मुर्गा (भोजन)

मांस का प्रकार

दुनिया में मुर्गीपालन पोल्ट्री का सबसे आम प्रकार है। मवेशियों या बकरी जैसे स्तनधारियों की तुलना में मुर्गियों को पालने में अपेक्षाकृत आसानी होती है और कम लागत लगती है। मुर्गी का मांस (मुर्गा या चिकन) और अंडे कई व्यंजनों में प्रचलित हैं। संयुक्त राष्ट्र का अनुमान है कि आज पृथ्वी पर 19 अरब मुर्गियाँ हैं, जिससे उनकी संख्या मनुष्यों से दोगुनी से भी अधिक है। वैसे तो मुर्गी मांस प्रोटीन का एक अच्छा स्रोत है लेकिन ज्यादा चिकन खाने से कई नुकसान भी हैं।[1]

मुर्गा
नींबू चिकन
परोसने का तापमानगर्म एवं ठंडा

भारत में ज्यादातर मांसाहारी लोग चिकन खाते हैं।[2] मुर्गी से प्राप्त अंडे भी प्रयोग में लिए जाते हैं। किसी मुर्गी के मांस के अलावा उसके पंजे एवं सिर भी कुछ लोगों द्वारा खाने में प्रयोग किये जाते हैं। मुर्गे को कई तरह से पकाया जाता है, तंदूर में भुनना, तेल में तलना, कुकर में पकाना, आदि। मुर्गी के मांस के कई व्यंजन अत्यधिक प्रचलित हैं, तंदूरी चिकन, बटर चिकन, मुर्ग मुसल्लम, आदि। केएफसी जैसी फास्ट फूड बनाने वाली कंपनिया पूरी तरह से मुर्गी मांस पर निर्भर हैं। भारत के कई शहर अपने चिकन से बने व्यंजन के लिए प्रख्यात हैं, जैसे लखनऊ, हैदराबाद, दिल्ली आदि।[3] लुधियाना जैसे शहर बहुमत में मांसाहारी खाने वाले शहरों में आते हैं जिसमें मुर्गी मांस प्रमुखता से खाया जाता है।[4]

सन्दर्भ

बाहरी कड़ियाँ

🔥 Top keywords: जय श्री रामराम नवमीश्रीरामरक्षास्तोत्रम्रामक्लियोपाट्रा ७राम मंदिर, अयोध्याहनुमान चालीसानवदुर्गाअमर सिंह चमकीलामुखपृष्ठहिन्दीभीमराव आम्बेडकरविशेष:खोजबड़े मियाँ छोटे मियाँ (2024 फ़िल्म)भारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशभारतीय आम चुनाव, 2024इंडियन प्रीमियर लीगसिद्धिदात्रीमिया खलीफ़ाखाटूश्यामजीभारत का संविधानजय सिया रामसुनील नारायणलोक सभाहनुमान जयंतीनरेन्द्र मोदीलोकसभा सीटों के आधार पर भारत के राज्यों और संघ क्षेत्रों की सूचीभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीगायत्री मन्त्ररामायणअशोकप्रेमानंद महाराजभारतीय आम चुनाव, 2019हिन्दी की गिनतीसट्टारामायण आरतीदिल्ली कैपिटल्सभारतश्रीमद्भगवद्गीता