मरियम (ईसा मसीह की माँ)

मरियम यीशु मसीह की माँ का नाम था, जिन्हें कुँवारी माता, ख़ुदावंद की माँ या मुक़द्दस कुँआरी मरियम भी कहलातीं हैं। उनकी कहानी बाईबल के नया नियम में बताई गई है, जिसके अनुसार वो फ़िलिस्तीन के इलाक़े गलील के शहर नासरत में रहनेवाली एक यहूदी औरत थीं।[1] इंजील ब-मुताबिक़ मत्ती, इंजील ब-मुताबिक़ लूक़ा और क़ुरान में बताया गया है कि वे कुँआरी थीं।[2] उनके व्यक्तित्व को ईसाई धर्म तथा इस्लाम में भी पवित्र और आदरणीय माना जाता है।

मरियम
मरियम की तस्वीर

परिचय

ईसाईयों की मान्यता है कि किसी इंसानी दख़्ल के बिना, मरियम पवित्र आत्मा के क़ुदरत से गर्भवती हुईं थीं, तथा उन्हें ईश्वर ने स्वयं अपने पुत्र के जन्मे जाने के लिए चुना था। इस्लाम, जो पवित्र आत्मा की मान्यता नहीं रखता है, में माना जाता है कि मरियम केवल ईश्वर की अभिलाषा से गर्भवती हुईं थीं।[3] उस समय, मरियम की मंगनी यूसुफ़ से हो चुकी थी। यूसुफ़ के साथ शादी करने के बाद वे बैतलहम चलीं गईं, जहां पर ईसा मसीह पैदा हुआ। ईसाई धर्म में माना जाता है कि पुराने नियम (पुराने अहदनामा) में नबियों ने कुँआरी गर्भ से जन्म होने की भविष्यवाणी भी की है:

देखो, कुँआरी पेट रहेगी और उसको बेटा होगा
—(अशाया 14:7)

नये नियम में मरियम की कहानी शुरु होती जब जिब्राइल फ़रिश्ता उनके सामने प्रकट होकर उन्हें ऐलान करता है कि ईश्वर ने उनको आनेवाले मसीह की माँ बनने के लिए चुना है। कलीसियाई परंपराओं और चंद प्राचीन अपोक्रिफ़ा के मुताबिक़, मरियम के माँ-बाप हन्ना और योआकीम नामी दो बुज़ुर्ग लोग थे।

पूजनीयता

ईसाई धर्म में मरियम के प्रति मान्यताएं विभिन्न हैं,[4][5] जैसे कि मरियम की "बेदाग़ पैदाइश" और "जन्नत में चढ़ाव" विशेषकर, रोमन कैथोलिक मरियम की भक्ति करते हैं और उन्हें "आसमान की मलिका" और "कलीसिया की जननी" की रूप में उनके लिए विशेष श्रद्धा रखते हैं।[6][7] औस्तन, प्रोटेस्टैन्ट मरियम को इस भूमिका तक नहीं चढ़ाते हैं क्योंकि उनकी नज़रिए में, मरियम की भूमिका बाइबल में ही छोटी है। मरियम को इस्लाम में भी महिलाओं में उच्चतम स्थान हासिल है।[8][9] कुरान में मरियम का उल्लेख अनेकों बार आता है। बल्कि क़ुरान में मरियम का उल्लेख बाइबल से अधिक बार है।[10]

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

बाहरी कड़ियाँ

मरियम (ईसा मसीह की माँ) के बारे में, विकिपीडिया के बन्धुप्रकल्पों पर और जाने:
शब्दकोषीय परिभाषाएं
पाठ्य पुस्तकें
उद्धरण
मुक्त स्रोत
चित्र एवं मीडिया
समाचार कथाएं
ज्ञान साधन
🔥 Top keywords: जय श्री रामराम नवमीश्रीरामरक्षास्तोत्रम्रामक्लियोपाट्रा ७राम मंदिर, अयोध्याहनुमान चालीसानवदुर्गाअमर सिंह चमकीलामुखपृष्ठहिन्दीभीमराव आम्बेडकरविशेष:खोजबड़े मियाँ छोटे मियाँ (2024 फ़िल्म)भारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशभारतीय आम चुनाव, 2024इंडियन प्रीमियर लीगसिद्धिदात्रीमिया खलीफ़ाखाटूश्यामजीभारत का संविधानजय सिया रामसुनील नारायणलोक सभाहनुमान जयंतीनरेन्द्र मोदीलोकसभा सीटों के आधार पर भारत के राज्यों और संघ क्षेत्रों की सूचीभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीगायत्री मन्त्ररामायणअशोकप्रेमानंद महाराजभारतीय आम चुनाव, 2019हिन्दी की गिनतीसट्टारामायण आरतीदिल्ली कैपिटल्सभारतश्रीमद्भगवद्गीता