माली

अन्य विकलपों के लिए यहां जाए: माली (बहुविकल्पी)


République du Mali
माली गणराज्य
ध्वज कुल चिह्न
राष्ट्रवाक्य: "Un peuple, un but, une foi"
"एक जनता, एक लक्ष्य, एक आस्था"
राष्ट्रगान: Le Mali
"माली"
अवस्थिति: माली
राजधानी
और सबसे बड़ा नगर
बमाको
12°39′N 8°0′W / 12.650°N 8.000°W / 12.650; -8.000
राजभाषा(एँ) फ्रांसीसी
क्षेत्रीय भाषा बाम्बारा
निवासी मालियन
सरकार अर्द्ध-अध्यक्षीय गणराज्य
 -  राष्ट्रपति इब्राहिम बॉबकार
 -  प्रधानमंत्री मोडिबो सिडीबी
स्वतंत्रता फ्रांस से
 -  घोषणा 22 सितंबर 1960 
क्षेत्रफल
 -  कुल 1,240,192 km2 (24 bex)
 -  जल (%) 1.6
जनसंख्या
 -  2009 जनगणना 13,010,000 (71 वां)
सकल घरेलू उत्पाद (पीपीपी) 2008 प्राक्कलन
 -  कुल $15.084 अरब (-)
 -  प्रति व्यक्ति $1,129
मानव विकास सूचकांक (2013)Steady 0.407[1]
निम्न · 176वाँ
मुद्रा वेस्ट अफ्रीकन सीएफए फ्रांक (XOF)
समय मण्डल GMT (यू॰टी॰सी॰+0)
 -  ग्रीष्मकालीन (दि॰ब॰स॰) आकलन नहीं (यू॰टी॰सी॰+०)
यातायात चालन दिशा right[2]
दूरभाष कूट 223
इंटरनेट टीएलडी .ml

माली, आधिकारिक तौर पर माली गणराज्य (फ्रांसीसी: République du Mali), पश्चिमी अफ़्रीका में स्थित एक स्थल-रुद्ध देश है। अफ़्रीका के सातवें सबसे बड़े देश माली की सीमा उत्तर में अल्जीरिया, पूर्व में नाइजर, दक्षिण में बुर्किना फ़ासो और कोड द आइवोर, दक्षिण-पश्चिम में गिनी और पश्चिम में सेनेगल और मारितुआना से मिलती है। 12,40,000 वर्ग कि॰मी॰ से कुछ बड़े इस देश की जनसंख्या करीबन 1,30,00,000 है। इसकी राजधानी बमाको है।

आठ क्षेत्रों में बंटे माली की उत्तरी सीमा सहारा के मध्य तक जाती है, वहीं देश की दक्षिणी क्षेत्र, जहाँ अधिकांश आबादी निवास करती है, की विशेषता नाइजर और सेनेगल नदी है। देश की अर्थव्यवस्था खेती और मत्स्य पालन पर निर्भर है। माली के कुछ प्राकृतिक संसाधनों में सोना, यूरेनियम और नमक शामिल है। माली दुनिया के सबसे निर्धनतम देशों में शुमार किया जाता है।

आज का माली कभी ट्राँस-सहारा व्यापार पर नियंत्रण रखने वाले तीन साम्राज्यों, घाना साम्राज्य, माली साम्राज्य (जिससे माली नाम लिया गया है) और सोनघाई साम्राज्य का एक हिस्सा था। 1800 के अंत में यह फ्रांसीसी नियंत्रण में आ गया और फ्रांसीसी सूडान का एक हिस्सा बन गया। 1959 में माली से सेनेगल से माली संघ के नाम से स्वतंत्र हो गया। एक साल बाद माली संघ स्वतंत्र राष्ट्र माली बन गया। एक दलीय शासन के लंबे दौर के बाद 1991 में हुए तख्तापलट के बाद गणतंत्र और बहु-दलीय राज्य के रूप में नए संविधान और सत्ता का गठन किया गया। देश की तकरीबन आधी आबादी अंतरराष्ट्रीय गरीबी रेखा, 1.25 अमेरिकी डालर से प्रतिदिन कम आमदनी, पर गुजर-बसर करती है।

तस्वीरें

🔥 Top keywords: जय श्री रामराम नवमीश्रीरामरक्षास्तोत्रम्रामक्लियोपाट्रा ७राम मंदिर, अयोध्याहनुमान चालीसानवदुर्गाअमर सिंह चमकीलामुखपृष्ठहिन्दीभीमराव आम्बेडकरविशेष:खोजबड़े मियाँ छोटे मियाँ (2024 फ़िल्म)भारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशभारतीय आम चुनाव, 2024इंडियन प्रीमियर लीगसिद्धिदात्रीमिया खलीफ़ाखाटूश्यामजीभारत का संविधानजय सिया रामसुनील नारायणलोक सभाहनुमान जयंतीनरेन्द्र मोदीलोकसभा सीटों के आधार पर भारत के राज्यों और संघ क्षेत्रों की सूचीभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीगायत्री मन्त्ररामायणअशोकप्रेमानंद महाराजभारतीय आम चुनाव, 2019हिन्दी की गिनतीसट्टारामायण आरतीदिल्ली कैपिटल्सभारतश्रीमद्भगवद्गीता