सर (2018 फ़िल्म)

क्या प्यार काफी है? - सर 2018 की भारतीय हिंदी भाषा की ड्रामा फिल्म है जिसे रोहेना गेरा द्वारा निर्देशित किया गया हैं। फिल्म में तिलोत्तमा शोम और विवेक गोम्बर ने अभिनय किया हैं और इसका निर्माण रोहेना गेरा और ब्राइस पॉइसन द्वारा किया गया हैं। फिल्म को प्रारंभिक रूप से कान्स फ़िल्म फेस्टिवल में में जारी किया गया,[2] जिसके बाद 2018 में यूरोपीय देशों में जारी हुई। यह फिल्म भारत में 13 नवंबर 2020 को रिलीज़ हुई थी।[3][4][5]

सर

आधिकारिक पोस्टर
निर्देशक रौहेना गेरा
पटकथा रौहेना गेरा
निर्माता रौहेना गेरा
ब्रिस पोईज़न
अभिनेता तिलोत्तमा शोमे
विवेक गोम्बर
छायाकार डोमिनिक कॉलिन
संपादक जैक्स कोमेट्स
बैप्टिस्ट रिब्राल्ट
संगीतकार रगाव वागव
निर्माण
कंपनी
पलेटून वन फिल्म्स
वितरक पीवीआर पिक्चर्स[1]
प्रदर्शन तिथियाँ
  • 14 मई 2018 (2018-05-14) ( केन्स)
  • 20 सितम्बर 2018 (2018-09-20) (नीदरलैंड)
  • 13 नवम्बर 2020 (2020-11-13) (इंडिया)
लम्बाई
99 मिनट
देश भारत
भाषायें हिन्दी, अंग्रेजी, मराठी

कथानक

कहानी पारिवारिक संकट के कारण न्यूयॉर्क से लौटने वाले अश्विन और उसके घर में काम करने वाली एक स्वतंत्र और स्वाभिमानी नौकरानी रत्ना के इर्द-गिर्द घूमती है। वे एक गहरा भावनात्मक संबंध बनाते हैं क्योंकि अश्विन रत्ना के फैशन डिजाइनर बनने के सपने का समर्थन करता है। हालाँकि, उनकी बढ़ती भावनाओं को सामाजिक बाधाओं का सामना करना पड़ा, जिसके कारण रत्ना को अपनी नौकरी छोड़नी पड़ी और अश्विन से दूरी बनानी पड़ी। अंत में उसे अश्विन की सिफारिश के माध्यम से एक नया अवसर मिलता है और कहानी सामाजिक सीमाओं के पार प्यार की संभावना पर जोर देती है।

पात्र

  • रत्ना के रूप में तिलोत्तमा शोम
  • अश्विन के रूप में विवेक गोम्बर
  • अश्विन की माँ के रूप में दिव्या सेठ
  • नंदिता के रूप में दिलनाज़ ईरानी
  • अंकिता के रूप में अनुप्रिया गोयनका
  • सबीना के रूप में राशि मल
  • दर्जी मस्तार के रूप में बचन पचेरा
  • लक्ष्मी के रूप में गीतांजलि कुलकर्णी

सन्दर्भ

🔥 Top keywords: सट्टासुनील छेत्रीक्लियोपाट्रा ७मुखपृष्ठविशेष:खोजभारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशपृथ्वीराज चौहानभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीस्वाति मालीवालभारतीय आम चुनाव, 2019ब्लू (2009 फ़िल्म)भारतीय आम चुनाव, 2024नरेन्द्र मोदीभारत का संविधानलोक सभारासायनिक तत्वों की सूचीहिन्दी की गिनतीलोकसभा सीटों के आधार पर भारत के राज्यों और संघ क्षेत्रों की सूचीकबीरभीमराव आम्बेडकरहिन्दीभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसभारतमिस्रमहात्मा गांधीबिहार के लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रखाटूश्यामजीमिया खलीफ़ाभारत का प्रधानमन्त्रीमाधवराव सिंधियासंज्ञा और उसके भेदराहुल गांधीप्रेमचंदभारत के राजनीतिक दलों की सूचीभारतीय राज्यों के वर्तमान मुख्यमंत्रियों की सूचीतुलसीदासश्रीमद्भगवद्गीताभारतीय जनता पार्टीबिहार के जिले