मणिपुरी भाषा

भारतीय भाषा

मणिपुरी (ꯃꯩꯇꯩꯂꯣꯟ, मैतै भाषा) भारत के मणिपुर प्रान्त एवं निचले असम के लोगों द्वारा बोली जाने वाली प्रमुख भाषा है। इसकी कई उपभाषाएँ भी हैं।[1] मणिपुरी भाषा, मैतै लोगों की मातृभाषा है। मणिपुरी भाषा, मैतै मायेक लिपि में तथा पूर्वी नागरी लिपि में लिखी जाती है। यह भारत के संविधान में 22 अनुसूचित भाषाओं में से एक है।[2][3][4]

मीतै लिपि में रचित एक पाण्डुलिपि

परिचय

भारत के उत्तर-पूर्व में सात राज्यों - असम, मणिपुर, नागालैण्ड, अरूणाचल प्रदेश, मिजोरम, त्रिपुरा, मेघालय बहनों की तरह और सिक्किम भाई के रूप में बसे हैं। इन राज्यों में मूल रूप से तीन भाषा-परिवार मिलते हैं - भारत ईरानी, चीनी-तिब्बती तथा आस्ट्रिक। मणिपुर की भाषा (मीतैलोन) साइनो-तिब्बती परिवार के उप-कुल तिब्बती-बर्मी के अन्तर्गत आती है। मणिपुरी की लिपि को मीतै मयेक (मीतै लिपि) कहा जाता है। अब तक उन्नतीस भाषाएँ तथा बोलियाँ और अलग-अलग उन्नतीस मातृभाषाएँ उपलब्ध है। मणिपुरी भाषा ही इस राज्य की संपर्क भाषा है।

विश्व में इस भाषा को बोलनेवालों की संख्या 33 लाख है और इनमें से 16 लाख मणिपुरी तथा मणिपुरी मुस्लिम है। सम्पर्क भाषा के रूप में 7 लाख मणिपुर के नागा और कुकी जनजातियाँ बोलते है। बाकी के 5 लाख भारत के अन्य राज्यों-असम, त्रिपुरा और बंगाल में बोली जाती है। 4 लाख म्यान्मार के मण्डले, यांगुन तथा कलेम्यो में और एक लाख बंगलादेश के ढाका और सिल्हट में बोली जाती है।

इन्हें भी देखें

बाहरी कड़ियाँ

सन्दर्भ

🔥 Top keywords: जय श्री रामराम नवमीश्रीरामरक्षास्तोत्रम्रामक्लियोपाट्रा ७राम मंदिर, अयोध्याहनुमान चालीसानवदुर्गाअमर सिंह चमकीलामुखपृष्ठहिन्दीभीमराव आम्बेडकरविशेष:खोजबड़े मियाँ छोटे मियाँ (2024 फ़िल्म)भारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशभारतीय आम चुनाव, 2024इंडियन प्रीमियर लीगसिद्धिदात्रीमिया खलीफ़ाखाटूश्यामजीभारत का संविधानजय सिया रामसुनील नारायणलोक सभाहनुमान जयंतीनरेन्द्र मोदीलोकसभा सीटों के आधार पर भारत के राज्यों और संघ क्षेत्रों की सूचीभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीगायत्री मन्त्ररामायणअशोकप्रेमानंद महाराजभारतीय आम चुनाव, 2019हिन्दी की गिनतीसट्टारामायण आरतीदिल्ली कैपिटल्सभारतश्रीमद्भगवद्गीता