साओला

साओला (saola), जिसे सिओला, वू क्वांग बैल, स्पिंडलहॉर्न और अन्य नामों से भी जाना जाता है, एक संकटग्रस्त स्तनधारी गोवंशी प्राणी है। जीववैज्ञानिक दृष्टि से यह गाय, बकरी और हिरण से सम्बन्धित है। साओला केवल लाओस और वियतनाम की अन्नामी पहाड़ियों में ही पाया जाता है और विश्व के सबसे दुर्लभ महाप्राणियों में से एक है। यह जिन क्षेत्रों में रहता है वह दुर्गम वनों से घिरे हैं और इसकी संख्या बहुत ही कम है। इस जीववैज्ञानिक जाति की पहचान केवल सन् १९९२ में ही एक शव का अध्ययन कर के हुई थी। अपनी जंगली अवस्था में इसकी पहली तस्वीर केवल १९९९ में ही जाकर खींचना सम्भव हुआ था।[2][3]

साओला
Saola
साओला
वैज्ञानिक वर्गीकरण
जगत:जंतु
संघ:रज्जुकी (Chordata)
वर्ग:स्तनधारी (Mammalia)
गण:आर्टियोडैकटिला (Artiodactyla)
कुल:बोविडाए (Bovidae)
उपकुल:बोविनाए (Bovinae)
वंश:स्युडोरिक्स (Pseudoryx)
जाति:P. nghetinhensis
द्विपद नाम
Pseudoryx nghetinhensis
Dung, Giao, Chinh, Tuoc, Arctander, MacKinnon, 1993
वियतनाम व लाओस में जाति का विस्तार

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

🔥 Top keywords: जय श्री रामराम नवमीश्रीरामरक्षास्तोत्रम्रामक्लियोपाट्रा ७राम मंदिर, अयोध्याहनुमान चालीसानवदुर्गाअमर सिंह चमकीलामुखपृष्ठहिन्दीभीमराव आम्बेडकरविशेष:खोजबड़े मियाँ छोटे मियाँ (2024 फ़िल्म)भारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशभारतीय आम चुनाव, 2024इंडियन प्रीमियर लीगसिद्धिदात्रीमिया खलीफ़ाखाटूश्यामजीभारत का संविधानजय सिया रामसुनील नारायणलोक सभाहनुमान जयंतीनरेन्द्र मोदीलोकसभा सीटों के आधार पर भारत के राज्यों और संघ क्षेत्रों की सूचीभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीगायत्री मन्त्ररामायणअशोकप्रेमानंद महाराजभारतीय आम चुनाव, 2019हिन्दी की गिनतीसट्टारामायण आरतीदिल्ली कैपिटल्सभारतश्रीमद्भगवद्गीता