रवि चोपड़ा

भारतीय फिल्म निर्माता

रवि चोपड़ा (जन्म: 27 सितंबर, 1946) हिंदी फिल्म जगत के एक प्रसिद्ध निर्माता-निर्देशक थे। कई उल्लेखनीय फिल्मों के साथ साथ दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक "महाभारत" से उन्हें विशेष ख्याति मिली। वे प्रसिद्ध फ़िल्म निर्माता निर्देशक बी आर चोपड़ा के सुपुत्र थे।[1] इनका फिल्मी सफर फ़िल्म इत्तेफ़ाक से शुरू हुआ। १९६९ में आई हिन्दी फ़िल्म इत्तेफ़ाक में रवि चोपड़ा सहायक निर्देशक थे। उसके बाद डैनी, जीनत अमान और संजय ख़ान अभिनित फ़िल्म धुंध (१९७३) के रवि चोपड़ा संयुक्त निर्देशक थे। बतौर स्वतंत्र निर्देशक पहली फ़िल्म अमिताभ बच्चन और सायरा बानो अभिनीत फ़िल्म ज़मीर जो १९७५ में रिलीज़ हुई थी। १९८० में आई फ़िल्म 'द बर्निंग ट्रेन' के बाद चर्चा में आए। ये एक बहुसितारा फ़िल्म थी जिसमे उस समय के चोटी के बहुत से सितारे मौजूद थे। वर्ष 2003 में अमिताभ बच्चन और सलमान खान द्वारा अभिनीत इनकी फिल्म 'बाग़बान' भी काफी सफल रही। 68-वर्षीय रवि चोपड़ा का एक लंबी बीमारी के बाद 12 नवंबर 2014 को मुंबई में निधन हुआ।[1]

रवि चोपड़ा

सन्दर्भ

🔥 Top keywords: सट्टासुनील छेत्रीक्लियोपाट्रा ७मुखपृष्ठविशेष:खोजभारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशपृथ्वीराज चौहानभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीस्वाति मालीवालभारतीय आम चुनाव, 2019ब्लू (2009 फ़िल्म)भारतीय आम चुनाव, 2024नरेन्द्र मोदीभारत का संविधानलोक सभारासायनिक तत्वों की सूचीहिन्दी की गिनतीलोकसभा सीटों के आधार पर भारत के राज्यों और संघ क्षेत्रों की सूचीकबीरभीमराव आम्बेडकरहिन्दीभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसभारतमिस्रमहात्मा गांधीबिहार के लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रखाटूश्यामजीमिया खलीफ़ाभारत का प्रधानमन्त्रीमाधवराव सिंधियासंज्ञा और उसके भेदराहुल गांधीप्रेमचंदभारत के राजनीतिक दलों की सूचीभारतीय राज्यों के वर्तमान मुख्यमंत्रियों की सूचीतुलसीदासश्रीमद्भगवद्गीताभारतीय जनता पार्टीबिहार के जिले