साख़ा गणतंत्र

साख़ा (याकूतिया) गणतंत्र
Республика Саха (Якутия)
Саха Өрөспүүбүлүкэтэ
Sakha (Yakutia) Republic
मानचित्र जिसमें साख़ा (याकूतिया) गणतंत्र Республика Саха (Якутия) Саха Өрөспүүбүлүкэтэ Sakha (Yakutia) Republic हाइलाइटेड है
सूचना
राजधानी :याकूत्स्क
क्षेत्रफल :३०,८३,५२३ किमी²
जनसंख्या(२०१०):
 • घनत्व :
९,५८,५२८
 ०.३१/किमी²
उपविभागों के नाम:उलूस
उपविभागों की संख्या:३४
मुख्य भाषा(एँ):साख़ा, रूसी, अन्य भाषाएँ


साख़ा (याकूतिया) गणतंत्र (रूसी: Республика Саха (Якутия), रेसपूब्लिका साख़ा (याकूतिया); साख़ा: Саха Өрөспүүбүлүкэтэ; अंग्रेज़ी: Sakha (Yakutia) Republic) रूस का एक संघीय खंड है जो उस देश की शासन प्रणाली में गणतंत्र का दर्जा रखता है। यह पूर्वोत्तर साइबेरिया क्षेत्र में स्थित है और आकार में लगभग भारत से ज़रा छोटा ही है। यह दुनिया में किसी भी राष्ट्रीय उपखंड (जैसे कि प्रान्त, प्रदेश, आदि) से बड़ा है - कहा जा सकता है कि यह विश्व का सबसे बड़ा प्रांत है। यह इतना बड़ा है कि इसके अन्दर तीन समय क्षेत्र आते हैं। अगर साख़ा गणतंत्र एक स्वतन्त्र देश होता तो वह विश्व का आठवाँ सबसे बड़ा देश होता (भारत के बाद और आरजेन्टीना से पहले)। इसकी राजधानी याकूत्स्क​ शहर (Якутск, Yakutsk) है।[1]

साख़ा गणतंत्र में रहने वाला सबसे बड़ा समुदाय तुर्क-मूल के याकूत लोग हैं और दूसरा सबसे बड़ा समुदाय रूसी लोगों का है। यह रूस के दस स्वशासित तुर्क गणतंत्रों में से एक है और इसके विश्व-भर के तुर्क-मूल वाले देशों के साथ क़रीबी सम्बन्ध हैं, जैसे कि उज़बेकिस्तान, काज़ाख़स्तान, तुर्की, वग़ैराह। याकूत लोग, जिन्हें साख़ा लोग भी कहते हैं, पारंपरिक रूप से अपना गुज़ारा गाय और घोड़ों के मवेशी-पालन से करते हैं, हालांकि इस इलाके की अन्य जातियों में रेनडियर-पालन पर अधिक ज़ोर है। माना जाता है कि साख़ाओं के पूर्वज सैंकड़ों साल पहले मध्य एशिया से आये थे।[2]

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

🔥 Top keywords: जय श्री रामराम नवमीश्रीरामरक्षास्तोत्रम्रामक्लियोपाट्रा ७राम मंदिर, अयोध्याहनुमान चालीसानवदुर्गाअमर सिंह चमकीलामुखपृष्ठहिन्दीभीमराव आम्बेडकरविशेष:खोजबड़े मियाँ छोटे मियाँ (2024 फ़िल्म)भारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशभारतीय आम चुनाव, 2024इंडियन प्रीमियर लीगसिद्धिदात्रीमिया खलीफ़ाखाटूश्यामजीभारत का संविधानजय सिया रामसुनील नारायणलोक सभाहनुमान जयंतीनरेन्द्र मोदीलोकसभा सीटों के आधार पर भारत के राज्यों और संघ क्षेत्रों की सूचीभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीगायत्री मन्त्ररामायणअशोकप्रेमानंद महाराजभारतीय आम चुनाव, 2019हिन्दी की गिनतीसट्टारामायण आरतीदिल्ली कैपिटल्सभारतश्रीमद्भगवद्गीता