लोकताक झील

(लोकटक झील से अनुप्रेषित)

लोकताक झील (मणिपुरी: लोकताक पाट) भारत के पूर्वोत्तर भाग में स्थित मणिपुर राज्य की एक झील है। यह अपनी सतह पर तैरते हुए वनस्पति और मिट्टी से बने द्वीपों के लिये प्रसिद्ध है, जिन्हें "कुंदी" कहा जाता है। झील का कुल क्षेत्रफल लगभग २८० वर्ग किमी है। यह झील मणिपुर के बिसेमपूर जिले में स्थित है। यह मणिपुर का सबसे बड़ा जिला है। झील पर सबसे बड़ा तैरता द्वीप "केयबुल लामजाओ" कहलाता है और इसका क्षेत्रफल ४० वर्ग किमी है। यह संगइ हिरण का अंतिम घर है जो एक विलुप्तप्राय जाति है। इस फुमदी को केयबुल लामजाओ राष्ट्रीय उद्यान के नाम से भारत सरकार ने एक संरक्षित क्षेत्र घोषित कर दिया है और यह विश्व का एकमात्र तैरता हुआ राष्ट्रीय उद्यान है। लोकताक झील मणिपुर के लिये बहुत आर्थिक व सांस्कृतिक महत्त्व रखती है। इसका जल विद्युत उत्पादन, पीने और सिंचाई के लिये प्रयोग होता है। इसमें मछलियाँ भी पकड़ी जाती हैं।[1][2]

लोकताक झील
(मणिपुरी: लोकताक पाट)
मणिपुर की लोकताक झील के अलग-अलग नज़ारे
लोकताक झील (मणिपुरी: लोकताक पाट) is located in पृथ्वी
लोकताक झील (मणिपुरी: लोकताक पाट)
लोकताक झील
(मणिपुरी: लोकताक पाट)
स्थानमणिपुर, भारत
निर्देशांक24°33′N 93°47′E / 24.550°N 93.783°E / 24.550; 93.783 93°47′E / 24.550°N 93.783°E / 24.550; 93.783
प्रकारमीठा पानी
मुख्य अन्तर्वाहमणिपुर नदी और अन्य झरने
मुख्य बहिर्वाहजलविद्युत उत्पादन और सिंचाई के लिये बने नाले
जलसम्भर980 कि॰मी2 (380 वर्ग मील)
द्रोणी देशभारत
अधिकतम लम्बाई35 कि॰मी॰ (22 मील)
अधिकतम चौड़ाई13 कि॰मी॰ (8 मील)
सतही क्षेत्रफल287 कि॰मी2 (111 वर्ग मील)
औसत गहराई2.7 मी॰ (8.9 फीट)
अधिकतम गहराई4.6 मी॰ (15.1 फीट)
सतही ऊँचाई768.5 मी॰ (2,521 फीट)
द्वीपथंगा, इथिंग, सेन्द्रा, और कई फुमदियाँ फुमशोंग व करंग
बस्तियाँइम्फाल & मोइरांग

नामोत्पत्ति

मणिपुरी भाषा में "लोक" का अर्थ "नदी या झरना" और "ताक" का अर्थ "अंत" होता है।[3]

इन्हे भी देखें

सन्दर्भ

🔥 Top keywords: सट्टासुनील छेत्रीक्लियोपाट्रा ७मुखपृष्ठविशेष:खोजभारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशपृथ्वीराज चौहानभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीस्वाति मालीवालभारतीय आम चुनाव, 2019ब्लू (2009 फ़िल्म)भारतीय आम चुनाव, 2024नरेन्द्र मोदीभारत का संविधानलोक सभारासायनिक तत्वों की सूचीहिन्दी की गिनतीलोकसभा सीटों के आधार पर भारत के राज्यों और संघ क्षेत्रों की सूचीकबीरभीमराव आम्बेडकरहिन्दीभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसभारतमिस्रमहात्मा गांधीबिहार के लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रखाटूश्यामजीमिया खलीफ़ाभारत का प्रधानमन्त्रीमाधवराव सिंधियासंज्ञा और उसके भेदराहुल गांधीप्रेमचंदभारत के राजनीतिक दलों की सूचीभारतीय राज्यों के वर्तमान मुख्यमंत्रियों की सूचीतुलसीदासश्रीमद्भगवद्गीताभारतीय जनता पार्टीबिहार के जिले