भोजन कक्ष

अंतरिक्ष मुख्य रूप से भोजन की तैयारी और भंडारण के लिए उपयोग किया जाता है

पाकशाला या रन्धनशाला एक कक्ष या एक कक्ष का भाग है जिसका प्रयोग किसी आवास या व्यावसायिक प्रतिष्ठान में रन्धन और खाद्य प्रस्तुत करने हेतु किया जाता है। एक आधुनिक मध्यवर्गीय आवासीय पाकशाला सामान्यतः एक चूल्हा, गर्म और शीतल प्रवाहित जल के साथ एक सिंक, एक प्रशीतित्र, और एक मॉड्युलर डिजाइन के अनुसार वर्कटॉप और अर्मारी से सुसज्जित होता है। कई घरों में सूक्ष्मतरंग चूल्हा, बर्तन धौतयन्त्र और अन्य गृहोपकरण होते हैं। पाकशाला का मुख्योद्देश्य खाद्य भंडारण, प्रस्तुति और रन्धन होती है। पाकशाला का सज्जन और निर्माण पूरे विश्व में एक बहुत बड़ा व्यापार है।

पाश्चात्य पाकशालआ
भारतीय पाकशाला

वाणिज्यिक पाकशाला रेस्तोराँ, भोजनालयों, होटल, चिकित्सालयों, शैक्षिक और कार्यस्थल सुविधाओं, सेना बैरकों और इसी तरह के प्रतिष्ठानों में पाए जाते हैं। ये पाकशाला सामान्यतः बड़ी होती हैं और आवासीय पाकशाला की तुलना में बड़े और अधिक भारी उपकरण से सुसज्जित होती हैं। उदाहरणतः, एक बड़े रेस्तोराँ में एक विशाल प्रशीतित्र और एक बड़ी व्यावसायिक बर्तन धौतयन्त्र हो सकती है। वाणिज्यिक पाकोपकरणों जैसे वाणिज्यिक सिंक का प्रयोग घरेलू परिस्थिति में किया जाता है क्योंकि यह रन्धन और उच्च स्थायित्व हेतु प्रयोग में आसानी प्रदान करता है।[1]

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

🔥 Top keywords: जय श्री रामराम नवमीश्रीरामरक्षास्तोत्रम्रामक्लियोपाट्रा ७राम मंदिर, अयोध्याहनुमान चालीसानवदुर्गाअमर सिंह चमकीलामुखपृष्ठहिन्दीभीमराव आम्बेडकरविशेष:खोजबड़े मियाँ छोटे मियाँ (2024 फ़िल्म)भारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशभारतीय आम चुनाव, 2024इंडियन प्रीमियर लीगसिद्धिदात्रीमिया खलीफ़ाखाटूश्यामजीभारत का संविधानजय सिया रामसुनील नारायणलोक सभाहनुमान जयंतीनरेन्द्र मोदीलोकसभा सीटों के आधार पर भारत के राज्यों और संघ क्षेत्रों की सूचीभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीगायत्री मन्त्ररामायणअशोकप्रेमानंद महाराजभारतीय आम चुनाव, 2019हिन्दी की गिनतीसट्टारामायण आरतीदिल्ली कैपिटल्सभारतश्रीमद्भगवद्गीता