कूगर

परिवार की बड़ी बिल्ली फेलिडै अमेरिका के मूल निवासी

कूगर (cougar) या पूमा या प्यूमा (puma) या पर्वतीय सिंह (mountain lion) फ़ेलिडाए कुल का एक शिकारी मांसाहारी जानवर है जो उत्तरी अमेरिका और दक्षिणी अमेरिका के पश्चिमी पहाड़ी क्षेत्रों में मिलता है। यह सुदूर उत्तर में कनाडा के यूकोन इलाक़े से हज़ारों मील दूर दक्षिणी अमेरिका की एन्डीज़ पर्वत शृंखला तक विस्तृत है और पृथ्वी के पश्चिमी गोलार्ध (हेमिस्फ़्येर​) में किसी में अन्य जंगली जानवर से बड़ा निवास क्षेत्र रखता है। कूगर आदत से एक अकेले रहना वाला और रात को सक्रीय रहने वाला प्राणी है। हालाँकि लोक-विश्वास में रंग-रूप के कारण इसे सिंह से मिलता-जुलता समझा जाता है, वास्तव में आनुवंशिकी (जेनेटिक) नज़रिए से यह सिंहों से ज़्यादा चीते और साधारण पालतू बिल्ली से सम्बंधित है।[2] पहाड़ी शेर या प्यूमा अपनी असाधारण लम्बी छलाँग के लिये जाना जाता है। प्यूमा बड़ी बिल्लियों में गिना जाता है क्योंकि नर प्यूमा लगभग 8 फीट तक लम्बा होता है और इनका वजन 75 किग्रा तक होता है।

कूगर या पूमा
Cougar
वैज्ञानिक वर्गीकरण
जगत:जंतु
संघ:कौरडेटा (Chordata)
वर्ग:स्तनधारी (Mammalia)
गण:मांसाहारी (Carnivora)
कुल:फ़ेलिडाए (Felidae)
वंश:पूमा (Puma)
जाति:पूमा कोनकलर
Puma concolor
द्विपद नाम
Puma concolor
(लीनियस, 1771)
उपजातियाँ
  • P. c. cougar - उत्तर अमेरिका
  • P. c. costaricensis - मध्य अमेरिका
  • P. c. capricornensis - पूर्वी दक्षिण अमेरिका
  • P. c. concolor - उत्तरी दक्षिण अमेरिका
  • P. c. cabrerae - मध्य दक्षिण अमेरिका
  • P. c. puma - दक्षिणी दक्षिण अमेरिका
कूगर का विस्तार

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

🔥 Top keywords: जय श्री रामराम नवमीश्रीरामरक्षास्तोत्रम्रामक्लियोपाट्रा ७राम मंदिर, अयोध्याहनुमान चालीसानवदुर्गाअमर सिंह चमकीलामुखपृष्ठहिन्दीभीमराव आम्बेडकरविशेष:खोजबड़े मियाँ छोटे मियाँ (2024 फ़िल्म)भारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशभारतीय आम चुनाव, 2024इंडियन प्रीमियर लीगसिद्धिदात्रीमिया खलीफ़ाखाटूश्यामजीभारत का संविधानजय सिया रामसुनील नारायणलोक सभाहनुमान जयंतीनरेन्द्र मोदीलोकसभा सीटों के आधार पर भारत के राज्यों और संघ क्षेत्रों की सूचीभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीगायत्री मन्त्ररामायणअशोकप्रेमानंद महाराजभारतीय आम चुनाव, 2019हिन्दी की गिनतीसट्टारामायण आरतीदिल्ली कैपिटल्सभारतश्रीमद्भगवद्गीता