लेडी लुईस विंड्सर

ब्रिटिश शाही परिवार की सदस्य

लेडी लुईस विंड्सर, (ब्रिटिश उच्चारण:लुईज़ विन्ज़र्, पूरा नाम:लुईस ऐलिस एलिज़ाबेथ मैरी माउण्टबैटन-विंड्सर) राजकुमार एडवर्ड, एडिनबर्ग के ड्यूक और सोफ़ी, एडिनबर्ग की डचेस की पहली संतान और एकलौती पुत्री हैं। वह एलिज़ाबेथ द्वितीय की सबसे छोटी पोती हैं। लुईज़ का जन्म ८ नवंबर २००३ में फ़ॉर्मली पार्क अस्पताल, सरी, इंग्लैंड में हुआ था। उनका बपतिस्मा संस्कार २४ अप्रैल २००४ को विंडसर कासल, बर्कशायर में किया गया था। अपने जन्म के समय वे अपनी दादी, रानी एलिज़ाबेथ द्वितीय के बाद ब्रिटिश सिंघासन पर उत्तराधिकार के अनुक्रम में आठवें स्थान पर थीं; अपने छोटे भाई जेम्स के जन्म के बाद वे नौवें स्थान पर चली गयीं, तथा वेल्स के राजकुमार जॉर्ज, राजकुमारी शार्लट और वेल्स के राजकुमार लुइस के जन्म के बाद, वर्त्तमान समय में वो पंद्रहवें स्थान पर हैं। वे अपने छोटे भाई और माता-पिता के साथ बॅगशॉट् पार्क, सरी में रहती हैं।

लेडी लुईस विंड्सर
लेडी लुईस विंड्सर
जन्म8 नवम्बर 2003 (2003-11-08) (आयु 20)
फ़ॉर्मली पार्क अस्पताल, सरी, इंग्लैंड
पूरा नाम
लुईस ऐलिस एलिज़ाबेथ मैरी माउण्टबैटन-विंड्सर
Louise Alice Elizabeth Mary Mountbatten-Windsor[1]
घरानाविंड्सर घराना
पिताराजकुमार एडवर्ड, एडिनबर्ग के ड्यूक
मातासोफ़ी, एडिनबर्ग की डचेस
धर्मचर्च ऑफ़ इंग्लैंड

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

बाहरी कड़ियाँ

🔥 Top keywords: जय श्री रामराम नवमीश्रीरामरक्षास्तोत्रम्रामक्लियोपाट्रा ७राम मंदिर, अयोध्याहनुमान चालीसानवदुर्गाअमर सिंह चमकीलामुखपृष्ठहिन्दीभीमराव आम्बेडकरविशेष:खोजबड़े मियाँ छोटे मियाँ (2024 फ़िल्म)भारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशभारतीय आम चुनाव, 2024इंडियन प्रीमियर लीगसिद्धिदात्रीमिया खलीफ़ाखाटूश्यामजीभारत का संविधानजय सिया रामसुनील नारायणलोक सभाहनुमान जयंतीनरेन्द्र मोदीलोकसभा सीटों के आधार पर भारत के राज्यों और संघ क्षेत्रों की सूचीभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीगायत्री मन्त्ररामायणअशोकप्रेमानंद महाराजभारतीय आम चुनाव, 2019हिन्दी की गिनतीसट्टारामायण आरतीदिल्ली कैपिटल्सभारतश्रीमद्भगवद्गीता