गूगल डीपमाइंड

गूगल डीपमाइंड एक ब्रिटिश कंपनी थी जिसे 2010 में स्थापित किया गया था। वर्ष 2014 में अमेरिकी कंपनी गूगल ने इसे खरीद लिया और इसका नाम डीपमाइंड से बदल कर गूगल डीपमाइंड कर दिया। यह कंपनी वीडियो गेम को किस तरह से मशीन के द्वारा खेला जा सकता आदि से जुड़ी कार्य में लगी रहती है। इसका मुख्य कार्य मशीन में कृत्रिम बुद्धि विकसित करना है।[2] कंपनी ने 2016 में अपने प्रोग्राम अल्फागो को मनुष्य प्रतिभागी को हराने के बाद सफल बताया।[3]2017 में उसका दूसरा प्रोग्राम अल्फाज़ीरो शतरंज प्रोग्राम स्टॉक्फिश को हराया।

गूगल डीपमाइंड
प्रकार उपविभाग
स्वामी गूगल
कर्मचारी >100[1]
जालस्थल deepmind.com

अल्फागो

गूगल डीपमाइंड ने अल्फागो को नामक एक प्रोग्राम बनाया था। जिसने अक्टूबर 2015 में व्यावसायिक रूप से खेलने वाले गो खिलाड़ियों को हरा दिया था।[4] चूंकि गो नामक खेल में बहुत सी घटनाओं के होने की संभावना होती है जो चेस आदि खेलों के मुकाबले काफी अधिक है।[3] इस कारण इस सफलता ने कम्प्युटर के विकास को काफी आगे बढ़ा दिया। इस सफलता के बाद कंपनी ने 2016 को इसे एक सफल प्रोग्राम कहा।[5]

अनुसंधान

डीपमींड़ का मुख्य लक्ष्य बूझने के क्षमता को बढ़ाना है। यह कम्प्युटर या किसी मशीन के बूझने की क्षमता को बढ़ाने के कार्य में लगे रहते हैं।[6] डेमिस हस्स्बिस के अनुसार वे इसका उपयोग मानव मस्तिष्क को समझने के लिए भी कर रहे हैं। इसका लाभ मशीन के द्वारा कार्य करने के साथ ही मानव के मस्तिष्क को जानने में भी सहायता मिलेगी।[7]

अभी यह कंपनी मुख्यतः कम्प्युटर के द्वारा किसी भी खेल को खेले जाने पर ही ध्यान केन्द्रित कर रही है।[8] यह प्रणाली को इस तरह बनाना चाहते हैं कि इससे किसी भी प्रकार के खेल आसानी से खेले जा सके। शेन लेग के अनुसार वह मशीन में मानव समझ के जितना ही समझ डालना चाहते हैं। वे चाहते हैं कि मशीन भी खेलों में समझ का उपयोग करे और वे हर इस तरह के खेल आसानी से खेल सके। यह अनुसंधान मुख्यतः सात खेलों में हो रहा है, जिसमें पोंग, ब्रेक आउट, स्पेस इंवेडर, सीकुएस्ट, बीमरीडर आदि है।[9]

सन्दर्भ

बाहरी कड़ियाँ

🔥 Top keywords: जय श्री रामराम नवमीश्रीरामरक्षास्तोत्रम्रामक्लियोपाट्रा ७राम मंदिर, अयोध्याहनुमान चालीसानवदुर्गाअमर सिंह चमकीलामुखपृष्ठहिन्दीभीमराव आम्बेडकरविशेष:खोजबड़े मियाँ छोटे मियाँ (2024 फ़िल्म)भारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशभारतीय आम चुनाव, 2024इंडियन प्रीमियर लीगसिद्धिदात्रीमिया खलीफ़ाखाटूश्यामजीभारत का संविधानजय सिया रामसुनील नारायणलोक सभाहनुमान जयंतीनरेन्द्र मोदीलोकसभा सीटों के आधार पर भारत के राज्यों और संघ क्षेत्रों की सूचीभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीगायत्री मन्त्ररामायणअशोकप्रेमानंद महाराजभारतीय आम चुनाव, 2019हिन्दी की गिनतीसट्टारामायण आरतीदिल्ली कैपिटल्सभारतश्रीमद्भगवद्गीता