अल अन्दलुस

अल-अंडलस (अरबी: الأندلس) मुस्लिम, या मूर द्वारा शासित इबेरियन प्रायद्वीप के उस हिस्से को दिया गया अरबी नाम जो 711 और 1492 के बीच की अवधि में इस्लामी राजनीतिक केन्द्र रहा था। यह उमय्यद ख़िलाफ़त का प्रांत था। बाद में कॉर्डोबा ख़िलाफ़त (929-1031), और आखिर में कॉर्डोबा ताइफा (उत्तराधिकारी) साम्राज्यों की खिलाफत का हिस्सा था। इतिहास के बड़े हिस्सों के लिए, विशेष रूप से कॉर्डोबा खिलाफत के तहत, अंडलुस प्रसिद्ध था और कॉर्डोबा शहर भूमध्य बेसिन और इस्लामी दुनिया दोनों में अग्रणी सांस्कृतिक और आर्थिक केंद्रों में से एक बन गया था।

इस्लामी काल

यह सभ्यता वास्तुकला और शहरी नियोजन में काफी उन्नत थी। मूर या मुस्लिम बहुत अमीर थे क्योंकि उन्होंने पश्चिमी अफ्रीका में घाना साम्राज्य से सोने के व्यापार को नियंत्रित किया था। उन्होंने नियंत्रित सभी भूमि में कई खूबसूरत इमारतों का निर्माण किया था। उनकी बड़ी इमारतों में अभी भी कई चीजें हैं एंडलुसिया में, जैसे सेविले, ग्रेनाडा और कॉर्डोबा में।.[1] [2]

मुस्लिम स्पेन बहुसांस्कृतिक और सहिष्णु था; यहूदी, ईसाई और मुस्लिम एक साथ रहते थे। भूमध्यसागरीय तट के पास एक बड़ी स्लाव आबादी (सक्लिबा) भी थी। हालांकि इन लोगों को पहली बार दास बनने के लिए लाया गया था, उनमें से कुछ जनरल बन गए थे ( जैसा कि कुछ मलमुक दासो ने खिलाफत में मत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया था) और कुछ जनरलो को कम समय के लिए अपने शहरों (ताइफा) के शासक बनये गए थे।

1236 ईस्वी में, कास्टाइल के ईसाई शासक फर्डिनेंड तृतीय की सेनाओं ने आखिरी शेष इस्लामी गढ़, ग्रेनाडा तक हमले किए जो जल्दी सफल नहीं हुए। लेकिन 2 जनवरी, 1492 ईस्वी को ईसाइयों ने ग्रेनाडा पर हमला कर मुसलमानों से जीत कर पूर्ण नियंत्रण कर लिया था। जिससे अल-अंडलस में इस्लामी शासन का पतन हो गया था।

सन्दर्भ

🔥 Top keywords: जय श्री रामराम नवमीश्रीरामरक्षास्तोत्रम्रामक्लियोपाट्रा ७राम मंदिर, अयोध्याहनुमान चालीसानवदुर्गाअमर सिंह चमकीलामुखपृष्ठहिन्दीभीमराव आम्बेडकरविशेष:खोजबड़े मियाँ छोटे मियाँ (2024 फ़िल्म)भारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशभारतीय आम चुनाव, 2024इंडियन प्रीमियर लीगसिद्धिदात्रीमिया खलीफ़ाखाटूश्यामजीभारत का संविधानजय सिया रामसुनील नारायणलोक सभाहनुमान जयंतीनरेन्द्र मोदीलोकसभा सीटों के आधार पर भारत के राज्यों और संघ क्षेत्रों की सूचीभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीगायत्री मन्त्ररामायणअशोकप्रेमानंद महाराजभारतीय आम चुनाव, 2019हिन्दी की गिनतीसट्टारामायण आरतीदिल्ली कैपिटल्सभारतश्रीमद्भगवद्गीता