माध्यिका

माध्यिका (अंग्रेज़ी: Median) सांख्यिकी और प्रायिकता सिद्धांत में वह मान है जो सांख्यिकीय जनसंख्या, प्रायिकता बंटन या प्रतिचयन के पदों को दो बराबर भागों में इस प्रकार बांटता है कि आधे पद इससे बड़े तथा आधे पद इससे छोटे हों। जब पदों को परिमाण अनुसार आरोही या अवरोही क्रम में व्यवस्थित किया जाता है तब बीच वाला पद माध्यिका या मध्यक कहलाता है। माध्य की तुलना में डेटा का वर्णन करने में माध्यिका की मूल विशेषता यह है कि यह बहुत बड़े या छोटे मूल्यों के एक छोटे अनुपात से विषमता नहीं दर्शाता है, और इसलिए केंद्र का बेहतर निरूपण प्रदान करता है।[1]

पदों की विषम और सम संख्या वाले डेटा के समूह में माध्यिका निकालना

संख्याओं का परिमित डेटा समूह

जब संख्याओं की एक परिमित सूची को सबसे छोटे से सबसे बड़े क्रम में सूचीबद्ध किया जाता है तब उन संख्याओं की माध्यिका "मध्य" की संख्या होती है।

यदि डेटा समूह में विषम संख्या में अवलोकन हैं, तो बीच की संख्या का चयन किया जाता है। उदाहरण के लिए, सात संख्याओं की निम्न सूची:

1, 3, 3, 6, 7, 8, 9

की माध्यिका 6 है, जो दोनों तरफ से चौथा मान है।

यदि डेटा समूह में विषम संख्या में अवलोकन हैं, तो कोई विशिष्ट मध्य मान नहीं होता है और माध्यिका को आमतौर पर दो मध्य मानों के अंकगणितीय माध्य के रूप में परिभाषित किया जाता है।[2][3] उदाहरण के लिए, यह डेटा 8 अंको का समूह है

1, 2, 3, 4, 5, 6, 8, 9

इसका औसत मान 4.5 है, अर्थात .

सामान्य तौर पर माध्यिका को निम्नानुसार परिभाषित किया जा सकता है: आरोही क्रम में डेटा समूह के तत्वों के लिए

यदि विषम हो तो ,
यदि सम हो तो,
मूल्यों [ 1, 2, 2, 3, 4, 7, 9 ] के सामान्य औसत की तुलना
प्रकारविवरणउदाहरणपरिणाम
मध्य स्तरकिसी डेटा समूह के न्यूनतम और अधिकतम के बीच का मध्य बिंदु1, 2, 2, 3, 4, 7, 95
माध्यडेटा समूह के मानों का योग से मानों की संख्या का विभाजन: (1 + 2 + 2 + 3 + 4 + 7 + 9) / 74
माध्यिकाडेटा समूह के बड़े और छोटे हिस्सों को अलग करने वाला मध्य मान1, 2, 2, 3, 4, 7, 93
बहुलकडेटा समूह में सबसे अधिक बार आने वाला मान1, 2, 2, 3, 4, 7, 92


सन्दर्भ

🔥 Top keywords: जय श्री रामराम नवमीश्रीरामरक्षास्तोत्रम्रामक्लियोपाट्रा ७राम मंदिर, अयोध्याहनुमान चालीसानवदुर्गाअमर सिंह चमकीलामुखपृष्ठहिन्दीभीमराव आम्बेडकरविशेष:खोजबड़े मियाँ छोटे मियाँ (2024 फ़िल्म)भारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशभारतीय आम चुनाव, 2024इंडियन प्रीमियर लीगसिद्धिदात्रीमिया खलीफ़ाखाटूश्यामजीभारत का संविधानजय सिया रामसुनील नारायणलोक सभाहनुमान जयंतीनरेन्द्र मोदीलोकसभा सीटों के आधार पर भारत के राज्यों और संघ क्षेत्रों की सूचीभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीगायत्री मन्त्ररामायणअशोकप्रेमानंद महाराजभारतीय आम चुनाव, 2019हिन्दी की गिनतीसट्टारामायण आरतीदिल्ली कैपिटल्सभारतश्रीमद्भगवद्गीता