हर्ट्जस्प्रंग-रसेल आरेख

हर्ट्जस्प्रंग-रसेल आरेख (Hertzsprung–Russell diagram (HRD)), तारों का एक बिखराव ग्राफ है जो तारों के निरपेक्ष कांतिमान या दिप्तता के विरुद्ध उनके वर्णक्रमीय प्रकार या वर्गीकरण और प्रभावी तापमानों के बीच संबंधों को दर्शाता है। हर्ट्जस्प्रंग-रसेल आरेख तारों के स्थानों के चित्र या नक्शे नहीं हैं। बल्कि, वह प्रत्येक तारे को तारे के तापमान व रंग के विरुद्ध उसके निरपेक्ष कांतिमान या चमक को मापकर एक ग्राफ पर अंकित करता है।

एक हर्ट्जस्प्रंग-रसेल आरेख,[1] हिप्पारकोस सूचीपत्र और आजुबाजु के 1,000 सितारों की ग्लाइस सूचीपत्र से लिए गए 22,000 तारों को आलेखित किए हुए। सितारे आरेख के केवल कुछेक क्षेत्रो में गिरते हुए प्रवृत्त हैं। इसमे सबसे विशिष्ठ इसका विकर्ण है जिसे मुख्य अनुक्रम कहा गया है जो ऊपरी बाएँ (गर्म व चमकदार) से लेकर निचले दाएँ (ठंडा व मंद) तक जा रहा है। सफेद वामन निचले बाएँ में पाए गए है, वहीं उपदानव, दानव और महादानव मुख्य अनुक्रम के ऊपर हैं। सूर्य दिप्तता 1 (निरपेक्ष कांतिमान 4.8) और B-V रंग सूचक 0.66 (तापमान 5780K, वर्णक्रमीय प्रकार G2V) के साथ मुख्य अनुक्रम पर पाया गया है।

हर्ट्जस्प्रंग-रसेल आरेख संक्षिप्त रूप H-R डायग्राम या एचआरडी से भी निर्दिष्ट है। यह आरेख इंजर हर्ट्जस्प्रंग और हेनरी नोरिस रसेल द्वारा 1910 के आसपास बनाया गया और यह तारकीय विकास या "सितारों के जीवन" की समझ की दिशा में एक बड़े कदम को प्रस्तुत करता है।


M67 और NGC 188, दो खुले तारागुच्छों के HR डायग्राम, मुख्य अनुक्रम को विभिन्न कालों में जुदा होते हुए दिखाते हुए।

सन्दर्भ

🔥 Top keywords: जय श्री रामराम नवमीश्रीरामरक्षास्तोत्रम्रामक्लियोपाट्रा ७राम मंदिर, अयोध्याहनुमान चालीसानवदुर्गाअमर सिंह चमकीलामुखपृष्ठहिन्दीभीमराव आम्बेडकरविशेष:खोजबड़े मियाँ छोटे मियाँ (2024 फ़िल्म)भारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशभारतीय आम चुनाव, 2024इंडियन प्रीमियर लीगसिद्धिदात्रीमिया खलीफ़ाखाटूश्यामजीभारत का संविधानजय सिया रामसुनील नारायणलोक सभाहनुमान जयंतीनरेन्द्र मोदीलोकसभा सीटों के आधार पर भारत के राज्यों और संघ क्षेत्रों की सूचीभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीगायत्री मन्त्ररामायणअशोकप्रेमानंद महाराजभारतीय आम चुनाव, 2019हिन्दी की गिनतीसट्टारामायण आरतीदिल्ली कैपिटल्सभारतश्रीमद्भगवद्गीता