मॅलानिशिया

मॅलानिशिया ओशिआनिया का एक उपक्षेत्र है जो प्रशांत महासागर के पश्चिमी भाग से लेकर आराफ़ूरा सागर तक और फिर पूर्व में फ़िजी तक का इलाक़ा है। इसमें ऑस्ट्रेलिया के उत्तर और उत्तर-पूर्व के कई द्वीप शामिल हैं, जैसे के नया गिनी, फ़िजी, सोलोमन द्वीपसमूह, वानुअतु, वग़ैराह।

मॅलानिशिया का सांस्कृतिक क्षेत्र

नाम की उत्पत्ति

"मॅलानिशिया" का नाम यूनानी भाषा के दो शब्दों को जोड़ने से आता है - "मेलास" (μέλας) यानि "काला" और "निसोस" (νῆσος) यानि "द्वीप"। इसलिए "मॅलानिशिया" के नाम का मतलब "काले द्वीप" है, जो इन द्वीपों पर रहने वाली मानव जातियों की काली त्वचा की तरफ़ एक इशारा है। यह नाम फ़्रांसिसी नौसैनिक नेता और खोजक झ़ूल द्युमाँ दूरवीय (Jules Dumont d'Urville) ने १८३२ में पोलिनिशिया और इस क्षेत्र में अंतर बताने के लिए गढ़ा था क्योंकि इन दोनों इलाक़ों के लोग पड़ौसी तो हैं लेकिन इनकी जातियां एक-दुसरे से कुछ भिन्न हैं।[1]

लोग

नया गिनी के एक पुरुष का १९०४ में खेंचा गया चित्र

इतिहासकारों का मानना है के मॅलानिशिया के मूल निवासी आधुनिक युग में पापुई भाषाओं को बोलने वाले लोगों के पूर्वज थे। यह मूल मॅलानिशियाई लोग कई द्वीपों पर फैले हुए थे जिसमें सोलोमोन द्वीप समूह भी शामिल था।[2] आज से लगभग ४००० साल पूर्व इन मूल निवासियों का ऑस्ट्रोनेशियाई लोगों के साथ सम्पर्क हुआ। माना जाता है के यह पहला सम्पर्क नया गिनी के उत्तरी तट पर या उस से उत्तर के कुछ द्वीपों पर हुआ। इसके बाद मॅलानिशिया की भाषा, संस्कृति और जाती में कुछ ऑस्ट्रोनेशियाई मिश्रण भी हुआ जो आज के मॅलानिशियाई लोगों में देखा जाता है।[3]

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

🔥 Top keywords: जय श्री रामराम नवमीश्रीरामरक्षास्तोत्रम्रामक्लियोपाट्रा ७राम मंदिर, अयोध्याहनुमान चालीसानवदुर्गाअमर सिंह चमकीलामुखपृष्ठहिन्दीभीमराव आम्बेडकरविशेष:खोजबड़े मियाँ छोटे मियाँ (2024 फ़िल्म)भारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशभारतीय आम चुनाव, 2024इंडियन प्रीमियर लीगसिद्धिदात्रीमिया खलीफ़ाखाटूश्यामजीभारत का संविधानजय सिया रामसुनील नारायणलोक सभाहनुमान जयंतीनरेन्द्र मोदीलोकसभा सीटों के आधार पर भारत के राज्यों और संघ क्षेत्रों की सूचीभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीगायत्री मन्त्ररामायणअशोकप्रेमानंद महाराजभारतीय आम चुनाव, 2019हिन्दी की गिनतीसट्टारामायण आरतीदिल्ली कैपिटल्सभारतश्रीमद्भगवद्गीता