लायन एयर फ्लाइट 610

लायन एयरलाइंस फ्लाइट 610, इंडोनेशियाई की सस्ती वायुसेवा प्रदान करने वाली लायन एयर का जकार्ता के सुकानो हात्ता अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से पंग्कल पीनंग में दिपाती अमीर हवाई अड्डा तक संचालित एक निर्धारित घरेलू यात्री उड़ान थी, जो २९ अक्टूबर २०१८ को उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी।[1][2] विमान का मलबा जावा द्वीप के समुद्रतट से मिला था।[3] अधिकारियों द्वारा सभी १८९ यात्री और चालक दल की मृत्यु की संभावना जताई गई है।[4]

लायन एयर फ्लाइट 610
दुर्घटना सारांश
तिथि 29 अक्टूबर 2018
प्रकार उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो समुद्र में जा गिरा।
स्थल कारावॉङ, इंडोनेशिया
5°46′15″S 107°7′16″E / 5.77083°S 107.12111°E / -5.77083; 107.12111 107°7′16″E / 5.77083°S 107.12111°E / -5.77083; 107.12111
यात्री 181
कर्मीदल 8
क्षति अज्ञात
हताहत 189 (प्रकल्पित; अनिश्चित)
उत्तरजीवी 0 (प्रकल्पित; अनिश्चित)
यान का प्रकार बोइंग 737 मैक्स 8
संचालक लायन एयर
पंजीकरण संख्या PK-LQP
उड़ान उद्गम सुकानो हात्ता हवाई अड्डा
जकार्ता, इंडोनेशिया
गंतव्य दिपाती अमीर हवाई अड्डा
पंग्कल पीनंग, इंडोनेशिया
लायन एयर फ्लाइट 610 का उड़ान मार्ग

विमान

इसमें शामिल विमान बोइंग ७३७ मैक्स ८ था, पंजीकरण पीके-एलक्यूपी, जिसे १३ अगस्त २०१८ को लायन एयर में नया विमान के रूप में शामिल किया गया था और दुर्घटना से दो महीने पहले ही इंडोनेशिया पहुंचा था।[5] दुर्घटना के समय, विमान लगभग ८०० घंटे की सेवा प्रदान कर चुका था।[6] २०१७ में सेवा में आने के बाद से यह ७३७ मैक्स विमान की पहली दुर्घटना है।[7] विमान में १८० यात्रियों के बैठ़ने की व्यवस्था थी।

उड़ान का विवरण

विमान जकार्ता से स्थानीय समय ६:२० बजे (२३:२० यूटीसी) उड़ान भरा और ७:२० बजे पंग्कल पीनंग में दिपाती अमीर हवाई अड्डा पर पहुंचने के लिए निर्धारित किया गया था।[8] पूर्व दिशा की ओर उड़ान भरकर इसे उत्तर-पूर्व दिशा में घूमना था, इसी दौरान वह लगभग 6:33 पूर्वाह्न पर जकार्ता के पूर्वोत्तर में ३५ मीटर (११५ फीट) गहरे समुद्र तट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।[9] यह विमान ५,००० फीट (१,५०० मीटर) की अधिकतम ऊंचाई तक पहुंच गया इसके बाद कई बार उतार चढ़ाव करता रहा और अपने अंतिम संचरण में यह ३४५ समुद्री मील (३९७ मील प्रति घंटे) की गति के साथ लगभग ३,६५० फीट (१,११० मीटर) की ऊंचाई से जा गिरा था। पंग्कल पीनंग की खोज और बचाव कार्यालय के एक अधिकारी के अनुसार, उड़ान चालक दल ने उड़ान के दौरान एक समय पर जकार्ता हवाई अड्डे पर पुन: उतरने की मंजूरी का अनुरोध किया था।[10] दुर्घटना स्थल जावा द्वीप पर करवांग रीजेंसी के तट से ३४ समुद्री मील (६३ किमी) स्थित है।[6][11]

स्ट्रेट्स टाइम्स के मुताबिक, विमान में १८९ यात्री, जिनमें १८१ वयस्क और तीन बच्चे शामिल थे, साथ ही छह केबिन चालक दल और दो पायलट भी थे।[8] लायन एयर के अनुसार भव्य सुनेजा, एक भारतीय पायलट, फ्लाइट की कप्तान थे, जो ७ साल से एयरलाइन के लिए उड़ान भर रहे थे, उनके पास ६,००० घंटे के उड़ान समय का अनुभव था, उनके साथ उनके सह-पायलट हार्विनो थे, जिनके पास लगभग ५,००० घंटे का उड़ान समय का अनुभव था।[3] इंडोनेशियाई वित्त मंत्रालय ने कहा कि उसके २० कर्मचारी यात्रियों में से थे।

लायन एयर फ्लाइट 610 के मार्ग का मानचित्र

प्रतिक्रिया

इंडोनेशियन वायु सेना की सहायता के साथ इंडोनेशियाई राष्ट्रीय खोज और बचाव एजेंसी (बसनास) द्वारा एक खोज और बचाव अभियान प्रारम्भ किया गया है।[12] बसारस ने दुर्घटना स्थल पर नौकाओं और हेलीकॉप्टरों से लगभग १५० लोगों को तैनात किया है।[9] कई नागरिक जहाजों ने एक डुबते विमान के बारे में जानकारी दी थी, और एक टगबोट, एएस जया II के चालक दल ने तंजंग प्रियक के अधिकारियों को बताया कि उन्होंने ६:४५ बजे दुर्घटनाग्रस्त विमान को देखा और ७:१५ में पानी में उसके मलबे को भी देखा था।[8][13] माना जाता है कि विमान के मलबे दुर्घटना स्थल के पास एक अपतटीय रिफाइनरी के पास पाए पाये गए थे।[14]

एजेंसी के एक प्रवक्ता ने संवाददाताओं को पुष्टि की कि विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है,[13] हालांकि लगभग ९:०० बजे तक तंजंग प्रियक के अधिकारी ने कहा कि उन्हें विमान में सवार व्यक्तियों की स्थिति के बारे में कोई जानकारी नहीं है।[15] बसारनास के प्रमुख मोहम्मद स्युगी ने बाद में पुष्टि की कि संख्या निर्दिष्ट किए बिना कहा की विमान में सवार सभी मारे गए है।[9]

सन्दर्भ

बाहरी कड़ियाँ

🔥 Top keywords: जय श्री रामराम नवमीश्रीरामरक्षास्तोत्रम्रामक्लियोपाट्रा ७राम मंदिर, अयोध्याहनुमान चालीसानवदुर्गाअमर सिंह चमकीलामुखपृष्ठहिन्दीभीमराव आम्बेडकरविशेष:खोजबड़े मियाँ छोटे मियाँ (2024 फ़िल्म)भारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशभारतीय आम चुनाव, 2024इंडियन प्रीमियर लीगसिद्धिदात्रीमिया खलीफ़ाखाटूश्यामजीभारत का संविधानजय सिया रामसुनील नारायणलोक सभाहनुमान जयंतीनरेन्द्र मोदीलोकसभा सीटों के आधार पर भारत के राज्यों और संघ क्षेत्रों की सूचीभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीगायत्री मन्त्ररामायणअशोकप्रेमानंद महाराजभारतीय आम चुनाव, 2019हिन्दी की गिनतीसट्टारामायण आरतीदिल्ली कैपिटल्सभारतश्रीमद्भगवद्गीता