जेन्स स्टोल्टेनबर्ग

जेन्स स्टोल्टेनबर्ग (जन्म १६ मार्च १९५९) नॉर्वेयाई राजनीतिज्ञ हैं। वो वर्ष २००० से २००१ और बाद में २००५ से २०१३ तक नॉर्वे के प्रधानमंत्री रह चुके हैं। वो वर्ष २००० से २०१४ तक नॉर्वे की लेबर पार्टी के अध्यक्ष रहे।

जेन्स स्टोल्टेनबर्ग

नाटो के महासचिव
Designate
पद बहाल
1 अक्टूबर 2014
उत्तरवर्तीऐन्डर्स फोग़ रासमुसन

नॉर्वे के 27वें प्रधानमंत्री
पद बहाल
17 अक्टूबर 2005 – 16 अक्टूबर 2013
राजाहैराल्ड पंचम
पूर्वा धिकारीजेल्ल मग्न बोंदेविक
उत्तरा धिकारीएर्ना सोलबर्ग
पद बहाल
3 मार्च 2000 – 19 अक्टूबर 2001
राजाहैराल्ड पंचम
पूर्वा धिकारीजेल्ल मग्न बोंदेविक
उत्तरा धिकारीजेल्ल मग्न बोंदेविक

लेबर पाटी के अध्यक्ष
पदस्थ
कार्यालय ग्रहण 
6 अप्रैल 2002
पूर्वा धिकारीथॉर्बजोर्न जगलैंड

वित्त मंत्री
पद बहाल
25 अक्टूबर 1996 – 17 अक्टूबर 1997
प्रधानमंत्रीथॉर्बजोर्न जगलैंड
पूर्वा धिकारीसिग्ब्जॉर्न जॉनसन
उत्तरा धिकारीगुडमुंड रेस्टाड

वर्कर्स यूथ लीग के अध्यक्ष
पद बहाल
1985–1989
पूर्वा धिकारीएगिल नुदसन
उत्तरा धिकारीतुरिड बिर्केलैण्ड

जन्म16 मार्च 1959 (1959-03-16) (आयु 65)
ओस्लो, नॉर्वे
राजनीतिक दललेबर पार्टी
जीवन संगीइंग्रिड सुलेरूद
बच्चेएक्सल
एनी कैटरिना
शैक्षिक सम्बद्धताओस्लो विश्वविद्यालय
धर्मअज्ञेयवाद[1]
हस्ताक्षर
चित्र:Vladimir Putin at the Millennium Summit 6-8 सितंबर 2000-28.jpg
सन् २००० में न्यूयॉर्क में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ स्टोल्टेनबर्ग।

पूर्व जीवन

जेन्स स्टोल्टेनबर्ग का जन्म नॉर्वे के ओस्लो में स्टोल्टेनबर्ग परिवार में १६ मार्च १९५९ को हुआ। उनके पिता थोर्वाल्ड स्टोल्टेनबर्ग लेबर पार्टी से प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ थे जो नॉर्वे के राजदूत, रक्षा मंत्री और वित्त मंत्री रहे। उनकी माँ एक पत्रकार थीं जो १९८० के दशक में विभिन्न सरकारों में राज्य-सचिव रहीं।[2] स्टोल्टेनबर्ग १९६० से १९६३ तक तक सर्बिया में रहे क्योंकि उस समय उनके पिता योगस्लोविया में राजदूत थे।[3]

व्यक्तिगत जीवन

स्टोल्टेनबर्ग की पत्नी का नाम इंग्रिड सुलेरूद है जिससे उनके एक पुत्र एवं एक पुत्री हैं।[1]

करियर

१९९० में उन्हें पहली बार प्रधानमंत्री ग्रो हार्लेम के द्वारा स्टेट सेक्रेटरी ऑफ इनवायरमेंट का प्रभार सौंपा गया। १९९३ में वे ओस्लो से संसद सदस्य चुने गए और उन्हे व्यापार व ऊर्जा मंत्री नियुक्त किया गया। १९९६ से १९९७ तक उन्होने देश के वित्त मंत्री का कार्यभार सँभाला।

जेन्स स्टोल्टेनबर्ग ४० साल की उम्र में वर्ष २००० में पहली बार प्रधानमंत्री नियुक्त किए गए थे, किन्तु उसी वर्ष हुये चुनाव में पराजय के साथ वे वर्ष २००५ तक विपक्ष के नेता रहे। उसके पश्चात उन्हें एक बार फिर एक गठबंधन सरकार को नेत्रत्व देने हेतु प्रधान मंत्री का उत्तरदायित्व सौंपा गया। वे इस पद पर अक्टूबर २०१३ तक रहे। उल्लेखनीय है, कि सितंबर २०१३ में हुए नार्वे के आम चुनाव में कंजरवेटिव पार्टी की जीत हुई और लेबर पार्टी की पराजय। इसप्रकार लेबर पार्टी की हार से देश में आठ वर्षो के सेंटर लेफ्ट शासन का अंत हो गया। करीब तीन चैथाई वोटों की गिनती के बाद कंजरवेटिव पार्टी की अगुवाई वाले चार पार्टियों के सेंटर राइट गुट ने संसद की 169 सीटों में से 96 पर जीत दर्ज की जबकि स्टोल्टेनबर्ग के तीन दलों के गठबंधन सेंटर लेफ्ट को 72 सीटें ही मिलीं।[4]

वे वर्तमान में नार्वे की लेबर पार्टी के नेता के रूप में पार्टी के संसदीय दल के प्रमुख हैं।[5]

नाटो महासचिव

२८ मार्च २०१४ को नाटो ने स्टोल्टेनबर्ग को ऐन्डर्स फोग़ रासमुसन का उत्तराधिकारी घोषित किया। वो १ अक्टूबर २०१४ से नाटो के महासचिव होंगे।[6][7]

सन्दर्भ

🔥 Top keywords: जय श्री रामराम नवमीश्रीरामरक्षास्तोत्रम्रामक्लियोपाट्रा ७राम मंदिर, अयोध्याहनुमान चालीसानवदुर्गाअमर सिंह चमकीलामुखपृष्ठहिन्दीभीमराव आम्बेडकरविशेष:खोजबड़े मियाँ छोटे मियाँ (2024 फ़िल्म)भारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशभारतीय आम चुनाव, 2024इंडियन प्रीमियर लीगसिद्धिदात्रीमिया खलीफ़ाखाटूश्यामजीभारत का संविधानजय सिया रामसुनील नारायणलोक सभाहनुमान जयंतीनरेन्द्र मोदीलोकसभा सीटों के आधार पर भारत के राज्यों और संघ क्षेत्रों की सूचीभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीगायत्री मन्त्ररामायणअशोकप्रेमानंद महाराजभारतीय आम चुनाव, 2019हिन्दी की गिनतीसट्टारामायण आरतीदिल्ली कैपिटल्सभारतश्रीमद्भगवद्गीता