तेन्दुआ

अफ्रीका और एशिया की मूल निवासी बड़ी बिल्ली

तेन्दुआ (Panthera pardus उचारण: पैन्थेरा पार्डस) पैन्थरा जीनस का एक विडाल (बड़ी बिल्ली प्रजाति) है जो अफ़्रीका और एशिया में पाया जाता है। यह विडाल प्रजातियों जैसे शेर, बाघ और जैगुअर की तुलना में सबसे छोटा होता है। लेकिन तेंदुए बहुत शक्तिशाली और चतुर जीव है और इनकी एकाग्रता तो लाज़वाब होती है। शिकार को पकड़ने की तकनीक और हमला करने की शैली इन्हें एक अव्वल दर्जे का शिकारी बनाती है। आमतौर पर ये निशाचरी होते हैं। तेंदुए 56 से 60 किमी प्रति घण्टे की रफ़्तार से दौड़ सकते हैं।

तेन्दुआ
सामयिक शृंखला: बेलातीत प्लियोसीन या आरम्भिक प्लिस्टोसीन से हाल का
वैज्ञानिक वर्गीकरण
जगत:जन्तु
संघ:कॉर्डेटा
वर्ग:स्तनपायी
गण:मांसाहारी
कुल:विडाल
वंश:पैन्थेरा
जाति:P. pardus
द्विपद नाम
Panthera pardus
लिनेयोस, १७५८
एतिहासिक (लाल) और वर्तमान (हरा) तेन्दुए की रेंज

दिखावट

तेन्दुए अधिकांशतः पीली चमड़ी के होते हैं जिसपर गहरे रंग के धब्बे होते हैं। लेकिन तेन्दुओं की विभिन्न उपप्रजातियों में बहुत से अन्तर भी हो सकते हैं। कुछ तेन्दुए पूर्ण रूप से काले भी होते हैं, और उन्हें काला पैन्थर कहा जाता है। आमतौर पर अन्य बड़ी बिल्लियों की अपेक्षा तेंदुओं की मध्यम टाँगे, लम्बा शरीर और बड़ी खोपड़ी पायी जाती है। नर तेन्दुए, मादा तेन्दुओं से लगभग ३०% बड़े आकार के होते हैं।[स्रोतः अंकुर आनन्द मिश्र]

आवास

तेन्दुए मूल रूप से पूरे अफ़्रीका और दक्षिण एशिया में रहते आए हैं। लेकिन अब तेन्दुओं की बहुत सी उपप्रजातियाँ, विशेषकर एशिया में, विलुप्ती के कगार पर हैं। अन्य बड़ी बिल्लियों की तुलना में तेन्दुए सबसे बड़े क्षेत्रों में रहते हैं और इस कारण इनकी बहुत सी उपप्रजातियाँ पाई जाती हैं। लेकिन एशिया में इनकी कई उपप्रजातियाॅ लुप्त हो चुकी है जैसे होंग कोंग, लीबिया, ट्यूनीसिया, कुवैत, सिंगापूर और मोररको जो बहुत चिंताजनक है। तेन्दुए विभिन्न पर्यावरणों में रहते हैं जैसे: वर्षावन, वन, पर्वत और सवाना

उपप्रजातियाँ

आज तेन्दुओं की नौ उपप्रजातियाँ पहचानी गई हैं; जिनमें से एक अफ़्रीका में हैं और आठ एशिया में हैं:

  • अफ़्रीकी तेन्दुआ
  • अमूर तेन्दुआ
  • अरबी तेन्दुआ
  • भारतीय तेन्दुआ
  • हिन्दचीनी तेन्दुआ
  • जावाई तेन्दुआ
  • उत्तर चीनी तेन्दुआ
  • फ़ारसी तेन्दुआ
  • श्रीलंकाई तेन्दुआ

सन्दर्भ

बाहरी कडियाँ

🔥 Top keywords: जय श्री रामराम नवमीश्रीरामरक्षास्तोत्रम्रामक्लियोपाट्रा ७राम मंदिर, अयोध्याहनुमान चालीसानवदुर्गाअमर सिंह चमकीलामुखपृष्ठहिन्दीभीमराव आम्बेडकरविशेष:खोजबड़े मियाँ छोटे मियाँ (2024 फ़िल्म)भारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशभारतीय आम चुनाव, 2024इंडियन प्रीमियर लीगसिद्धिदात्रीमिया खलीफ़ाखाटूश्यामजीभारत का संविधानजय सिया रामसुनील नारायणलोक सभाहनुमान जयंतीनरेन्द्र मोदीलोकसभा सीटों के आधार पर भारत के राज्यों और संघ क्षेत्रों की सूचीभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीगायत्री मन्त्ररामायणअशोकप्रेमानंद महाराजभारतीय आम चुनाव, 2019हिन्दी की गिनतीसट्टारामायण आरतीदिल्ली कैपिटल्सभारतश्रीमद्भगवद्गीता