जैगुआर

अमेरिका की मूल निवासी बड़ी बिल्ली

जैगुआर (jaguar) फ़ेलिडाए कुल का एक शिकारी मांसाहारी जानवर है जो उत्तरी अमेरिका और दक्षिणी अमेरिका में पाई जाने वाली इकलौती पैन्थेरा (Panthera) जाति है। सिंह और बाघ के बाद जैगुआर बिल्ली (फ़ेलिडाए) कुल का तीसरा सबसे बड़ा और पृथ्वी के पश्चिमी गोलार्ध (हेमिस्फ़्येर​) का पहला सबसे बड़ा सदस्य जानवर है। इसका निवास क्षेत्र उत्तर में संयुक्त राज्य अमेरिका के कुछ दक्षिणी हिस्सों से लेकर दक्षिण में आर्जेन्टीना के उत्तरी हिस्सों तक है।

जैगुआर
Jaguar
वैज्ञानिक वर्गीकरण
जगत:जंतु
संघ:कौरडेटा (Chordata)
वर्ग:स्तनधारी (Mammalia)
गण:मांसाहारी (Carnivora)
कुल:फ़ेलिडाए (Felidae)
वंश:पैन्थेरा (Panthera)
जाति:पैन्थेरा ओंका
Panthera onca
द्विपद नाम
Panthera onca
(लीनियस, 1758)
जैगुआर का विस्तार

हालांकि देखने में जैगुआर कुछ-कुछ तेन्दुए जैसा लगता है, लेकिन इसका शरीर तेन्दुए से बड़ा और अधिक शक्तिशाली होता है। इसका रहन-सहन और आदतें तेन्दुए से ज़्यादा बाघ से मिलती हैं। यह वनों में रहना पसंद करता है लेकिन मैदानों और झाड़ वाले इलाकों में भी घूमता है। इसे पानी के पास रहना पसंद है और बाघ की तरह इसे भी आसानी से तैरना आता है। इसे अकेला रहना और पीछा करके अपना शिकार मारना पसंद है। इसका जबड़ा और दांत बहुत मज़बूत होते हैं और सहज ही कवच वाले जानवरों को भी ग्रास बनाने में सक्षम हैं। आमतौर पर यह अपने शिकार को कानों के बीच काट कर सीधा कोपल की हड्डी तोड़कर मस्तिष्क पर जानलेवा घाव कर देता है।[2] जैगुआर रात के समय सक्रिय रहते है हालांकि शिकार के दौरान ये दिन में भी सक्रिय रहते है ।  जगुआर किसी भी बीहड़ी,पर्वतीय इलाको में आसानी से रह सकते है ।

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

🔥 Top keywords: जय श्री रामराम नवमीश्रीरामरक्षास्तोत्रम्रामक्लियोपाट्रा ७राम मंदिर, अयोध्याहनुमान चालीसानवदुर्गाअमर सिंह चमकीलामुखपृष्ठहिन्दीभीमराव आम्बेडकरविशेष:खोजबड़े मियाँ छोटे मियाँ (2024 फ़िल्म)भारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशभारतीय आम चुनाव, 2024इंडियन प्रीमियर लीगसिद्धिदात्रीमिया खलीफ़ाखाटूश्यामजीभारत का संविधानजय सिया रामसुनील नारायणलोक सभाहनुमान जयंतीनरेन्द्र मोदीलोकसभा सीटों के आधार पर भारत के राज्यों और संघ क्षेत्रों की सूचीभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीगायत्री मन्त्ररामायणअशोकप्रेमानंद महाराजभारतीय आम चुनाव, 2019हिन्दी की गिनतीसट्टारामायण आरतीदिल्ली कैपिटल्सभारतश्रीमद्भगवद्गीता