शब्दांश-माला

शब्दांश-माला (अंग्रेज़ी: syllabary, सिलेबेरी) लिखित चिह्नों के ऐसे समूह को कहते है जिसका हर एक चिह्न किसी एक की शब्दांश ध्वनि दर्शाता है और जिन्हें जोड़कर शब्द बनाए जाते हैं। शब्दांश-मालाओं और वर्णमालाओं में एक गहरा फ़र्क है कि शब्दांश-मालाओं में एक ही स्वर या व्यंजन शामिल करने वाले चिह्नों का रूप मिलता-जुलता नहीं होता। उदाहरण के लिए देवनागरी में (जो एक वर्णमाला है) 'का' और 'की' शब्दांशों में 'क' की ध्वनि आती है और दोनों में इस रूप का एक ही वर्ण देखा जा सकता है। इसके विपरीत जापानी भाषा में इस्तेमाल होने वाली हीरागाना शब्दांश-माला में 'का' को 'か' लिखा जाता है और 'की' को 'き' - इन दोनों में 'क' व्यंजन सामान होने के बावजूद इनके रूप एक दूसरे से बिलकुल नहीं मिलते।[1]

मूल अमेरिकी आदिवासी ओजिब्वे भाषा की शब्दांश-माला
जापानी भाषा की हीरागाना शब्दांश-माला

अन्य भाषाओँ में

शब्दांश-माला को अंग्रेज़ी में "सिलेबेरी" (syllabary) और अरबी में "मक़्ताया" (مقطعیہ‎) कहा जाता है। शब्दांश को अंग्रेज़ी में "सिलेबल" (syllable) कहते हैं। चित्रलिपि के चिह्नों को अंग्रेज़ी में लोगोग्रैम (logogram) या इडियोग्रैम (ideogram) कहते हैं।

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

🔥 Top keywords: जय श्री रामराम नवमीश्रीरामरक्षास्तोत्रम्रामक्लियोपाट्रा ७राम मंदिर, अयोध्याहनुमान चालीसानवदुर्गाअमर सिंह चमकीलामुखपृष्ठहिन्दीभीमराव आम्बेडकरविशेष:खोजबड़े मियाँ छोटे मियाँ (2024 फ़िल्म)भारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशभारतीय आम चुनाव, 2024इंडियन प्रीमियर लीगसिद्धिदात्रीमिया खलीफ़ाखाटूश्यामजीभारत का संविधानजय सिया रामसुनील नारायणलोक सभाहनुमान जयंतीनरेन्द्र मोदीलोकसभा सीटों के आधार पर भारत के राज्यों और संघ क्षेत्रों की सूचीभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीगायत्री मन्त्ररामायणअशोकप्रेमानंद महाराजभारतीय आम चुनाव, 2019हिन्दी की गिनतीसट्टारामायण आरतीदिल्ली कैपिटल्सभारतश्रीमद्भगवद्गीता