खाड़ी

समुद्र या झील से जुड़ा जल श्रोत, तटरेखा के खरोज से बना हुआ

खाड़ी समुद्री पानी के ऐसे जलाशय को कहते हैं जो किसी ओर से सागर या महासागर से तो जुड़ी हो लेकिन जिसके इर्द-गिर्द काफ़ी हद तक धरती का घेरा हो। ध्यान दें कि समुद्री तट में छोटे-से मोड़ को यह दर्जा नहीं दिया जाता और केवल महत्वपूर्ण क्षेत्रफल वाले जलाशयों को ही 'खाड़ी' बुलाया जाता है।[1] उदाहरण के लिए गुजरात से लगी हुई खंभात की खाड़ी तीन ओर से धरती से घिरा हुआ अरब सागर का एक अंश है।

अरब सागर की दो खाड़ियाँ गुजरात से लगती हैं: खम्भात की खाड़ी और कच्छ की खाड़ी

अन्य भाषाओं में

अंग्रेज़ी में 'खाड़ी' के लिए दो शब्द इस्तेमाल होते हैं। पतली खाड़ियों को आमतौर पर 'गल्फ़' (gulf) और चौड़ी खाड़ियों को 'बे' (bay) कहा जाता है, हालांकि इस से विपरीत प्रयोग भी अंग्रेज़ी में प्रचलित हैं। इनके अतिरिक्त 'बाईट' (bight) और 'साउंड' (sound) भी कभी-कभी खाड़ी के लिए इस्तेमाल होने वाले शब्द हैं। अरबी भाषा में खाड़ी को 'ख़लीज' (خليج) कहा जाता है और यह शब्द मध्य-पूर्व की बहुत-सी कंपनियों और संगठनों के नाम में 'फ़ारस की खाड़ी' (Persian Gulf) की निकटता के कारणवश पाया जाता है।

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

🔥 Top keywords: जय श्री रामराम नवमीश्रीरामरक्षास्तोत्रम्रामक्लियोपाट्रा ७राम मंदिर, अयोध्याहनुमान चालीसानवदुर्गाअमर सिंह चमकीलामुखपृष्ठहिन्दीभीमराव आम्बेडकरविशेष:खोजबड़े मियाँ छोटे मियाँ (2024 फ़िल्म)भारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशभारतीय आम चुनाव, 2024इंडियन प्रीमियर लीगसिद्धिदात्रीमिया खलीफ़ाखाटूश्यामजीभारत का संविधानजय सिया रामसुनील नारायणलोक सभाहनुमान जयंतीनरेन्द्र मोदीलोकसभा सीटों के आधार पर भारत के राज्यों और संघ क्षेत्रों की सूचीभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीगायत्री मन्त्ररामायणअशोकप्रेमानंद महाराजभारतीय आम चुनाव, 2019हिन्दी की गिनतीसट्टारामायण आरतीदिल्ली कैपिटल्सभारतश्रीमद्भगवद्गीता