स्थल-रुद्ध देश

वह देश जिसकी सभी सीमाये या तटरेखा सिर्फ स्थल या फिर किसी बंद सागर से मिलती हैं

वह देश जिसकी सभी सीमायें या तटरेखा केवल स्थल या फिर किसी बंद सागर से मिलती हैं, उन्हें स्थल-रुद्ध देश या भू-बद्ध (landlocked country) कहते हैं। दूसरे शब्दों में चारों ओर से सिर्फ स्थल से घिरे देश को स्थल-रुद्ध देश कहते हैं। आंशिक रूप से मान्यता प्राप्त राष्ट्रों को मिलाकर विश्व में कुल 47 स्थल-रुद्ध देश हैं। उत्तरी अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया महाद्वीपों के अंदर कोई स्थल-रुद्ध देश नहीं है।

विश्व के स्थल-रुद्ध देश हरे रंग से दर्शाये गये हैं

स्थल-रुद्ध देश प्रायः कुछ राजनैतिक एवं आर्थिक समस्याओं का सामना करते हैं जो समस्याएं उन देशों में नहीं होतीं जिनके पास कोई बन्दरगाह हो। भू-बद्ध देशों को सुदूर देशों से व्यापार करने में कठिनाई होती है। इसी लिए पूरे इतिहास के दौरान छोटे-बड़े सभी देश चाहते रहे हैं कि उनकी सीमा 'खुले सागर' से जुड़ी हो।

स्थल-रुद्ध होने से जो आर्थिक समस्याएँ आतीं हैं वे अपेक्षाकृत कम या अधिक हो सकतीं है, जो इस बात पर भी निर्भर करता है कि वह स्थलरुद्ध देश कितना विकसित है, उसके चारों तरफ के व्यापारिक मार्ग किस प्रकार के हैं, व्यापार की स्वतंत्रता कितनी है, भाषायी प्रतिबन्ध किस प्रकार के हैं, आदि। स्थलरुद्ध होने के बाद भी कुछ देश अत्यन्त समृद्ध हैं, जैसे अन्डोरा, आस्ट्रिया, लिकटेन्स्टीन (Liechtenstein), लक्समबर्ग, सान मैरिनो, स्विट्जरलैण्ड, वैटिकन सिटी, आदि। ये सभी देश (लक्समबर्ग को छोडकर ) वैश्विक राजनैतिक मामलों पर तटस्थ (न्यूट्रल) रहते हैं।

स्थल-रुद्ध देशों की सूची

देशक्षेत्रफल (किमी²)जनसंख्या
 अफगानिस्तान647,50029,117,000
 अण्डोरा46884,082
 आर्मेनिया29,7433,254,300
 ऑस्ट्रिया83,8718,396,760
 अज़रबैजान [a]86,6008,997,400
 बेलारूस207,6009,484,300
 भूटान38,394691,141
 बोलिविया1,098,58110,907,778
 बोत्सवाना582,0001,990,876
 बुर्किना फासो274,22215,746,232
 बुरुन्डी27,8348,988,091
 केन्द्रीय अफ्रीकी गणराज्य622,9844,422,000
 चाड1,284,00010,329,208
 चेक गणराज्य78,86710 674 947
 इथियोपिया1,104,30085,237,338
 हंगरी93,02810,005,000
 कज़ाकिस्तान [a] [b]2,724,90016,372,000
 कोसोवो [c]10,9081,804,838
 किर्गिज़स्तान199,9515,482,000
 लाओस236,8006,320,000
 लेसोथो [d]30,3552,067,000
 लिक्टेन्स्टाइन16035,789
 लग्ज़म्बर्ग2,586502,202
 मैसेडोनिया25,7132,114,550
 मलावी118,48415,028,757
 माली1,240,19214,517,176
 मॉल्दोवा33,8463,567,500
 मंगोलिया1,564,1002,736,800
 नागोर्नो-काराबाख [c]11,458138,000
 नेपाल147,18129,331,000
 नाइजर1,267,00015,306,252
 पैराग्वे406,7526,349,000
 रवांडा26,33810,746,311
 सैन मरीनो [d]6131,716
 सर्बिया88,3617,306,677
 स्लोवाकिया49,0355,429,763
 दक्षिण ऑस्सेतिया [c]3,90072,000
 स्वाज़ीलैंड17,3641,185,000
  स्विट्ज़रलैंड41,2847,785,600
 ताजिकिस्तान143,1007,349,145
 ट्रांसनिस्ट्रिया [c]4,163537,000
 तुर्कमेनिस्तान [a]488,1005,110,000
 युगाण्डा241,03832,369,558
 उज़्बेकिस्तान [b]447,40027,606,007
साँचा:Country data वैटिकन [d]0.44826
 ज़ाम्बिया752,61212,935,000
 ज़िम्बाब्वे390,75712,521,000
कुल16,963,624470,639,181
विश्व का प्रतिशत11.4%6.9%
a खारे कैस्पियन सागर पर तटरेखा
b खारे अरल सागर पर तटरेखा
c सीमित अंतरराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त विवादित क्षेत्र
d पूरी तरह से एक ही देश द्वारा स्थल-रुद्ध

सन्दर्भ

🔥 Top keywords: जय श्री रामराम नवमीश्रीरामरक्षास्तोत्रम्रामक्लियोपाट्रा ७राम मंदिर, अयोध्याहनुमान चालीसानवदुर्गाअमर सिंह चमकीलामुखपृष्ठहिन्दीभीमराव आम्बेडकरविशेष:खोजबड़े मियाँ छोटे मियाँ (2024 फ़िल्म)भारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशभारतीय आम चुनाव, 2024इंडियन प्रीमियर लीगसिद्धिदात्रीमिया खलीफ़ाखाटूश्यामजीभारत का संविधानजय सिया रामसुनील नारायणलोक सभाहनुमान जयंतीनरेन्द्र मोदीलोकसभा सीटों के आधार पर भारत के राज्यों और संघ क्षेत्रों की सूचीभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीगायत्री मन्त्ररामायणअशोकप्रेमानंद महाराजभारतीय आम चुनाव, 2019हिन्दी की गिनतीसट्टारामायण आरतीदिल्ली कैपिटल्सभारतश्रीमद्भगवद्गीता