रैकून

उतर अमेरिका के मूल स्तनपायी

रैकून उत्तर अमेरिका में मिलने वाला एक माध्यम अकार का स्तनधारी जानवर है। इसके शरीर की लम्बाई 40 से 70 सेंटीमीटर होती है और इसका वज़न 3.5 से 9 किलो होता है। रैकून एक निशाचरी जीव (रात में जागकर गतिविधि करने वाला) है और सर्वाहारी (मांस-वनस्पति दोनों खाने वाला) है। इसका शरीर भूरे बालों से ढाका होता है और इसके चेहरे पर आँखों के ऊपर काले रंग के बाल एक नक़ाब जैसा नक़्शा बनाते हैं। रैकून अपनी चतुरता के लिए मशहूर हैं और वे अक्सर मनुष्यों से खाना और अन्य चीजें चोरी कर लेते हैं। वैज्ञानिक अध्ययन ने दिखाया है के इनकी स्मरण-शक्ति भी बहुत तेज़ है। इनके सामने के दो पंजे ऊँगलीनुमा हाथों की तरह होते हैं और इनसे रैकूनों को चीजें पकड़ने, खींचने और तोड़ने में काफ़ी सक्षमता मिल जाती है।

रैकून
वैज्ञानिक वर्गीकरण
जगत:जंतु
संघ:कौरडेटा (Chordata)
वर्ग:स्तनधारी (Mammalia)
गण:मांसाहारी (Carnivora)
कुल:प्रोसायोनिडाए (Procyonidae)
वंश:प्रोसायन (Procyon)
जाति:प्रोसायन लोटोर
P. lotor
द्विपद नाम
Procyon lotor
(लिनेयस, १७५८)
रैकूनों का मूल निवास (लाल) और विस्तृत निवास (नीला)
पर्यायवाची

Ursus lotor लिनेयस, १७५८

अन्य नाम

"रैकून" को अंग्रेजी में "raccoon" लिखा जाता है। यह शब्द "प्रोटो-ऐल्गोंक्विन" नाम की मूल अमेरिकी आदिवासी भाषा से लिया गया है, जिसमें "अहराह-कून-ऍम" का मतलब होता था "वह जो अपने हाथों से मलता और खरोंचता है।" इनका वैज्ञानिक नाम प्रोसायोन लोटर (Procyon lotor) है।

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

🔥 Top keywords: जय श्री रामराम नवमीश्रीरामरक्षास्तोत्रम्रामक्लियोपाट्रा ७राम मंदिर, अयोध्याहनुमान चालीसानवदुर्गाअमर सिंह चमकीलामुखपृष्ठहिन्दीभीमराव आम्बेडकरविशेष:खोजबड़े मियाँ छोटे मियाँ (2024 फ़िल्म)भारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशभारतीय आम चुनाव, 2024इंडियन प्रीमियर लीगसिद्धिदात्रीमिया खलीफ़ाखाटूश्यामजीभारत का संविधानजय सिया रामसुनील नारायणलोक सभाहनुमान जयंतीनरेन्द्र मोदीलोकसभा सीटों के आधार पर भारत के राज्यों और संघ क्षेत्रों की सूचीभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीगायत्री मन्त्ररामायणअशोकप्रेमानंद महाराजभारतीय आम चुनाव, 2019हिन्दी की गिनतीसट्टारामायण आरतीदिल्ली कैपिटल्सभारतश्रीमद्भगवद्गीता