लायर बर्ड

लायर बर्ड (वीणापक्षी- क्योंकि इसके नर पक्षी की पूंछ वीणा के आकार की होती है।) संसार के सबसे सुन्दर पक्षियों में से है जो केवल आस्ट्रेलिया में पाया जाता है। यह नकल करने में बड़ा ही कुशल है। यह दूसरे पक्षियों के गाने, कुत्तों के भौंकने तथा कारों के हॉर्न की आवाज, चेनसऑ, की भी नकल कर लेता है।[1] यह सीटी की आवाज भी निकालता है। मादा पक्षी से नर पक्षी लंबा एवं बड़ा होता है। नर पक्षी की पूंछ बहुत खूबसूरत है। जाड़े के मौसम में नर पक्षी गीत गाकर मादा को अपनी ओर आकर्षित करता है। मादा एक ही अंडा देती है। मादा अंडे को ५० दिन तक सेती है जिसके बाद उसमें से बच्चा निकलता है। मादा ही उसकी देखभाल करती है। यह पक्षी कीट-पतंगो, केंचुआ, मकड़ियों को खाता है। यह एक शर्मीला पक्षी है तथा आसानी से प्रकृति में दिखाई नहीं देता है। इसकी आवाज से ही इसकी उपस्थिति को जाना जा सकता है। मादा पक्षी भी आवाज की नकल करने में कुशल है परन्तु यह बहुत कम बोलती है।[2][3][4]

एक सुन्दर लायर बर्ड

प्रजातियाँ

इसकी दो प्रजातियाँ हैं सुपर्ब लायर बर्ड तथा अलबर्ट्स लायर बर्ड

सन्दर्भ

🔥 Top keywords: जय श्री रामराम नवमीश्रीरामरक्षास्तोत्रम्रामक्लियोपाट्रा ७राम मंदिर, अयोध्याहनुमान चालीसानवदुर्गाअमर सिंह चमकीलामुखपृष्ठहिन्दीभीमराव आम्बेडकरविशेष:खोजबड़े मियाँ छोटे मियाँ (2024 फ़िल्म)भारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशभारतीय आम चुनाव, 2024इंडियन प्रीमियर लीगसिद्धिदात्रीमिया खलीफ़ाखाटूश्यामजीभारत का संविधानजय सिया रामसुनील नारायणलोक सभाहनुमान जयंतीनरेन्द्र मोदीलोकसभा सीटों के आधार पर भारत के राज्यों और संघ क्षेत्रों की सूचीभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीगायत्री मन्त्ररामायणअशोकप्रेमानंद महाराजभारतीय आम चुनाव, 2019हिन्दी की गिनतीसट्टारामायण आरतीदिल्ली कैपिटल्सभारतश्रीमद्भगवद्गीता