वेई नदी (चीन)

चीन की प्रमुख नदी

वेई नदी या वेई हो (渭河, वेई हो; We River) चीन के गांसू और शान्शी प्रान्तों में बहने वाली ८१८ की लम्बी एक नदी है जो प्रसिद्ध पीली नदी (ह्वांग हो) की सबे बड़ी उपनदी भी है। वेई नदी का स्रोत गांसू प्रांत के वेईयुआन ज़िले (Weiyuan) में है - दरसल चीनी भाषा में 'वेई युआन' का मतलब ही 'वेई का स्रोत' है। वेई नदी का कुल जलसम्भर क्षेत्रफल १,३५,००० वर्ग किमी है। इसकी मुख्य उपनदियाँ लुओ नदी, जिंग नदी और चिशुई नदी हैं।[1]

वेई नदी का जलसम्भर क्षेत्र
पश्चिमी झोऊ राजवंश (१०५०-७७१ ईपू) के ज़माने में चीनी आबादियाँ - इसमें वेई के किनारे लोगों के बसेरे साफ़ दिखते हैं

इतिहास

वेई नदी का चीनी सभ्यता के प्राचीन इतिहास में महत्वपूर्ण किरदार रहा है और झोऊ, चिन, हान और तंग राजवंशों की राजधानियाँ इसी के किनारे बसी हुई थी। इसकी ऐतिहासिक उत्तरी रेशम मार्ग (जिसके ज़रिये चीन और मध्य एशियायूरोप के दरमियान व्यापार चलता था) में भी अहम भूमिका रही है क्योंकि उत्तरी रेशम मार्ग शिआन (राजधानी शहर) से पश्चिम में वेई के ऊपरी हिस्से पर स्थित तिआनशुई से जुड़ा हुआ था जहाँ से मार्ग लान्झू और फिर हेशी गलियारे से होता हुआ पहले दुनहुआंग (Dunhuang) और फिर टकलामकान रेगिस्तान से उत्तर से चक्कर खा कर कशगार शहर पहुँचता था और फिर पार्थिया के मध्य एशियाई इलाक़े में दाख़िल होता था।[2]

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

🔥 Top keywords: जय श्री रामराम नवमीश्रीरामरक्षास्तोत्रम्रामक्लियोपाट्रा ७राम मंदिर, अयोध्याहनुमान चालीसानवदुर्गाअमर सिंह चमकीलामुखपृष्ठहिन्दीभीमराव आम्बेडकरविशेष:खोजबड़े मियाँ छोटे मियाँ (2024 फ़िल्म)भारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशभारतीय आम चुनाव, 2024इंडियन प्रीमियर लीगसिद्धिदात्रीमिया खलीफ़ाखाटूश्यामजीभारत का संविधानजय सिया रामसुनील नारायणलोक सभाहनुमान जयंतीनरेन्द्र मोदीलोकसभा सीटों के आधार पर भारत के राज्यों और संघ क्षेत्रों की सूचीभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीगायत्री मन्त्ररामायणअशोकप्रेमानंद महाराजभारतीय आम चुनाव, 2019हिन्दी की गिनतीसट्टारामायण आरतीदिल्ली कैपिटल्सभारतश्रीमद्भगवद्गीता