थ्यूसीदाइदीज

थ्यूसीदाइदीज ( Thucydides ; ४६० ईसापूर्व - ४०० ईसापूर्व ) एथेंस (यूनान का इतिहासकार, राजनैतिक दार्शनिक और सेनानायक था। पेलोपोनेशियाई युद्ध (Peloponnesian War ) में उसने भाग लिया। किंतु बाद में उसे स्वेदश छोड़ना पड़ा। लगभग २० वर्षों तक वह निर्वासित रहा। इसी काल में उसने 'पेलोपोनेशियाई युद्ध का इतिहास' नामक ग्रंथ ८ भागों में लिखा। यह स्पार्टा और एथेंस के बीच हुए युद्ध पर अत्यंत प्रामाणिक और सजीव वर्णानात्मक ग्रंथ है। इसी एक ग्रंथ ने थ्यूसीदाइदीज़ को चोटी के इतिहासकारों की कोटि में स्थान प्रदान किया। शैली में घटनाओं का सूक्ष्म विश्लेषण और अर्थगौरव थ्यूसीदाइदीज़ की विशेषताएँ हैं। चरित्रचित्रण में सजीवता और घटनाओं में कार्यकारण क्रम तथा इतिहास की अंतर्धारा के विश्लेषण में थ्यूसीदाइदीज़ अद्वितीय है। बेकर (बर्लिन १८२१; ३ भाग), क्लैसेन (बर्लिन १८६२-१८७८; ८ भाग), पोपो (१८२१-१८३८), और स्टाल (१८७३-१८७४) ने थ्यूसीदाइदीज़ की लिखित सामग्री का संपादन किया और डेल तथा बेंजामिन ने उसके अग्रेंजी अनुवाद प्रकाशित किए।

थ्यूसीदाइदीज की प्लास्टर की मूर्ति


इन्हें भी देखें

सन्दर्भ


बाहरी कड़ियाँ

🔥 Top keywords: जय श्री रामराम नवमीश्रीरामरक्षास्तोत्रम्रामक्लियोपाट्रा ७राम मंदिर, अयोध्याहनुमान चालीसानवदुर्गाअमर सिंह चमकीलामुखपृष्ठहिन्दीभीमराव आम्बेडकरविशेष:खोजबड़े मियाँ छोटे मियाँ (2024 फ़िल्म)भारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशभारतीय आम चुनाव, 2024इंडियन प्रीमियर लीगसिद्धिदात्रीमिया खलीफ़ाखाटूश्यामजीभारत का संविधानजय सिया रामसुनील नारायणलोक सभाहनुमान जयंतीनरेन्द्र मोदीलोकसभा सीटों के आधार पर भारत के राज्यों और संघ क्षेत्रों की सूचीभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीगायत्री मन्त्ररामायणअशोकप्रेमानंद महाराजभारतीय आम चुनाव, 2019हिन्दी की गिनतीसट्टारामायण आरतीदिल्ली कैपिटल्सभारतश्रीमद्भगवद्गीता