पेलोपोनीज़

परंपरिक यूनानी क्षेत्र

पेलोपोनीज़ (यूनानी: Πελοπόννησος, पेलोपोन्निसोस; अंग्रेज़ी: The Peloponnese, द पॅलोपोनीज़) यूनान के दक्षिणी भाग में स्थित एक बड़ा प्रायद्वीप (पॅनिन्सुला) है। इसके और यूनान के मुख्य भाग के बीच में कौरिन्थ की खाड़ी आती है। उस्मानी साम्राज्य के काल में, जब यूनान पर तुर्की-केन्द्रित उस्मानियों का राज था, वे इस प्रायद्वीप को मोरेआ (Μωρέας) कहा करते थे और यह नाम अभी भी अनुपचारित रूप से इस्तेमाल होता है। सन् १८९३ में कौरिन्थ नहर खोदी गई जिस से वास्तव में यह एक द्वीप बन गया लेकिन आम तौर पर इसे अब भी प्रायद्वीप ही बुलाया जाता है।

पेलोपोनीज़ का नक़्शा
पेलोपोनीज़ में मानी प्रायद्वीप का दृश्य

भूगोल

पेलोपोनीज़ का क्षेत्रफल लगभग २१,५५० वर्ग किमी है।[1] इसके और यूनान के बाक़ी मुख्य भाग के बीच में सन् १८९३ में कौरिन्थ नहर बन गई थी लेकिन उस के ऊपर २००४ में रिओ-ऐंटीरिओ पुल तैयार कर दिया गया। पेलोपोनीज़ का अंदरूनी भाग एक पहाड़ियों से भरा क्षेत्र है, जिनमें ताएगेतस (Ταΰγετος) पहाड़ी शृंखला सब से प्रसिद्ध है। इसमें पेलोपोनीज़ का सब से ऊंचा पहाड़ स्थित है: २,४०७ मीटर ऊंचा प्रोफ़ितिस इलिआस शिखर (Profitis Ilias)। पेलोपोनीज़ प्रायद्वीप के स्वयं चार प्रायद्वीप हैं जो दक्षिण की तरफ़ उँगलियों की तरह फैले हैं: मेसिनिआ (Μεσσηνία, Messenia), मानी प्रायद्वीप (Μάνη, Mani), मलेआ अंतरीप (Ακρωτήριον Μαλέας, आक्रोतीरिओन मलेआस, Cape Maleas) और आर्गोलीदा (Αργολίδα, Argolis)। पेलोपोनीज़ के पूर्वी तट से आगे आर्गो-सारोनिक (Argo-Saronic) द्वीप समूह है और इसके पश्चिमी तट से आगे आयोनियाई (Ionian) द्वीप समूह है।

इतिहास

प्राचीन यूनान में पेलोपोनीज़ स्पार्टा नामक संस्कृति का घर था। यूनानी इतिहास में स्पार्टा और एथंस का मुकाबला बहुत महत्व रखता है।

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

🔥 Top keywords: जय श्री रामराम नवमीश्रीरामरक्षास्तोत्रम्रामक्लियोपाट्रा ७राम मंदिर, अयोध्याहनुमान चालीसानवदुर्गाअमर सिंह चमकीलामुखपृष्ठहिन्दीभीमराव आम्बेडकरविशेष:खोजबड़े मियाँ छोटे मियाँ (2024 फ़िल्म)भारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशभारतीय आम चुनाव, 2024इंडियन प्रीमियर लीगसिद्धिदात्रीमिया खलीफ़ाखाटूश्यामजीभारत का संविधानजय सिया रामसुनील नारायणलोक सभाहनुमान जयंतीनरेन्द्र मोदीलोकसभा सीटों के आधार पर भारत के राज्यों और संघ क्षेत्रों की सूचीभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीगायत्री मन्त्ररामायणअशोकप्रेमानंद महाराजभारतीय आम चुनाव, 2019हिन्दी की गिनतीसट्टारामायण आरतीदिल्ली कैपिटल्सभारतश्रीमद्भगवद्गीता