सामग्री पर जाएँ

पैलेस ऑन व्हील्स

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
पैलेस ऑन व्हील्स
पहियों पर महल

पैलेस ऑन व्हील्स का नारा
सेवारंभ २६ जनवरी १९८२ - वर्तमान
संचालक भारतीय रेल

पैलेस ऑन व्हील्स भारत की एक विलासदायी रेलगाड़ी है। इसको भारतीय रेल द्वारा राजस्थान राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाया गया था।[1]

इस रेल सेवा को अगस्त २००९ में नवीनीकृत कर पुनः लॉन्च किया गया था, जिसमें पहले से अलग नयी सजावट, यात्रा कार्यक्रम एवं भोजन सूची थी।[2] वर्ष २०१० में इसे विश्व की सबसे विलासदायी रेलगाड़ियों की सूची में चौथा स्थान दिया गया था।[3]

इतिहास

पैलेस ऑन व्हील्स का आरंभ १९८२ के भारतीय गणतंत्र दिवस, २६ जनवरी को किया गया था।[4]

यहाम पैलेस ऑन व्हील्स की संकल्पना इसके यानों के शाही अंदाज से ली गयी थी, जिनका निर्माण उद्देश्य पहले राजपूताना, गुजरात एवं अन्य रजवाड़ों के शासकों एवं ब्रिटिश भारत के वाइसरॉय तथा हैदराबाद के निज़ाम के लिये किया गया था।

आंतरिक सज्जा

दिल्ली निवासी आंतरिक सज्जा विशेषज्ञ (इंटीरियर डिज़ाइनर) मोनिका खन्ना ने इस रेलगाड़ी की आंतरिक सज्जा की है।[5]

सुविधाएं

इस गाड़ी में १४ कोच होते हैं। प्रत्येक का नाम भारत के पूर्व रजवाड़ों पर रखा गया है और यह उनकी शैली से प्रभावित भी है। इनके नाम हैं: अलवर, भरतपुर, बीकानेर, बूंदी, धौलपुर, डूंगरगढ़, जैसलमेर, जयपुर, झालावाड़, जोधपुर, किशनगढ़, कोटा, सिरोही एवं उदयपुर[6] इन प्रत्येक कोच में चार केबिन हैं (जिन्हें कंपनी द्वारा सैलून या चैम्बर कहा गया है) जो विलासिता की सुविधाओं से परिपूर्ण हैं।[7]

गाड़ी में दो रेस्तरां भी हैं: द महाराजा एवं द महारानी, जिनमें राजस्थानी परिवेश मिलता है किन्तु भोजन सूची में भारतीय के साथ साथ यूरोपीय, चीनी, एवं कॉण्टिनेण्टल खानपान भी उपलब्ध हैं। इनके अलावा अब गाड़ी में स्पा, पार्लर और जिम जैसी आधुनिक सुविधाएं भी उपलब्ध हैं।"शाही ट्रेन (पैलेस ऑन व्हील्स) नए अंदाज में आज होगी रवाना". ज़ी न्यूज़. ०५ सितंबर २०१२. मूल से 12 अक्तूबर 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि ४ सितंबर २०१३. |date= में तिथि प्राचल का मान जाँचें (मदद)

पैलेस ऑन व्हील्स आगरा स्टेशन पर रुकी हुई

मार्ग

यह गाड़ी नई दिल्ली से अपनी आठ-दिवसीय यात्रा पर निकलती है। इस यात्रा के दौरान ये राजस्थान में घूमती हुई जयपुर, जैसलमेर, जोधपुर, सवाई माधोपुर,चित्तौड़गढ़, उदयपुर, बीकानेर एवं उत्तर प्रदेश में आगरा रुकती है।[8][9] पहले-पहल आरंभ हुई पैलेस ऑन व्हील्स का टिकट केवल डॉलर में ही मिलता था, किन्तु अब ये भारतीय रुपये में भी उपलब्ध है।

सन्दर्भ

बाहरी कड़ियाँ

🔥 Top keywords: सट्टासुनील छेत्रीक्लियोपाट्रा ७मुखपृष्ठविशेष:खोजभारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशपृथ्वीराज चौहानभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीस्वाति मालीवालभारतीय आम चुनाव, 2019ब्लू (2009 फ़िल्म)भारतीय आम चुनाव, 2024नरेन्द्र मोदीभारत का संविधानलोक सभारासायनिक तत्वों की सूचीहिन्दी की गिनतीलोकसभा सीटों के आधार पर भारत के राज्यों और संघ क्षेत्रों की सूचीकबीरभीमराव आम्बेडकरहिन्दीभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसभारतमिस्रमहात्मा गांधीबिहार के लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रखाटूश्यामजीमिया खलीफ़ाभारत का प्रधानमन्त्रीमाधवराव सिंधियासंज्ञा और उसके भेदराहुल गांधीप्रेमचंदभारत के राजनीतिक दलों की सूचीभारतीय राज्यों के वर्तमान मुख्यमंत्रियों की सूचीतुलसीदासश्रीमद्भगवद्गीताभारतीय जनता पार्टीबिहार के जिले