
5.दक्षिणपूर्व रेलवेदपूरे1955कोलकाताआद्रा, चक्रधरपुर, खड़गपुर, राँची
6.दक्षिण मध्य रेलवेदमरे2 अक्टूबर, 1966सिकंदराबादसिकंदराबाद, हैदराबाद, गुंटकल, गुंटूर, नांदेड़, विजयवाड़ा
7.दक्षिण रेलवेदरे14 अप्रैल, 1951चेन्नईचेन्नई, मदुरै, पालघाट, तिरुचुरापल्ली, त्रिवेंद्रम, सलेम (कोयंबतूर)
8.मध्य रेलवेमरे5 नवंबर, 1951मुंबईमुंबई, भुसावल, पुणे, सोलापूर, नागपुर
9.पश्चिम रेलवेपरे5 नवंबर, 1951मुंबईमुंबई सेंट्रल, वदोदरा, रतलाम, अहमदाबाद, राजकोट, भावनगर
10.दक्षिण पश्चिम रेलवेदपरे1 अप्रैल, 2003हुबलीहुबली, बैंगलोर, मैसूर
11.उत्तर पश्चिम रेलवेउपरे1 अक्टूबर, 2002जयपुरजयपुर, अजमेर, बीकानेर, जोधपुर
12.पश्चिम मध्य रेलवेपमरे1 अप्रैल, 2003जबलपुरजबलपुर, भोपाल, कोटा
13.उत्तर मध्य रेलवेउमरे1 अप्रैल, 2003इलाहाबादइलाहाबाद, आगरा, झांसी
14.दक्षिणपूर्व मध्य रेलवेदपूमरे1 अप्रैल, 2003बिलासपुरबिलासपुर, रायपुर, नागपुर
15.पूर्व तटीय रेलेवेपूतरे1 अप्रैल, 2003भुवनेश्वरखुर्दा रोड, संबलपुर, विशाखापत्तनम
16.पूर्वमध्य रेलवेपूमरे1 अक्टूबर, 2002हाजीपुरदानापुर, धनबाद, मुगलसराय, सोनपुर, समस्तीपुर
17.कोंकण रेलवे†केआर26 जनवरी, 1998नवी मुंबईकोई नहीं

कोंकण रेलवे भारतीय रेल के एक अनुषांगिक इकाई के रूप में परंतु स्वायत्त रूप से परिचालित होनेवाली रेल व्यवस्था है जिसका मुख्यालय नवी मुंबई के बेलापुर में रखा गया है। यह सीधे रेलवे बोर्ड एवं केंद्रीय रेलमंत्री के निगरानी में काम करता है।


सन्दर्भ

🔥 Top keywords: क्लियोपाट्रा ७ईद अल-अज़हानिर्जला एकादशीमुखपृष्ठविशेष:खोजभारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशभारत का केन्द्रीय मंत्रिमण्डलभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीकबीरॐ नमः शिवायप्रेमचंदतुलसीदासमौसमचिराग पासवानमहादेवी वर्मासुभाष चन्द्र बोसलोकसभा अध्यक्षखाटूश्यामजीभारतीय आम चुनाव, 2019हिन्दी की गिनतीनरेन्द्र मोदीभारत का संविधानइंस्टाग्राममुर्लिकांत पेटकररासायनिक तत्वों की सूचीसूरदासश्री संकटनाशनं गणेश स्तोत्रप्रेमानंद महाराजभारतीय आम चुनाव, 2024महात्मा गांधीभारतहनुमान चालीसाश्रीमद्भगवद्गीताभारतीय राज्यों के वर्तमान मुख्यमंत्रियों की सूचीभीमराव आम्बेडकररानी लक्ष्मीबाईसंज्ञा और उसके भेदउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्रियों की सूचीगायत्री मन्त्र